Sunday, 6 August 2017

Flipkart Affiliate Program join करें और पैसे कमाएँ

Flipkart affiliate program join karke paisa kaise kamaye ki jankari hindi me

कई बार हम इन्टरनेट पर पैसे कमाने का रास्ता ढूंढते है. आज इस पोस्ट में flipkart affiliate प्रोग्राम जॉइन करने और इससे पैसे कमाने के बारे में बात करेंगे और स्टेप्स बतायेंगे की इसमे अकाउंट कैसे बनाये. सबसे पहले आपको पता होना चाहिये कि Affiliate marketing क्या है

आपको पता होगा कि अफिलियट से पैसे कमाने के लिए अफिलियट प्रोडक्ट को सेल करवाना होता है और प्रोडक्ट सेल करवाने के लिए एक ब्लॉग/वेबसाइट चाहिए जिसमे अच्छी ट्राफिक हो. ब्लॉग वेबसाइट बनाने की जानकारी नीचे लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं. अफिलियट मार्केटिंग ब्लोगर्स के लिए पैसा कमाने का ऐक शानदार तरीका है.

Read: Create free blog on blogger
Read: वर्डप्रेस इंस्टॉल कैसे करें

अगर आप ब्लॉग वेबसाइट नही बनना चाहते तो फेसबुक पेज से भी अफिलियट मार्केटिंग कर सकते हैं. अगर आपके पास ऐक ऐक्टिव फेसबुक ब्रांड पेज  है और उसमे अच्छे लाइक है तो भी आप अफीलीयट प्रोग्राम से अच्छी इनकम कर सकते हैं. फेसबुक पर अफिलियट मार्केटिंग के बारे में भी हमने पहले पोस्ट की है.
Read: Facebook page पर affiliate marketing कैसे करें

फ्लिपकार्ट और फ्लिपकार्ट अफिलियट प्रोग्राम क्या है

सब जानते है कि फ्लिपकार्ट इंडिया मे बहुत ही पोप्युलर ओनलाइन शोपिंग (ई-कॉमर्स) वेबसाइट है. जो अलग अलग प्रकार के प्रोडक्ट को बेचती है. फ्लिपकार्ट अफिलियट प्रोग्राम भी बाकी सब प्रोग्राम कि तरह ही सेम वर्क करता है. यह अमेजन औऱ स्नैपडील अफिलियट प्रोग्राम जैसा ही है. इससे पहले हमने इन दोनो वेबसाइट के अफिलियट प्रोग्राम जॉइन करने और इससे पैसे कमाने के बारे में जानकारी शेयर कि हैं. आप इसे यहा पर पढ सकते हैं.

फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी वेबसाइट पर अकाउंट बना कर जॉइन करना होगा और फिर अपने ब्लॉग/वेबसाइट या फेसबुक पेज पर फ्लिपकार्ट अफिलियट प्रोडक्ट लिंक शेयर करनी होगी फिर जब कोई विजिटर आपके ब्लॉग वेबसाइट के थ्रू फ्लिपकार्ट से प्रोडक्ट खरिदेगा तो आपको कुछ % कमीशन मिलता है, कुछ प्रोडक्ट मे आपको 15% तक कमीशन मिलता है.

फ्लिपकार्ट अफिलियट प्रोग्राम जॉइन कैसे करें


सबसे पहले फ्लिपकार्ट अफिलियट प्रोग्राम की वेबसाइट पर जाना है. नीचे लिंक पर क्लिक करें.
https://affiliate.flipkart.com

होमपेज के मेन्यू मे आपको register का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करना है.
register Flipkart affiliate program

अब यहा पर आपको अकाउंट बनाना है,
Create Flipkart affiliate program account

इमेल आईडी भरनी है और generate email OTP पर क्लिक करना है अब आपके इमेल पर ऐक मेल आयेगा उसमे आपको OTP मिलेगा उसे आपको नीचे बोक्स मे टाइप करना है.

फिर मोबाइल नंबर भरना है और generate mobile OTP पर क्लिक करना है अब आपके नंबर पर जो OTP आऐ उसे भी नीचे बोक्स मे टाइप करना है.

फिर ऐक मजबूत पासवर्ड भरना है और पर terms & conditions टिक करके register बटन पर क्लिक करना है.

अब आपने फ्लिपकार्ट अफिलियट पर अकाउंट तो बना लिया है, अब कुछ डिटेल्स भरना है, इसके लिए अपना अकाउंट इमेल आईडी और पासवर्ड से लोग इन करना है अब आपको तीन फोर्म ऐक ऐक करके भरना है,

पहले हम Account details फोर्म को भरते है.
Account details for your Flipkart affiliate program account

  1. First name भरना है.
  2. Last name भरना है.
  3. मोबाइल नंबर भरना है.
  4. इमेल आईडी भरनी है.
  5. अपने घर का ऐड्रेस भरना है.
  6. Country सिलेक्ट करनी है.
  7. स्टेट और सिटी सिलेक्ट करनी है.
  8. पीनकोड भरना है.

फिर सब डिटेल्स भरने के बाद save changes पर क्लिक करना है.

अब website details के फोर्म को भरना है.

Website details for your Flipkart affiliate program account

  1. Website url भरे।
  2. Website types भरे।
  3. Monthly visits सिलेक्ट करें।
  4. Website topic सिलेक्ट करें।
  5. फ्लिपकार्ट के जो प्रोडक्ट आप शेल करना चाहते हैं उसकी केटेगरी सिलेक्ट करें।


सब डिटेल्स भरने के बाद save changes पर क्लिक करें। अब payment details का फोर्म ओपन करना है और भरना है.

Payment details for your Flipkart affiliate program account

  1. County सिलेक्ट करें
  2. Affiliate types अगर आप कंपनी के लिए अफिलियट प्रोग्राम जॉइन कर रहे हैं तो organization सिलेक्ट करें। अगर कोई कंपनी नही है तो individual सिलेक्ट करें।
  3. Payee name पान कार्ड में जो आपका नाम है वो भरे
  4. Payment mode फ्लिपकार्ट आपको दो तरह से पेमेंट करता है, अगर आप gift voucher सिलेक्ट करते हैं तो फ्लिपकार्ट पर ही आप खरिदारी कर सकते हैं। पैस आपके बेंक अकाउंट में नही आयेगे जब अफिलियट अकाउंट में आप 250₹ कमा लेते है तो आप voucher से खरिदारी कर सकते हैं। अगर आप EFT सिलेक्ट करते हैं तो फ्लिपकार्ट आपको पैसे आपके बेंक अकाउंट में 1000 ₹ होने के बाद भेजता है।
  5. PAN नंबर भरे।
फिर पर क्लिक करना है। अब आपने flipkart affiliate प्रोग्राम जॉइन कर लिया है, बस अब आप अपनी वेबसाइट ब्लॉग या फेसबुक पेज पर अफिलियट प्रोडक्ट का प्रमोशन करके उसे शेल कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। पोस्ट अच्छी लगी तो सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भुले।

Read: स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें
Read: Amazon affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें

Friday, 21 July 2017

Facebook Page पर Affiliate Marketing कैसे करें?


Facebook page से भी हम earning कर सकते हैं. Affiliate marketing करके हम facebook पर products को आसानी से sell करवा सकते हैं. अगर आपने पहले से ही कोई affiliate program जॉइन करके रखा है तो आप affiliate product लिंक को Facebook page पर लगा कर उसका प्रमोशन कर सकते हैं.


अगर आप ऐक ब्लॉगर हे तो आप ये जानते होगे की Adsense से ज्यादा हम affiliate marketing से पैसे कमा सकते हैं लेकिन शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है. अगर आप affiliate marketing के बारे में नही जानते तो आपको यह जानना होगा कि ये क्या है तो उपर लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं. फिर आपको affiliate program चुनना होता है, आप अपने हिसाब से रिसर्च करके कोई भी affiliate प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं, Amazon, Flipkart, snapdeal जैसी पोप्युलर ई-कॉमर्स वेबसाइटों का affiliate program आप जॉइन कर सकते हैं, अगर आपको पता नही कि यह प्रोग्राम कैसे join करे तो आप लिंक पर क्लिक करके Snapdeal affiliate और Amazone affiliate को जॉइन  करने के बारे में जान सकते हैं.

Facebook page पर affiliate marketing कैसे करें?


फेसबुक पर करोडो users online रहते है, आपको Facebook page पर product को publish करना होगा. जब कोई यूजर आपकी affiliate product link से प्रोडक्ट को खरिदेगा तो आप को commission मिलता है. सबसे पहले आपके पास ऐक brand facebook page होना चाहिए अगर नही है तो आप पहले बना लिजिए. पेज क्रिएट करने के बाद पेज को अच्छे से डिजाइन करे. फिर आपको पेज की likes बढानी है. इसके लिए आपको अपने फ्रेंड्स को invite करना होगा या थोड़ा पैसा खर्च करके post को boost करना होगा.

फेसबुक पेज में हमे create products का features मिलता है वहा पर आपको affiliate product की offer क्रिएट करनी है और पब्लिश करना है, आपने अगर ऐक brand फेसबुक पेज और affiliate प्रोग्राम जॉइन कर लिया है, तो आप यह शुरू कर सकते हैं इसके लिए नीचे के स्टेप्स follow करे. सबसे पहले अपने फेसबुक पेज में shop क्रिएट करनी होगी. Shop कैसे क्रिएट करनी है इस बारे में जानने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें.


अब हमे affiliate products को फेसबुक पर promote करना है. इसलिए आप पहले उस की लिंक, प्रोडक्ट की फोटो, नाम ये सब नोट करले. 

Step 1: अपना फेसबुक पेज ओपन करें और publishing tools पर आपको create products का टेब दिखाई देगा उस पर क्लिक करें.

Step 2: अब इसमे प्रोडक्ट की डिटेल्स भरनी है.

  1. इसमे आप जो अफिलियट प्रोडक्ट सेल करना चाहते उसकी फोटो अपलोड करनी है.
  2. प्रोडक्ट का Name लिखना है.
  3. प्रोडक्ट की price add करनी है.
  4. प्रोडक्ट का description देना है.
  5. Checkout url में अफिलियट प्रोडक्ट की लिंक add करनी है.
  6. Visibility में आपको प्राइवेसी सिलेक्ट करनी है.
  7. लास्ट मे save कर देना है.

अब आप इसे पब्लिश करके फेसबुक पर शेयर कर सकते है, याद रखे कि जितने ज्यादा लोग आपके प्रोडक्ट को फेसबुक पर देखेंगे उतने प्रोडक्ट बिकने के chances रहेगे अगर फेसबुक पेज पर ट्रैफिक नही है तो आपको कोई फायदा नही होगा. अगर आप थोड़ा पैसा खर्च कर सकते हैं तो इस product पोस्ट को आप पोप्युलर कर सकते हैं, इसके लिए आपको पोस्ट को boost करनी होगी, इसके लिए आपको 1 दिन के लिए 1$(59₹ Indian ruppee) फेसबुक को pay करना पडेगा, इसमे प्रोडक्ट बिकने के बहुत ज्यादा chances होते हैं.

हर हफ्ते न्यू फोन लॉन्च होता है, आप इसका रिव्यू देकर फेसबुक पेज पर पब्लिश करके पैसा कमा सकते हैं, अगर पोस्ट को boost करगे तो ज्यादा लोगो के पास आपके प्रोडक्ट की लिंक पहुंच सकती है. इस तरह facebook page पर affiliate marketing करके पैसा कमा सकते हैं.

Facebook Brand Page कैसे बनाएं और इसमें Shop कैसे add करें?

Facebook brand page create kaise kare?

आज इस पोस्ट में बताया जाएगा कि facebook brand page कैसे बनाये, आपने देखा होगा कि कई कंपनिया अपने बिजनेस को फेसबुक पर प्रमोट करते हैं, इसके लिए उसके पास फेसबुक का official branded page होता है. अगर आपका भी कोई बिजनेस या कोई shop है. तो उसका प्रमोशन इस पेज के जरिए कर सकते हैं. अगर आपकी कोई shop है तो उसके products को भी ओनलाइन facebook brand page पर sell कर सकते हैं.

Read: Facebook id को facebook page मे convert कैसे करे ?

ब्लॉग वेबसाइट के लिए भी यह ऐक जरूरी पेज होता है. अगर आपने कोई affiliate प्रोग्राम जॉइन किया है तो आप इस पेज के जरिए अपने product की offer देकर उसे sell करवा सकते हैं. इस पेज पर आप खुद अपनी online shop add कर सकते हैं और ओनलाइन business कर सकते हैं.

Facebook Brand Page कैसे बनाये?

अगर आप फेसबुक पर branded page बनाना चाहते हैं तो निचे के स्टेप्स को follow करना होगा. इसके लिए आपको अपने फेसबुक अकाउंट को login करके open करना है.
https://m.facebook.com/pages/create/

Step 1: page section में जाना है और create new page पर क्लिक करें.
Choose facebook page category

Step 2: अब next page मे आपको अलग अलग categories दिखाई देगी. उसमे आपको brand & product पर क्लिक करना है.

Step 3: अब आपको subcategory choose करनी है.
Choose facebook brand page subcategory

  1. Category पर क्लिक करें. अब आपके सामने list आयेगी उसमे से केटेगरी सिलेक्ट करना है, अगर आपकी कोई वेबसाइट या ब्लॉग है तो website सिलेक्ट करें.
  2. Page name सेट करना है इसलिए पेज का नाम लिखे.
  3. लास्ट मे Get started पर क्लिक करें.

अब आपको अपने फेसबुक ब्रांड पेज को edit करना है, पेज की प्रोफ़ाइल पिक्चर और कवर अपलोड करना है. फिर about section मे जाना है और कुछ डिटेल्स भरनी है.
  • General में username सेट करना है.
  • Contact info मे आप अपना मोबाइल नंबर, इमेल आईडी और वेबसाइट टाइप कर सकते हैं.
सब डिटेल्स भरने के बाद page के होमपेज पर आना है. यहा पर आपको Tips दिखाई देगी.
  • Add short description यहा आपके पेज के बारे में बताना है.
  • Add button मे आपको बटन add करना है जैसे contact us, shop now, etc.
सब tips को आप follow करके अपना brand page edit कर सकते हैं. इस पेज में आप अपनी shop भी क्रिएट कर सकते हैं, और अपने प्रोडक्ट को add कर सकते हैं. अगर आप shop add करना चाहते हैं तो नीचे के स्टेप्स follow करें.

Shop add कैसे करें ?

Step 1: पेज के मेन्यू मे shop का option मिलेगा उस पर क्लिक करें.
Facebook brand page par shop add kaise kare

Step 2: अब set up your shop section का पेज ओपन होगा, उस में निचे terms & conditions पर टिक करें और continue पर क्लिक करें.
Set up your shop section

Step 3: अब Select checkout method choose करनी है, अगर आप मेसेज मे प्रोडक्ट सेल करना चाहते हैं तो message to buy सिलेक्ट करें. अगर आप वेबसाइट के through या आप affiliate marketing के through प्रोडक्ट sell करना चाहते हैं, तो checkout on another website पर क्लिक करें. फिर continue पर क्लिक करें.
Brand page ki shop me payment method select kare


Step 4: अब Setting up your shop का पेज ओपन होगा उसमे आप को currency choose करनी है, Indian rupee सिलेक्ट करें और save पर क्लिक करें.
Shop ki setting kare

अब आपकी shop रेडी है. अब आप इसमे प्रोडक्ट को add करके sell कर सकते हैं. इस तरह आप facebook brand page बनाकर अपने बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं, shop के प्रोडक्ट online sell कर सकते हैं. अगर कोई वेबसाइट या ब्लॉग है तो उसके लिए भी इस पेज का उपयोग कर सकते हैं और affiliate marketing भी कर सकते हैं. पोस्ट को social media पर जरूर शेयर करे ओर हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें.

Saturday, 15 July 2017

Amazon Affiliate Program Join karke paisa Kaise kamaye?

Amazon affiliate program join karke paisa kamaye

बहुत से लोग ओनलाइन बिजनेस करके पैसा कमाना चाहते हैं लेकिन इन्टरनेट पर ओनलाइन बिजनेस कैसे करें इसकी जानकारी नही होती, इन्टरनेट पर पैसे कमाने के लाखो तरिके है लेकिन इन में से कूछ फेक भी होते है। ओनलाइन पैसा कमाने का ऐक पोप्युलर तरिका अफीलैट मार्केटिंग है, अगर आपको पता नही कि Affiliate मार्केटिंग क्या है? तो यहा क्लिक करें। Amazon, Flipkart, snapdeal जैसी बड़ी बड़ी शोपिंग वेबसाइटों के Affiliate प्रोग्राम होते हैं। आप भी इनमे से कोई भी वेबसाइट का affiliate प्रोग्राम जॉइन करके पैसा कमा सकते है, जैसे कि इस प्रोग्राम को जॉइन करने के लिए आपके पास ब्लॉग/वेबसाइट होनी चाहिए। अगर आपके पास फेसबुक का ऐक पेज है तो भी आप ऐक affiliate प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं। इस पोस्ट मे हम आपको Amazon affiliate प्रोग्राम जॉइन करके पैसे कमाने के बारे में बतायेंगे।

Read: Wordpress free blog kaise banaye?

अमेजन और अमेजन affiliate क्या है?

अमेजन के बारे में सबको पता है कि यह एक मोस्ट पोप्युलर ओनलाइन शोपिंग वेबसाइट है, जो कई प्रकार के प्रोडक्ट सेल करती है। अमेजन अमेरिकन मल्टीनेशनल ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी हैं, जिसे Jeff Bezos ने बनाया था। पहले अमेजन पर सिर्फ बुक्स ही सेल की जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे अमेजन ने कई प्रकार के प्रोडक्ट को सेल किये गये।

अमेजन उसके affiliate प्रोग्राम के द्वारा बिजनेस करने का ओफर देता है, अगर आप अमेजन के साथ बिजनेस करके पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको इसका affiliate प्रोग्राम जॉइन करना होगा, जॉइन करने के बाद आपको अमेजन के प्रोडक्ट का ओनलाइन प्रमोशन करना होगा, मतलब इसके प्रोडक्ट को ओनलाइन सेल करवाना होगा। इसके किसी भी प्रोडक्ट को आप सेल करवाते है, तो आपको कुछ कमीशन मिलता है, कमीशन अलग-अलग प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग होता है।

Amazon affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें?

अमेजन affiliate प्रोग्राम जॉइन करने के आपको इसकी वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होगा और अपनी और आपके ब्लॉग वेबसाइट की डिटेल्स भरनी होगी। अकाउंट बनाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें या अपने ब्राउज़र मे अमेजन affiliate की वेबसाइट ओपन करें।
Join kare aur account banaye

अब वेबसाइट खुलते ही आपके सामने Join now का विकल्प होगा, उस पर क्लिक करना है।
create account on Amazon associates

अब आपको यहा पर अपना अकाउंट बनाना है, अकाउंट बनाने के लिए आपका नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड भर कर Create your Amazon account पर क्लिक करें। आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा, अब आपके सामने ऐक Your account information नाम से फोर्म ओपन होगा उसे भरना है नीचे हम स्टेप्स बता रहे हैं।

Your account information
Amazon account information

  1. Payee name: आपके बेंक अकाउंट में जो आपका नाम है वो भरे।
  2. Address line 1 2 3: आप जहा रहते है वो पूरा ऐड्रेस भरे।
  3. City: आपकी सिटी का नाम
  4. State: आपका स्टेट सिलेक्ट करें
  5. Postal code: आप जहा रहते है उस प्लेस का पोस्टल कोड
  6. Phone number: आपका फोन नंबर जो चालू हो।
  7. Who is the main contact for this account: आपके द्वारा अकाउंट मेनेज किया जायेगा इसलिये पहला विकल्प सिलेक्ट करें।
  8. For US tax purposes, are you a US person: आप इन्डिया से है इस लिए No सिलेक्ट करें


Next पर क्लिक करें। अब आप वेबसाइट/ब्लॉग या एप्लिकेशन किस के लिए अकाउंट बना रहे है वो भरना है
Amazon Account your website information and add site

आप वेबसाइट/ब्लॉग के लिए अकाउंट बना रहे है इसलिए अपनी वेबसाइट का url address लिखे ओर Add पर क्लिक करें, फिर Next पर क्लिक करें

अब ऐक ओर फोर्म ओपन होगा उसमे अपनी वेबसाइट/ब्लॉग के बारे में बताना है

Profile
Amazon account profile information

  1. What is your preferred associates ID: अपने अकाउंट की आईडी भरनी है आप ब्लॉग वेबसाइट का नाम लिख सकते हैं।
  2. What are your website or mobile app about? : अपनी वेबसाइट/ब्लॉग के बारे में यहा बताना है, 
  3. Which of the following topics best describes your website: यहा आपको अपनी वेबसाइट/ब्लॉग के दो मैन टोपिक्स सिलेक्ट करना है
  4. What types of Amazon items do you intend to list on your website: अमेजन के किस तरह के प्रोडक्ट को आप सेल करना चाहते हैं वो सिलेक्ट करें जैसे आपका ब्लॉग टेक्नोलॉजी रिलेटेड है तो आप computer, books, mobile, etc सिलेक्ट कर सकते हैं, सब पर भी टिक कर सकते हैं
  5. What type of your website: यहा आप A blog सिलेक्ट करें।


Traffic & monetization
यहा आपके ब्लॉग वेबसाइट की ट्राफिक,इन्कम और आप वेबसाइट पर कोनसे सोर्स से इनकम करते हैं उसके बारे में बताना है। आप स्क्रीनशॉट देख कर डिटेल्स भर सकते है।
site traffic and monetization for Amazon associates account

  1. How do you drive traffic to your website: आपके ब्लॉग वेबसाइट पर ट्रैफिक कहा से आती है उसके बारे बताना है, जैसे SEO, social networks, email, पर टिक कर सकते हैं।
  2. How do you usually build links?: लिंक बिल्ड कोनसे एडिटर से करते हैं वो सिलेक्ट करना है। 
  3. How many total unique visitors do your website get per month?: आपके ब्लॉग/ वेबसाइट पर मंथली कितने विजिटर्स है वो बताना है।
  4. What is your primary reason for joining?: अमेजन जॉइन करने का रीजन बताना है, यहां आप " useful content for my website" सिलेक्ट करें।
  5. How did you hear about us?: आपको बताना है कि अमेजन अफीलैट के बारे में आपको कैसे पता चला, यहा आप Blog post सिलेक्ट करें।


सब डिटेल्स भरने के बाद इमेज मे दिख रहे कैरेक्टर्स को बोक्स मे लिखना है ओर terms & conditions पर टिक करके finish पर क्लिक करना है।
Amazon Associates account successful

Congrats, आपने Amazon Affiliate प्रोग्राम जॉइन कर लिया है। अब आपको पेमेंट के लिए अपने बेंक अकाउंट कि डिटेल्स भरनी है। बेंक अकाउंट डिटेल्स इसलिए भरनी है कि आप जब अमेजन affiliate से earning करेगें तो वो पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर किये जायेंगे। पेमेन्ट डिटेल्स भरने के लिए Now पर क्लिक करें। अब आपके सामने ऐक फोर्म ओपन होगा उसे भरना है।
Amazon payment method


  1. Permanent Account Number(PAN) : पान कार्ड नंबर भरे।
  2. Organization type :  सिलेक्ट करें।
  3. Pay me by NEFT : यहा टिक करें।
  4. Bank Name: आपकी बेंक का नाम भरे।
  5. Bank account molder name: बेंक अकाउंट में आपका जो नाम है वो भरे।
  6. Bank account number: बेंक अकाउंट नंबर भरे।
  7. Confirm bank account number: फिरसे बेंक अकाउंट नंबर भरे।
  8. IFSC code: कोड भरे।
सब डिटेल्स अच्छे से भरने के बाद Submit पर क्लिक करना है। बस अब आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर अमेजन प्रोडक्ट के लिंक को लगा सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं।

अमेजन affiliate प्रोडक्ट लिंक ब्लॉग/वेबसाइट पर कैसे लगाते है?

अपना Amazon affiliate अकाउंट लोग इन करे। अब होमपेज के निचे आपको कुछ प्रोडक्ट दिखाई देगे वहा से भी आप कोई भी प्रोडक्ट ब्लॉग वेबसाइट मे लगा सकते हैं। अगर वहा से आपको कोई प्रोडक्ट पसंद नही आता तो आप अपनी पसंद का प्रोडक्ट सर्च कर सकते है। 
Amazon products search for affiliate

जो भी प्रोडक्ट आप ब्लॉग पर लगाना चाहते हैं उसे सर्च करे। 
Amazon search products list for affiliate

अब आपके प्रोडक्ट की लिस्ट आयेगी , Get link पर क्लिक करें
Your affiliate product link

आप प्रोडक्ट को किस तरह दिखाना चाहते हैं वो सिलेक्ट किजिये, background color, title color, price color अपने हिसाब से रख सकते हैं।

अब नीचे आपको HTML code दिखाई देगा उसे कोपी करके ब्लॉग वेबसाइट के साइडबार या पोस्ट मे प्रोडक्ट का रिव्यू देकर लगा सकते हैं। अमेजन का बेनर भी लगा सकते हैं। अब जब कोई विजिटर आपके ब्लॉग पर आयेगा और ब्लॉग पर लगा प्रोडक्ट पर क्लिक करके अमेजन पर जाकर वो प्रोडक्ट खरिदेगा तो आपको कुछ % कमीशन मिलेगा। आप अमेजन affiliate प्रोग्राम कमीशन रेट्स देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें। Amazon commission

Read: स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें?

इस तरह आप अमेजन affiliate प्रोग्राम जॉइन करके पैसा कमा सकते हैं। हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें, विजिट करते रहिये और सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर शेयर करे।

Affiliate Marketing Kya hai aur Isse Paise Kaise Kamaye?

Affiliate marketing kya hai aur isse paisa kaise kamaye?

हेलो फ्रेंड्स! सोल्यूशनसोउल.कॉम पर आपका स्वागत है। आज हम यहां पर ओनलाइन बिजनेस करने का ऐक पोप्युलर तरिका बताइगे, आप मार्केटिंग के बारे में तो जानते ही होंगे, तो हम यहां पर Affiliate Marketing के द्वारा बिजनेस करके पैसा कमाने के बारे में गाइड करेगें। वैसे तो इन्टरनेट पर ओनलाइन पैसा कमाने के लाखो तरिके है। लेकिन कम आय के कारण वो हम करना नही चाहते या उसमे रूसी नही दिखाते है। affiliate मार्केटिंग ओनलाइन पैसा कमाने का बेस्ट ओर परफेक्ट तरीका है। बस आपको इनके बारे में अच्छे से पता होना चाहिए। ऐक बार जब आप इसके बारे में अच्छे से जान लेगे और इसे सीख लोगे तो आपको यह बहुत ही आसान लगे गा, और आप इससे अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं।

Affiliate मार्केटिंग क्या है?

आपको ओनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट के बारे में तो पता ही होगा, इन्टरनेट पर प्रोडक्ट सेल करने वाली हजारो वेबसाइटें है। इनमे से बहुत सी पोप्युलर वेबसाइटों का ऐक affiliate program होता है अब जब भी कोई affiliate प्रोग्राम जॉइन करता है तो उसने जो वेबसाइट का affiliate प्रोग्राम जॉइन किया है। उस वेबसाइट के प्रोडक्ट का प्रमोशन करना होगा और प्रोडक्ट को शेल करवाना होगा। आप जब कोई प्रोडक्ट शेल करवाते है तो आपको कुछ % कमीशन मिलता है कमिशन सभी वेबसाइट का अलग-अलग होता है और प्रोडक्ट पर डिपेंड करता है।

आपको यह काम ओनलाइन करना होगा इसलिए आपके पास ऐक नेटवर्क होना चाहिए मतलब ऐक ब्लॉग/ वेबसाइट या फेसबुक पेज होना चाहिए, अगर आप ब्लॉग बनाना चाहते हैं, तो यहा क्लिक करें Create wordpress free blog अगर ब्लॉग नही है तो भी आप affiliate प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं लेकिन ब्लॉग वेबसाइट या फेसबुक पेज के जरिए हम affiliate प्रोडक्ट को आसानी से सेल करवा सकते हैं।

Affiliate मार्केटिंग कैसे करें?

जब आप कोई बड़ी ओनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट का affiliate प्रोग्राम जॉइन करते हैं तो आपको उसके प्रोडक्ट को सेल करवाना होगा जो ब्लॉग या वेबसाइट ओर फेसबुक पेज के जरिये करवा सकते है। affiliate प्रोग्राम जॉइन करने के लिए आपको इस तरह की वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होता है और प्रोडक्ट के लिंक को आपके ब्लॉग/वेबसाइट पर लगाना होता है, जब भी कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरिदेगा तो आपको कुछ %कमीशन मिलेगा। जब कुछ पैसे कमा लेते है तो वो पैसे आपके बेंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जाते हैं। पेमेन्ट मेथड अलग-अलग हो सकती है, जैसे PayPal से भी आपको pay कर सकते हैं।

कोनसा अफीलैट प्रोग्राम जॉइन करें?
बहुत सी पोप्युलर ई-कॉमर्स वेबसाइटें आपको affiliate प्रोग्राम जॉइन करके पैसा कमाने का ओफर देती है। अमेजन, Flipkart, snapdeal, जैसी ओनलाइन शोपिंग वेबसाइटों का अफीलैट प्रोग्राम आप जॉइन कर सकते हैं, और यह बिल्कुल फ्री होता है, आपको ऐक भी पैसा जॉइनिंग का नही देना पडेगा

Affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें?
हमने affiliate प्रोग्राम जॉइन करने के लिए दो पोस्ट की है, अमेजन affiliate प्रोग्राम और स्नैपडील affiliate प्रोग्राम इन दोनो के बारे में आप अच्छे से जानते है। अगर आप इन वेबसाइट के Affiliate प्रोग्राम जॉइन करने और इससे पैसे कमाने के बारे में जानना चाहते है तो निचे लिंक पर क्लिक करके फूल गाइड पढ सकते हैं।


तो दोस्तो आप इस प्रोग्राम के जरिए अच्छी आय जेनरेट कर सकते हैं, affiliate मार्केटिंग से पैसे कमाने और इन्टरनेट की हर खबर के लिए सब्सक्राइब करें, विजिट करते रहिये ओर सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर शेयर करे।

Wednesday, 12 July 2017

Snapdeal affiliate program join karke paisa kaise kamaye?


स्नैपडील भारत में पोप्युलर ई-कॉमर्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों में से एक है, 2010 में यह साइट शुरू हुई थी, लेकिन जल्द ही एक पूर्ण ऑनलाइन बाज़ार बन गया। रतन टाटा, सॉफ्ट बैंक कॉर्प, अलीबाबा ग्रुप ने स्नैपडील वेबसाइट बनाने के लिए इनवेस्टमेन्ट किया है। स्नैपडील के Affiliate प्रोग्राम से आप पैसा कमा सकते हैं।

स्नैपडील affiliate प्रोग्राम क्या है?

स्नैपडील affiliate प्रोग्राम एक रेफ़रल प्रोग्राम है, स्नैपडील से पैसा कमाने के लिए आपके पास ऐक ब्लॉग/वेबसाइट, ऐप्लिकेशन या ऐक ब्रांड फेसबुक पेज होना चाहिए, अगर आपके पास कोई ब्लॉग/वेबसाइट नही है तो आप ब्लोगस्पोट और वर्डप्रेस पर फ्री मे बना सकते हैं, वर्डप्रेस पर फ्री ब्लॉग बनाने के बारे में जानने लिए यहा पर क्लिक करें Create wordpress free blog अपनी वेबसाइट / ब्लॉग पर स्नैपडील के प्रोडक्ट का प्रमोशन करना होगा और बदले मे यह आपको पैसा देता हैं। जब आप स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन करते हैं, तो आपको अपनी वेबसाइट / ब्लॉग पर स्नैपडील के प्रोडक्ट की लिंक लगानी होगी, फिर जब आपकी वेबसाइट/ ब्लॉग पर कोई विजिटर आता है ओर स्नैपडील प्रोडक्ट के लिंक पर क्लिक करता है, और साइट पर जाकर उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको कुछ % कमीशन मिलता है। कमीशन% अलग-अलग केटेगरी के प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग होता है, आप स्नैपडील की वेबसाइट पर कमीशन रेट्स देख सकते हैं सीधे शब्दो मे कहे तो जब कोई आपकी वेबसाइट या ब्लॉग के थ्रू कोई प्रोडक्ट की खरीदारी होती है तो आपको कुछ पैसे मिलते हैं उसे ही affiliate प्रोग्राम कहते हैं। 
बहुत सी ओनलाइन शोपिंग वेबसाइट affiliate प्रोग्राम प्रोवाइड करती है, जैसे snapdeal, Amazon, Flipkart, ये सब वेबसाइट से आप affiliate प्रोग्राम के द्वारा पैसा कमा सकते हैं। स्नैपडील की सबसे खास बात यह है कि जब कोई विजिटर आपके ब्लॉग वेबसाइट के जरिये स्नैपडील का प्रोडक्ट खरिदने के लिए जाता है और आपके ब्लॉग पर लगा प्रोडक्ट को छोड़कर कोई दुसरा प्रोडक्ट खरीदता है तो उसका भी आपको कमीशन% मिलता है।

स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें?

अगर आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन करना चाहते हैं, तो आपको इसकी वेबसाइट पर अकाउंट बनाना पडेगा जो हम निचे बता रहे हैं।

सबसे पहले आपको स्नैपडील की affiliate प्रोग्राम की वेबसाइट पर जाना है यहा पर क्लिक करें
Snapdeal affiliate program join kaise kare

वेबसाइट पर आपको Join Now का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है. अब यहा पर आपको स्नैपडील affiliate पर अकाउंट बना कर रजिस्टर करना है। अपनी ईमेल आईडी से रजिस्टर करें। आप जो भी पासवर्ड रखना चाहते है वो भरे ओर साइन-अप पर क्लिक करें। अब आपके इमेल बोक्स मे मैल आऐगा उसे कन्फर्म करें।

अब स्नैपडील affiliate पर आपका अकाउंट बन गया है अब आपके सामने ऐक फोर्म होगा उसे भरना है, फोर्म मे आपको अपनी डिटेल्स भरनी है। इस फोर्म के तीन भाग है, 

1. Affiliate Account information
Snapdeal affiliate program account information

  1. First Name भरे।
  2. Last Name भरे।
  3. Affiliate Type सिलेक्ट करना है। अगर आपकी कोई कंपनी, बिजनेस है तो organization सिलेक्ट करें। आप सिर्फ ब्लॉग वेबसाइट चलाते है तो individual सिलेक्ट करें।
  4. Contact number फोन नंबर भरे।
  5. Secondary contact No. अगर आपका कोई दूसरा कॉन्टेक्ट नंबर है तो वो भरे।
  6. Primary email Address. यहा पर पहले से ही आपका इमेल आईडी होगा।
  7. Secondary email address अगर आपका कोई दूसरा ईमेल आईडी है तो वो भरे।
  8. Address आप जहा रहते है वो प्लेस का ऐड्रेस भरे
  9. City का नाम भरे।
  10. State का नाम भरे।
  11. Country सिलेक्ट करें।
  12. Pin Code आप जहा रहते है उस प्लेस का पीन कोड भरे।

2. Affiliate payment information
Snapdeal affiliate program payment information about
  1. Beneficiary Name  बेंक अकाउंट में जो आपका नाम है वो भरे।
  2. Payment mode सिलेक्ट करें
  3. Permanent Account Number आपके पान कार्ड का नंबर भरे।
  4. Bank Account number आपके बेंक अकाउंट का नंबर भरे।
  5. Bank name आपकी बेंक का नाम
  6. IFSC code भरे।
  7. Bank city भरे।
  8. यहा आपको अपना डोक्युमेन्ट अपलोड करना है, आपके पान कार्ड ओर cancelled cheque की फोटो अपलोड करनी है।

3. Affiliate website information
Your website/blog information for snapdeal affiliate program

  1. website url आपके ब्लॉग वेबसाइट का url भरे
  2. Website types  ब्लॉग वेबसाइट का टोपिक
  3. Monthly visits आपके ब्लॉग वेबसाइट पर मंथली कितने विजिटर्स है वो भरे।
सब डिटेल्स अच्छे से भरने के बाद ऐक बार चेक करके Save Changes पर क्लिक करें।

Read this: 8 Free Google Tools Sabhi Content Marketers Ko upyog Karana Chahiye

अब आपने स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन कर लिया है। अब आप स्नैपडील के प्रोडक्ट लिंक ओर बेनर अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर लगा सकते हैं, और पैसा कमा सकते हैं। स्नैपडील के प्रोडक्ट लिंक लगाने के लिए आपको अकाउंट लोग इन करके प्रोडक्ट सर्च करना होगा। फिर प्रोडक्ट लिंक जेनरेट करें और कॉपी करके अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर लगा सकते हैं।

Snapdeal affiliate program commission rates 
See snapdeal affiliate program commission rates

इमेज मे आप देख सकते हैं किस तरह के प्रोडक्ट पर कितना %कमीशन मिलता है। स्नैपडील affiliate प्रोग्राम कमीशन रेट्स देखने के लिए यहा क्लिक करें

तो दोस्तो अब आपने स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन कर लिया है तो अपने ब्लॉग वेबसाइट पर प्रोडक्ट का प्रमोशन करके पैसा कमाना स्टार्ट कर सकते हैं और ज्यादा इस तरह की जानकारी के लिए हमारा ब्लॉग सब्सक्राइब करें और विजिट करते रहिये।