Tuesday, 11 July 2017

10 search engines padhaee me madad karenge.

In search engines par aap apni padhaee aashaan bana sakte hai

कई बार स्टुडेंट्स गुगल पर अपने प्रोजेक्ट या अभ्यास के लिए बहुत टाइम बरबाद करते हैं, लेकिन रिजल्ट ना मिलने पर निराशा ही हाथ लगती है। आज हम कुछ ऐसी साइट्स या सर्च इंजन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपको ऐक प्रोजेक्ट या होमवर्क करते टाइम बहुत काम आयेगी।

10 search engines padhaee me madad karenge.

1. microsoft academic
Microsoft academic शैक्षणिक प्रकाशनों और साहित्य के लिए एक मुफ्त सार्वजनिक खोज इंजन है, जो 2016 मे माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च द्वारा बनाया गया है। यहा पर वैज्ञानिक पत्र, कांफ्रेंस, जर्नल है। यहा पर आप सीधे टोपिक को सर्च कर सकते है या केटेगरी से भी पढ सकते हैं।150 मिलियन से भी ज्यादा प्रकाशनो मोजुद है, उदाहरण के लिए computer science, data science, programing languages सर्च कर सकते हैं।


2. iSeek
स्टुडेंट्स ओर शिक्षकों के लिए यह उपयोगी सर्च इंजन है। इस पर आपको सिर्फ Question ओर टोपिक को सर्च पेज पर सर्च करने की जरूरत पडेगी, यहा पर जर्नल और आर्टिकल नही है। यह सर्च इंजन सबसे अलग है।

3. Research gate
Research gate भी स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही उपयोगी वेबसाइट है। यह ऐक अलग प्रकार की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है, यहां पर साइंटिस्ट और रिसर्चस द्वारा पब्लिकेशन, डेटा, पब्लिश किया जाता है। यहा आप researchers से सवाल भी पुछ सकते हैं। 11 million users इस साइट पर है। यहा पर 100+ million publication pages, 13+ million researchers, and 700k+ project है।

4. Infotopia
यह सर्च इंजन उन्ही परीणामो के बारे में जानकारी देता है, जो लाइब्रेरियन, शिक्षक और अन्य शैक्षिक कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया  गया हो। यह सर्च इंजन का दावा है कि गुगल से ज्यादा सुरक्षित है। यहा पर आप केटेगरी से भी सबकुछ पता कर सकते हैं। यहां आपको कला, स्वास्थ, साइंस, टेक्नोलॉजी ओर भी बहुत कुछ जान सकते है। इसके अलावा history, maths, literature, social science, hot topics, इन सब विषयो पर यहा आप अभ्यास कर सकते हैं।

5. Google Scholar
इस सर्च इंजन पर कोई सारे विद्वनों के साहित्य को स्टोर किया गया है। यहा स्टुडेंट्स को लेख, शोध, पुस्तकें, सार और अदालत की राय, अकादमिक प्रकाशकों, पेशेवर समाजों, ऑनलाइन रिपॉजिटरी, विश्वविद्यालयों और अन्य वेब साइटों आसानी से मिल सकता है। Google स्कॉलर आपको विद्वानों के अनुसंधान के पूरे विश्व में प्रासंगिक काम खोजने में सहायता करता है।

6. Education resources information centre
ERIC शिक्षा रिसर्च और इनफॉर्मेशन का एक ऑनलाइन डिजिटल लाइब्रेरी है। ERIC का मिशन शिक्षण, शोधकर्ताओं और सामान्य जनता के लिए शिक्षा, रिसर्च और इनफॉर्मेशन का एक व्यापक, आसान उपयोग, खोज योग्य, इंटरनेट-आधारित ग्रंथ सूची और पूर्ण-पाठ डेटाबेस प्रदान करना है। 1 मिलियन से भी ज्यादा लेखो ओर ओनलाइन कन्टेन्ट उपलब्ध है। 

स्टूडेंट्स के लिए यहा पर
journal articles
books
research syntheses
conference papers
technical reports
dissertations
policy papers, and
other education-related materials


7. Lexis Web
अगर आप कानूनी विषय पर अभ्यास कर रहे है, या इसके बारे में पढना चाहते है तो यह वेबसाइट आपके लिए काम की है। यहा पर कानून से रिलेटेड लिगल साइट्स से तैयार किए जाते हैं। यहां पर न्युज, सरकार, ब्लोग ओर कमर्शियल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

8. Refseek
RefSeek स्टूडेंट्स और रिसर्चस के लिए एक वेब सर्च इंजन है, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक जानकारी को हर किसी के लिए आसानी से सुलभ बनाना है। RefSeek वेब पेज, पुस्तकें, विश्वकोश, पत्रिकाओं और समाचार पत्रों सहित एक अरब से अधिक डोक्युमेन्टस को सर्च करता है।

9. Science.gov
Science.gov एक वेब पोर्टल और विशेष खोज इंजन है specialised search तकनीक का उपयोग करते हुए, science.gov संयुक्त राज्य सरकार की वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी और research के लिए gateway के रूप में कार्य करता है। वर्तमान में अपनी पांचवीं पीढ़ी में, Science.gov 14 फीसियल साइंस एजेंसियों और 200 मिलियन pages के विज्ञान की जानकारी से सिर्फ एक ही क्वेरी के साथ 38 से अधिक डाटा की खोज करती है, और 1,900+ वैज्ञानिक वेबसाइटों का Gateway है

10. Wolfram Alpha
यह एक कम्प्यूटेशनल नोलेज इंजन है। यह एक है, जहा आप किसी भी सवाल का जवाब प्राप्त कर कर है। किसी भी विषय के बारे मे यहा पर सर्च किया जा सकता है, लेकिन खासकर यह सर्च इंजन गणित के स्टूडेंट्स के लिए है। 

Tuesday, 20 June 2017

ओनलाइन धर बैठे पढाई करें

ONLINE education by government of India

ओनलाइन धर बैठे पढाई करें

भारत सरकार ने शिक्षा के लिए एक ऐप जारी किया है। युवाओ को रोजगार ओर शिक्षा के उद्देश्य से इसको जारी किया गया है। इस ऐप का नाम "स्वंय ऐप" है। सरकार द्वारा ओनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है। अगर किसीने कोई कारण की वजह से पढाई छोड दी हो या पढाई से वंचित छात्र है, तो यहा से आप धर बैठे ओनलाइन पढाई कर सकते हैं। आपको कोलेज या स्कूल जाने की ज़रूरत नहीं है, आप यहा पर ओनलाइन धर बैठे पढाई कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप फ्री मे ओनलाइन पढाई कर सकते हैं, आपको कोई फीस नही देनी पडेगी आप यहा बिलकुल फ्री मे पढाई कर सकते सकते। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि आप इस पोर्टल पर जो भी कोर्स करेगें, उसके लिए आपको सर्टिफिकेट मिलेगा, यह सर्टिफिकेट आप शिक्षण संस्थान ओर नोकरी के आवेदन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


swayam.gov.in या स्वयं एप की हेल्प से आप मैनेजमेंट स्टडीज, अंडर-ग्रेजुएट विषय, इंजीनियरिंग, पोस्ट ग्रेजुएट विषय की पढाई कर सकेंगे. इस पोर्टल मे स्कूल ऐजुकेशन के सभी विषय यहा मोजुद है, कोई भी कोर्स आप पुरा करके परीक्षा दे सकते हैं ओर पास करने के बाद आपको सर्टिफिकेट दिया जायेगा और इसका उपयोग कीसी भी यूनिवर्सिटी और सरकारी ऑफिस में मान्य होगा, इस पोर्टल मे जो भी कोर्स है,  होगा. पोर्टल पर जितने भी मैनेजमेंट कोर्सेज हैं, वो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु करवा रहा है. इस योजना के द्वारा एनपीटीईएल की तरफ से इंजीनियरिंग कोर्सेज करवाए जा रहे हैं. पीजी कोर्सेज को यूजीसी, यूजी कोर्सेज को सीईसी, स्कूल से जुड़े कोर्सेज को एनसीईआरटी और मैनेजमेंट स्टडीज कोर्सेज को आईआईएमबी करवा रहा है. इग्नू की तरफ से भी यहां कोर्सेज कराए जाएंगे.


यहा आप अपना मनपसंद विषय या कोर्स चुन कर धर बैठे ओनलाइन पढाई कर सकते हैं आपको स्कूल ओर कोलेज जाने की ज़रूरत नहीं होगी। अगर आप कोई काम कर रहे हैं तो उसके साथ साथ पढाई कर सकते हैं। इस योजना का फायदा कीसी बिमारी से पीडितो ओर दिव्यांगो को होगा जो स्कूल ओर कोलेज नही जा सकते अब आराम से धर पर ही पढाई कर सकेंगे। आपने कोई कारण से पढाई छोड दी थी तो आप ऐक लंबे गेप के बाद भी अपनी पढाई इस पोर्टल की मदद से पुरी कर पायेंगे, किसी भी फिल्ड का कोर्स चुन सकते है।

स्वंय ऐप पर पढाई कैसे शुरू करे

यहा पर पढाई शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के बाद आपको जो भभी कोर्स करना है उसे सर्च कर सकते हैं। कोर्स मिलने के बाद आप उसमे एनरॉल हो सकते हैं. इस पोर्टल पर कई कोर्सेज 1 से 2 महीने के या फिर कुछ हफ्तों के लिए ही कंडक्‍ट किए जाते हैं, इसलिए समय पर एनरॉल करना जरूरी है. एकबार जब आप किसी कोर्स में एनरॉल हो जाते हैं, तो फिर आपकी पढ़ाई शुरू हो जाती है. इस पोर्टल मे 4 भागो मे पाठ्यक्रम होगे- (1) वीडियो व्याख्यान, (2) विशेष रूप से तैयार की गई अध्ययन सामग्री कि डाउनलोड की जा सकेगी , (3) परीक्षा तथा प्रशनोत्तरी के माध्यम से स्वमूल्यांकन परीक्षा, तथा (4) संकाओं के समाधान के लिए ऑनलाइन विचार-विमर्श ।


कोई भी कोर्स कोर्स को पुरा करने के बाद प्रोकोर्ट्ड परीक्षा के माध्य्म से विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया इस परिक्षा को पास करने के बाद आपको सर्टिफिकेट दिया जायेगा इसका इस्तेमाल आप नोकरी के आवेदन के लिए भी कर सकते हैं।