Monday, 14 August 2017

MailChimp क्या है? और इसपर Account कैसे बनाएं Email Marketing के लिए

यदि आप ऐक ब्लॉगर या वेबसाइट owner है तो आप इमेल मार्केटिंग भी करना चाहेंगे, इमेल के माध्यम से आप अपने सब्सक्राइबर को अपनी पोस्ट, ओफर या कोई प्रोडक्ट की नोटिफिकेशन भेज सकते हैं इसके लिए आपको ऐक इमेल मार्केटिंग सर्विस की जरूरत होगी जो mailChimp सर्विस से कर सकते हैं।

MailChimp ki jankari hindi me


MailChimp क्या है

MailChimp simple email marketing software (EMS) है। इसे rocket science group, ने 2001 स्थापित किया गया था, जो ऐक american company है। इसे ऐक paid सर्विस के रूप में शुरू किया था लेकिन 2009 मे इसमे ऐक निशुल्क विकल्प भी जोडा गया। यह गुगल की feedburner सर्विस की तरह ही यह काम करता है। अगर shopify पर आपने ओनलाइन स्टोर क्रिएट की है तो आपको की जरूरत पडेगी।
MailChimp ultimate  सॉफ्टवेयर है जो ऐक से ज्यादा लोगो को इन्टरनेट पर मैल भेजता है। यह ऐक अलग प्रकार का न्युजलेटर बनाने की अनुमति देता है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है। इसकी मदद से आटा ब्लॉग वेबसाइट की ट्राफिक ड्राइव कर सकते हैं और इमेल मार्केटिंग करके अपने बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए इस पर अकाउंट बनाना होगा तो चलिए जानते है कैसे अकाउंट बनाते हैं।

MailChimp अकाउंट कैसे बनाये?


Step 1: MailChimp पर अकाउंट बनाने के लिए MailChimp.com पर जाऐ और sign up किजिये। 
MailChimp account kaise banaye

फ्री अकाउंट के लिए email id, username और password भरना है और get started पर क्लिक करना है। फिर अपना इमेल बोक्स मे mailChimp का mail आऐगा उसे ओपन करें और अकाउंट activate करें।

Step 2: ऐक्टिव करने के बाद वापिस MailChimp.com पर जाएं और अपना अकाउंट login करे।
sign up mailChimp account

अब first name और last name भरे और continue पर क्लिक करें।

Step 3: tell us about your business के पेज में अपने business name भरे। website name भरे। 
business name and website name for mailChimp account
continue पर क्लिक करें

Step 4: Add your address पेज में अपना ऐड्रेस भरना है।
address for mailChimp account

  1. Address line 1 और address line 2 भरे
  2. city और state
  3. zip code और country
  4. फिर continue पर क्लिक करें।

step 5: इस पेज में अगर आप ओनलाइन कोई प्रोडक्ट सेल करते हैं तो yes पर टिक करें और continue पर क्लिक करें।
selling business details for mailChimp account

Step 6: इस पेज में mailChimp account  को facebook and twitter से जोडने के लिए continue पर क्लिक करें।
अब आपका अकाउंट रेडि है, अब इसका उपयोग आप अपनी वेबसाइट और बिजनेस के लिए कर सकते हैं, इस तरह हमअपने बिजनेस वेबसाइट या ई-कॉमर्स मे इमेल मार्केटिंग के लिए mailChimp पर अकाउंट बना सकते हैं।

Tuesday, 18 July 2017

Mutual Fund Ke Prakar. म्यूचुअल फंड के प्रकार.

Mutual funds ke prakar hindi me puri jankari

हमने पिछली पोस्ट में बताया था कि म्यूचुअल फंड क्या होता है। अगर आपने वो पोस्ट पढी है, तो आपको क्लियर हो गया होगा कि यह चीज है क्या? नही पढी तो निचे लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें। खैर इस पोस्ट में म्यूचुअल फंड के प्रकार के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह भी बतायेंगे की कौनसी स्कीम में कितना रिस्क होता है और रिस्क फ्री स्कीम के बारे में भी बतायेंगे। 
स्ट्रक्चर के आधार पर म्युचुअल फंड के प्रकार.

ओपन एंडेड फंड: ओपन एंडेड फंड में टाईम की कोई लिमिटेशन नही होती। यह ऐक लोंग टाइम तक चलने वाली स्कीम है, मतलब यह स्कीम सालो तक चलती है। ओपन एंडेड फंड में युनीट्स को किसी भी समय रिलीज किया जा सकता है। इस फंड में इनवेस्टर किसी भी समय इनवेस्ट कर सकता है और जरूरत पडने पर किसी भी समय अपने इनवेस्ट को रिडीम कर सकता है। ओपन एंडेड फंड में लिक्विडिटी बहुत होती है। पहली बार जब इसका न्यू ओफर रिलीज होता है तो इनवेस्टर्स इस ओफर मे इनवेस्टमेन्ट करता है तो युनीट्स वेल्यू फिक्स होती है, लेकिन अगर कुछ टाइम बाद इनवेस्टर्स इस ओफर में इनवेस्टमेन्ट करता है तो युनीट्स की वेल्यू बढ जाती है, मतलब ओफर को बाजार मे रिलीज होने के बाद इसमे इनवेस्टमेन्ट करना है तो इनवेस्टर्स को यूनिट्स की नेट एसेट वैल्यू यानि एन.ए.वी. पर इनवेस्टमेन्ट करना होता है ।

उदाहरण के लिए कोई ओपन एंडेड फंड की ओफर बाजार मे 50र युनीट वेल्यू के साथ रिलीज हुई है और ऐक साल के बाद इस फंड की नेट एसेट वैल्यू बढकर 80र होती है तो न्यु इनवेस्टर्स को इस ओफर में इनवेस्टमेन्ट करने के लिए 80र प्रती युनीट्स के हिसाब से देना होगा।

क्लोज एंडेड फंड: इस फंड ने इनवेस्टमेन्ट की टाइम लिमिट होती है। इस फंड में जब न्यू ओफर बाजार मे उपलब्ध होता है तब ही इनवेस्टर्स इनवेस्टमेन्ट कर सकते हैं। इसमे इनवेस्टमेन्ट तब ही कर सकते हैं जब न्यू ओफर रिलीज होता है, ओफर पूरा होने के बाद इसमे इनवेस्टमेन्ट नही कर सकते हैं, लेकिन इसमे ऐक एग्जिट होता है, मतलब जब इनवेस्टर्स को पैसो कि जरूरत होती है तो फंड से अपना पैसा निकाल सकते हैं।

एसेट क्लास के आधार पर म्यूचुअल फंड के प्रकार.

इक्विटी फंड (Equity fund): इसे उच्च जोखिम वाला फंड माना जाता है, लेकिन यह उच्च रिटर्न प्रदान भी करता हैं। इस फंड को शेयरो मे इनवेस्ट किया जाता है। यह शेयर बाजार से जुडी योजना है। शेयर बाजार मे होने वाले बदलाव इसका सीधा असर इक्विटी फंड पर पडता है, इसलिए इस फंड से मिलने वाला रिटर्न अस्थिर होता है।

बैलेंस्ड फंड (Balanced Fund): उन इनवेस्टरो के लिए अच्छा है जो कम रिस्क के साथ अधिक रिटर्न पाने की सोच रहे हैं। यह फंड इक्विटी और फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज में इनवेस्टमेन्ट करते हैं. बैलेंस्ड फंड मे इन दोनो इक्विटी और फिक्स्ड पर फोकस किया जाता है कि इनवेस्टमेन्ट संतुलित हो।

ऋण फंड (Debt funds): यह फंड ज्यादा इनवेस्टमेन्ट गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, डिवेंचर, कॉल मनी, और ऋण उपकरणों में किया जाता है। इस फंड में कम रिस्क के साथ निश्चित रिटर्न दे सकता है। 

मुद्रा बाजार फंड(Money Market funds): इस फंड को तरल उपकरणों में इनवेस्ट किया जाता है। मध्यम रिटर्न की चाह रखने वाले इनवेस्टर्स के लिए इसे सुरक्षित इनवेस्टमेन्ट माना जाता है।

इनवेस्टमेन्ट उद्देश्य के आधार पर म्यूचुअल फंड के प्रकार

ग्रोथ फंड (Growth funds): इस फंड को लंबी अवधि के इनवेस्ट के साथ जोखिम भरा माना जाता है। इस फंड को मुख्य रूप से इक्विटी शेयरों में पूंजी में वृद्धि प्रदान करने के उद्देश्य के साथ इनवेस्ट किया जाता है। चूंकि वे जोखिम भरा फंड हैं, लेकिन अपने इनवेस्टमेन्ट पर अधिक लाभ की चाह रखने वाले लोगों के लिए आदर्श है।

लिक्विड फंड : इस फंड के तहत, पैसा मुख्य रूप से अल्पकालिक या बहुत ही कम अवधि के उपकरणों जैसे T-Bills, CPs, में निवेश किया जाता है । यह फंड उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो कम समय के लिए इनवेस्टमेन्ट करना चाहते हैं। इसे मध्यम रिटर्न के साथ कम जोखिम वाला फंड माना जाता है। लिक्विड फंड को सोर्ट टर्म फंड यानि अल्प अवधि फंड भी कह सकते हैं 


कैपिटल प्रोटेक्शन: यह फंड जहां धन निश्चित आय के साधन और इक्विटी बाजारों में इनवेस्ट के बीच विभाजित कर रहे हैं। इसे सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इनवेस्ट किया जाता है। इस फंड को निश्चित समय अवधि तक ही इनवेस्ट किया जाता है इसलिए फंड मेनेजर के पास ज्यादा रिस्क लेने की संभावना ही नहीं रहती है.

फिक्स्ड मैच्योरिटी फंड: इस फंड मे फंड मेनेजर को पहले से निर्धारित इंस्ट्रूमेंट्स में इनवेस्ट करना होता है, इसलिए चार्जेज कम रहते हैं । मैच्योरिटी का समय भी निर्धारित रहता है और डेब्ट उपकरणों मे इनवेस्टमेन्ट किया जाता है।

पेंशन फंड्स: पेंशन फंड को वास्तव में दीर्घकालिक लक्ष्य के साथ में इनवेस्ट कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से निवृत इनवेस्टर्स की सेवा के लिए तैयार किया है। इस में इनवेस्टमेन्ट इक्विटी और ऋण बाजारों में जहां इक्विटी इनवेस्टमेन्ट उपलब्ध कराने के अधिक लाभ और ऋण बाजार जोखिम को संतुलित और कम लेकिन स्थिर लाभ प्रदान की जोखिम भरा भाग के रूप में कार्य के बीच विभाजित किया जा सकता है। इन फंडों से रिटर्न एक पेंशन या दोनों के संयोजन के रूप में, गांठ रकम में लिया जा सकता है।

टेक्स-सेविंग फंड (Tax-Saving funds) : इस फंड को इक्विटी शेयरों में मुख्य रूप से इनवेस्ट कर रहे हैं। इन फंडों में किए गए निवेश आयकर अधिनियम के तहत कटौती के लिए योग्य हैं। वे जोखिम पर उच्च माना जाता है, लेकिन यह उच्च रिटर्न का अच्छा प्रदर्शन करता ह।

इनकम फंड (Income funds): इन योजनाओं के तहत, पैसा मुख्य रूप से नियत आय के साधन डिबेंचर आदि में पूंजी संरक्षण और इनवेस्टर्स के लिए नियमित आय प्रदान करने के उद्देश्य के साथ इनवेस्टमेन्ट किया जाता है।

म्युचुअल फंड के प्रकार विशेषता के आधार पर

ग्लोबल फंड: इन फंड में दुनिया के किसी भी हिस्से में एक कंपनी में हो सकता है क। वे अंतरराष्ट्रीय / विदेशी निधियों से अलग हैं।

सेक्टर फंड: इस फंड को बाजार की एक विशेष क्षेत्र में इनवेस्ट कर रहे हैं इंफ्रास्ट्रक्चर फंड केवल उन उपकरणों या कंपनियों को बुनियादी ढांचा क्षेत्र से संबंधित में इनवेस्ट करता है। जोखिम इन योजनाओं में शामिल क्षेत्र की प्रकृति पर निर्भर करता है।

फंड ओफ फंड्स: इस फंड को अन्य म्युचुअल फंडों में इनवेस्ट किया जाता है। रिटर्न लक्ष्य फंड के प्रदर्शन पर निर्भर करते हैं। इन निधियों के रूप में भी बहु प्रबंधक फंड करने के लिए भेजा जा सकता है। इसमे इनवेस्टमेन्ट सुरक्षित माना जा सकता है।

इन्टरनेशनल फंड: ये भी विदेशी निधियों के रूप में जाना जाता है और दुनिया के अन्य भागों में स्थित कंपनियों में इनवेस्टमेन्ट की पेशकश करता है।

रियल एस्टेट फंड: ये फंड को रियल एस्टेट कंपनियो में इनवेस्ट किया जाता हैं। इस फंड को Realtors, बिल्डरों, एस्टेट मेनेजमेंट कंपनियों में ऋण उपलब्ध कराने के लिए इनवेस्ट कर सकते हैं। रियल एस्टेट में इनवेस्टमेन्ट किसी भी स्तर पर बनाया जा सकता है

उभरते बाजार फंड(emerging market funds): इस फंड को विकासशील देशों में इनवेस्ट किया जाता है।

एक्सचेंज ट्रेडेड फंड: यह फंड ओपन एंडेड और क्लोज एंडेड दोनो म्यूचुअल फंड का मिश्रण हैं और शेयर बाजारों पर इनवेस्टमेन्ट करते हैं। 

गिफ्ट फंड: यह फंड जहां धन एक लंबे समय के लिए सरकारी प्रतिभूतियों में इनवेस्ट किया जाता है। यह फंड वास्तव में रिस्क फ्री के हैं और जो लोग रिस्क लेना नहीं चाहते उनके के लिए आदर्श इनवेस्टमेन्ट हो सकता है।

एसेट एलोकेशन फंड: यह फंड दो वेरिएंट में आता है, टारगेट डेट फंड और टारगेट एलोकेशन फंड। इन फंडों में पोर्टफोलियो मेनेजर परिणाम प्राप्त करने के लिए एलोकेशन एसेट को समायोजित कर सकते हैं। इन फंडों का इनवेस्टमेन्ट बांडों और शेयरों की तरह विभिन्न उपकरणों में इनवेस्ट किया जाता है।

लीवरेज्ड फंड: यह फंड पारंपरिक म्युचुअल फंड के विपरीत कार्य करते हैं।  जब बाजार गिर जाते हैं तब इन फंडों से इनकम होती है और जब बाजार में अच्छी बढोतरी होती है तब इन फंडों को नुकसान में जाने जाते हैं। ये आम तौर पर केवल जो भारी नुकसान उठाने को तैयार हैं उन लोगो के लिए है। लेकिन इन फंडों में बहुत बड़े लाभ के साथ उच्च जोखिम होता है।

म्युचुअल फंड के प्रकार रिस्क के आधार पर

Low risk: यह म्यूचुअल फंड उन इनवेस्टरो के लिए अच्छा है जो इनवेस्टमेन्ट में रिस्क लेना नही चाहते। ऐसे मामलों में इनवेस्टमेन्ट ऋण बाजार जैसी जगहों पर किये जाते हैं और लंबी अवधि के इनवेस्टमेन्ट होते हैं। इस फंड में कम रिस्क एक के साथ में, इनवेस्टमेन्ट पर रिटर्न भी कम होते है। एक कम रिस्क फंड का उदाहरण गिफ्ट फंड जहां इनवेस्टमेन्ट सरकारी प्रतिभूतियों में किया जाता है।

Medium risk: जो लोग ज्यादा रिस्क लेना नही चाहते हैं उन लोगो के लिए यह आदर्श फंड है। इनमे कुछ रिस्क के साथ अच्छे रिटर्न की चाह रख सकते हैं। इस फंड को धन का निर्माण करने के लिए लंबी अवधि के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

High risk: यह उन लोगों के लिए है जो इनवेस्टमेन्ट में ज्यादा रिस्क ले सके, इस फंड का ऐक उदाहरण लीवरेज फंड है। हालांकि इन फंडों में ज्यादा रिस्क के साथ  अधिक लाभ भी मिल सकता हैं।

मार्केट में इस तरह के बहुत से म्यूचुअल फंड्स उपलब्ध है। यह थे म्यूचुअल फंड के प्रकार, पोस्ट अच्छी लगी तो सब्सक्राइब करें और शेयर करे।

Saturday, 15 July 2017

Amazon Affiliate Program Join karke paisa Kaise kamaye?

Amazon affiliate program join karke paisa kamaye

बहुत से लोग ओनलाइन बिजनेस करके पैसा कमाना चाहते हैं लेकिन इन्टरनेट पर ओनलाइन बिजनेस कैसे करें इसकी जानकारी नही होती, इन्टरनेट पर पैसे कमाने के लाखो तरिके है लेकिन इन में से कूछ फेक भी होते है। ओनलाइन पैसा कमाने का ऐक पोप्युलर तरिका अफीलैट मार्केटिंग है, अगर आपको पता नही कि Affiliate मार्केटिंग क्या है? तो यहा क्लिक करें। Amazon, Flipkart, snapdeal जैसी बड़ी बड़ी शोपिंग वेबसाइटों के Affiliate प्रोग्राम होते हैं। आप भी इनमे से कोई भी वेबसाइट का affiliate प्रोग्राम जॉइन करके पैसा कमा सकते है, जैसे कि इस प्रोग्राम को जॉइन करने के लिए आपके पास ब्लॉग/वेबसाइट होनी चाहिए। अगर आपके पास फेसबुक का ऐक पेज है तो भी आप ऐक affiliate प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं। इस पोस्ट मे हम आपको Amazon affiliate प्रोग्राम जॉइन करके पैसे कमाने के बारे में बतायेंगे।

Read: Wordpress free blog kaise banaye?

अमेजन और अमेजन affiliate क्या है?

अमेजन के बारे में सबको पता है कि यह एक मोस्ट पोप्युलर ओनलाइन शोपिंग वेबसाइट है, जो कई प्रकार के प्रोडक्ट सेल करती है। अमेजन अमेरिकन मल्टीनेशनल ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी हैं, जिसे Jeff Bezos ने बनाया था। पहले अमेजन पर सिर्फ बुक्स ही सेल की जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे अमेजन ने कई प्रकार के प्रोडक्ट को सेल किये गये।

अमेजन उसके affiliate प्रोग्राम के द्वारा बिजनेस करने का ओफर देता है, अगर आप अमेजन के साथ बिजनेस करके पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको इसका affiliate प्रोग्राम जॉइन करना होगा, जॉइन करने के बाद आपको अमेजन के प्रोडक्ट का ओनलाइन प्रमोशन करना होगा, मतलब इसके प्रोडक्ट को ओनलाइन सेल करवाना होगा। इसके किसी भी प्रोडक्ट को आप सेल करवाते है, तो आपको कुछ कमीशन मिलता है, कमीशन अलग-अलग प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग होता है।

Amazon affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें?

अमेजन affiliate प्रोग्राम जॉइन करने के आपको इसकी वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होगा और अपनी और आपके ब्लॉग वेबसाइट की डिटेल्स भरनी होगी। अकाउंट बनाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें या अपने ब्राउज़र मे अमेजन affiliate की वेबसाइट ओपन करें।
Join kare aur account banaye

अब वेबसाइट खुलते ही आपके सामने Join now का विकल्प होगा, उस पर क्लिक करना है।
create account on Amazon associates

अब आपको यहा पर अपना अकाउंट बनाना है, अकाउंट बनाने के लिए आपका नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड भर कर Create your Amazon account पर क्लिक करें। आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा, अब आपके सामने ऐक Your account information नाम से फोर्म ओपन होगा उसे भरना है नीचे हम स्टेप्स बता रहे हैं।

Your account information
Amazon account information

  1. Payee name: आपके बेंक अकाउंट में जो आपका नाम है वो भरे।
  2. Address line 1 2 3: आप जहा रहते है वो पूरा ऐड्रेस भरे।
  3. City: आपकी सिटी का नाम
  4. State: आपका स्टेट सिलेक्ट करें
  5. Postal code: आप जहा रहते है उस प्लेस का पोस्टल कोड
  6. Phone number: आपका फोन नंबर जो चालू हो।
  7. Who is the main contact for this account: आपके द्वारा अकाउंट मेनेज किया जायेगा इसलिये पहला विकल्प सिलेक्ट करें।
  8. For US tax purposes, are you a US person: आप इन्डिया से है इस लिए No सिलेक्ट करें


Next पर क्लिक करें। अब आप वेबसाइट/ब्लॉग या एप्लिकेशन किस के लिए अकाउंट बना रहे है वो भरना है
Amazon Account your website information and add site

आप वेबसाइट/ब्लॉग के लिए अकाउंट बना रहे है इसलिए अपनी वेबसाइट का url address लिखे ओर Add पर क्लिक करें, फिर Next पर क्लिक करें

अब ऐक ओर फोर्म ओपन होगा उसमे अपनी वेबसाइट/ब्लॉग के बारे में बताना है

Profile
Amazon account profile information

  1. What is your preferred associates ID: अपने अकाउंट की आईडी भरनी है आप ब्लॉग वेबसाइट का नाम लिख सकते हैं।
  2. What are your website or mobile app about? : अपनी वेबसाइट/ब्लॉग के बारे में यहा बताना है, 
  3. Which of the following topics best describes your website: यहा आपको अपनी वेबसाइट/ब्लॉग के दो मैन टोपिक्स सिलेक्ट करना है
  4. What types of Amazon items do you intend to list on your website: अमेजन के किस तरह के प्रोडक्ट को आप सेल करना चाहते हैं वो सिलेक्ट करें जैसे आपका ब्लॉग टेक्नोलॉजी रिलेटेड है तो आप computer, books, mobile, etc सिलेक्ट कर सकते हैं, सब पर भी टिक कर सकते हैं
  5. What type of your website: यहा आप A blog सिलेक्ट करें।


Traffic & monetization
यहा आपके ब्लॉग वेबसाइट की ट्राफिक,इन्कम और आप वेबसाइट पर कोनसे सोर्स से इनकम करते हैं उसके बारे में बताना है। आप स्क्रीनशॉट देख कर डिटेल्स भर सकते है।
site traffic and monetization for Amazon associates account

  1. How do you drive traffic to your website: आपके ब्लॉग वेबसाइट पर ट्रैफिक कहा से आती है उसके बारे बताना है, जैसे SEO, social networks, email, पर टिक कर सकते हैं।
  2. How do you usually build links?: लिंक बिल्ड कोनसे एडिटर से करते हैं वो सिलेक्ट करना है। 
  3. How many total unique visitors do your website get per month?: आपके ब्लॉग/ वेबसाइट पर मंथली कितने विजिटर्स है वो बताना है।
  4. What is your primary reason for joining?: अमेजन जॉइन करने का रीजन बताना है, यहां आप " useful content for my website" सिलेक्ट करें।
  5. How did you hear about us?: आपको बताना है कि अमेजन अफीलैट के बारे में आपको कैसे पता चला, यहा आप Blog post सिलेक्ट करें।


सब डिटेल्स भरने के बाद इमेज मे दिख रहे कैरेक्टर्स को बोक्स मे लिखना है ओर terms & conditions पर टिक करके finish पर क्लिक करना है।
Amazon Associates account successful

Congrats, आपने Amazon Affiliate प्रोग्राम जॉइन कर लिया है। अब आपको पेमेंट के लिए अपने बेंक अकाउंट कि डिटेल्स भरनी है। बेंक अकाउंट डिटेल्स इसलिए भरनी है कि आप जब अमेजन affiliate से earning करेगें तो वो पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर किये जायेंगे। पेमेन्ट डिटेल्स भरने के लिए Now पर क्लिक करें। अब आपके सामने ऐक फोर्म ओपन होगा उसे भरना है।
Amazon payment method


  1. Permanent Account Number(PAN) : पान कार्ड नंबर भरे।
  2. Organization type :  सिलेक्ट करें।
  3. Pay me by NEFT : यहा टिक करें।
  4. Bank Name: आपकी बेंक का नाम भरे।
  5. Bank account molder name: बेंक अकाउंट में आपका जो नाम है वो भरे।
  6. Bank account number: बेंक अकाउंट नंबर भरे।
  7. Confirm bank account number: फिरसे बेंक अकाउंट नंबर भरे।
  8. IFSC code: कोड भरे।
सब डिटेल्स अच्छे से भरने के बाद Submit पर क्लिक करना है। बस अब आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर अमेजन प्रोडक्ट के लिंक को लगा सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं।

अमेजन affiliate प्रोडक्ट लिंक ब्लॉग/वेबसाइट पर कैसे लगाते है?

अपना Amazon affiliate अकाउंट लोग इन करे। अब होमपेज के निचे आपको कुछ प्रोडक्ट दिखाई देगे वहा से भी आप कोई भी प्रोडक्ट ब्लॉग वेबसाइट मे लगा सकते हैं। अगर वहा से आपको कोई प्रोडक्ट पसंद नही आता तो आप अपनी पसंद का प्रोडक्ट सर्च कर सकते है। 
Amazon products search for affiliate

जो भी प्रोडक्ट आप ब्लॉग पर लगाना चाहते हैं उसे सर्च करे। 
Amazon search products list for affiliate

अब आपके प्रोडक्ट की लिस्ट आयेगी , Get link पर क्लिक करें
Your affiliate product link

आप प्रोडक्ट को किस तरह दिखाना चाहते हैं वो सिलेक्ट किजिये, background color, title color, price color अपने हिसाब से रख सकते हैं।

अब नीचे आपको HTML code दिखाई देगा उसे कोपी करके ब्लॉग वेबसाइट के साइडबार या पोस्ट मे प्रोडक्ट का रिव्यू देकर लगा सकते हैं। अमेजन का बेनर भी लगा सकते हैं। अब जब कोई विजिटर आपके ब्लॉग पर आयेगा और ब्लॉग पर लगा प्रोडक्ट पर क्लिक करके अमेजन पर जाकर वो प्रोडक्ट खरिदेगा तो आपको कुछ % कमीशन मिलेगा। आप अमेजन affiliate प्रोग्राम कमीशन रेट्स देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें। Amazon commission

Read: स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें?

इस तरह आप अमेजन affiliate प्रोग्राम जॉइन करके पैसा कमा सकते हैं। हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें, विजिट करते रहिये और सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर शेयर करे।

Affiliate Marketing Kya hai aur Isse Paise Kaise Kamaye?

Affiliate marketing kya hai aur isse paisa kaise kamaye?

हेलो फ्रेंड्स! सोल्यूशनसोउल.कॉम पर आपका स्वागत है। आज हम यहां पर ओनलाइन बिजनेस करने का ऐक पोप्युलर तरिका बताइगे, आप मार्केटिंग के बारे में तो जानते ही होंगे, तो हम यहां पर Affiliate Marketing के द्वारा बिजनेस करके पैसा कमाने के बारे में गाइड करेगें। वैसे तो इन्टरनेट पर ओनलाइन पैसा कमाने के लाखो तरिके है। लेकिन कम आय के कारण वो हम करना नही चाहते या उसमे रूसी नही दिखाते है। affiliate मार्केटिंग ओनलाइन पैसा कमाने का बेस्ट ओर परफेक्ट तरीका है। बस आपको इनके बारे में अच्छे से पता होना चाहिए। ऐक बार जब आप इसके बारे में अच्छे से जान लेगे और इसे सीख लोगे तो आपको यह बहुत ही आसान लगे गा, और आप इससे अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं।

Affiliate मार्केटिंग क्या है?

आपको ओनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट के बारे में तो पता ही होगा, इन्टरनेट पर प्रोडक्ट सेल करने वाली हजारो वेबसाइटें है। इनमे से बहुत सी पोप्युलर वेबसाइटों का ऐक affiliate program होता है अब जब भी कोई affiliate प्रोग्राम जॉइन करता है तो उसने जो वेबसाइट का affiliate प्रोग्राम जॉइन किया है। उस वेबसाइट के प्रोडक्ट का प्रमोशन करना होगा और प्रोडक्ट को शेल करवाना होगा। आप जब कोई प्रोडक्ट शेल करवाते है तो आपको कुछ % कमीशन मिलता है कमिशन सभी वेबसाइट का अलग-अलग होता है और प्रोडक्ट पर डिपेंड करता है।

आपको यह काम ओनलाइन करना होगा इसलिए आपके पास ऐक नेटवर्क होना चाहिए मतलब ऐक ब्लॉग/ वेबसाइट या फेसबुक पेज होना चाहिए, अगर आप ब्लॉग बनाना चाहते हैं, तो यहा क्लिक करें Create wordpress free blog अगर ब्लॉग नही है तो भी आप affiliate प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं लेकिन ब्लॉग वेबसाइट या फेसबुक पेज के जरिए हम affiliate प्रोडक्ट को आसानी से सेल करवा सकते हैं।

Affiliate मार्केटिंग कैसे करें?

जब आप कोई बड़ी ओनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट का affiliate प्रोग्राम जॉइन करते हैं तो आपको उसके प्रोडक्ट को सेल करवाना होगा जो ब्लॉग या वेबसाइट ओर फेसबुक पेज के जरिये करवा सकते है। affiliate प्रोग्राम जॉइन करने के लिए आपको इस तरह की वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होता है और प्रोडक्ट के लिंक को आपके ब्लॉग/वेबसाइट पर लगाना होता है, जब भी कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरिदेगा तो आपको कुछ %कमीशन मिलेगा। जब कुछ पैसे कमा लेते है तो वो पैसे आपके बेंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जाते हैं। पेमेन्ट मेथड अलग-अलग हो सकती है, जैसे PayPal से भी आपको pay कर सकते हैं।

कोनसा अफीलैट प्रोग्राम जॉइन करें?
बहुत सी पोप्युलर ई-कॉमर्स वेबसाइटें आपको affiliate प्रोग्राम जॉइन करके पैसा कमाने का ओफर देती है। अमेजन, Flipkart, snapdeal, जैसी ओनलाइन शोपिंग वेबसाइटों का अफीलैट प्रोग्राम आप जॉइन कर सकते हैं, और यह बिल्कुल फ्री होता है, आपको ऐक भी पैसा जॉइनिंग का नही देना पडेगा

Affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें?
हमने affiliate प्रोग्राम जॉइन करने के लिए दो पोस्ट की है, अमेजन affiliate प्रोग्राम और स्नैपडील affiliate प्रोग्राम इन दोनो के बारे में आप अच्छे से जानते है। अगर आप इन वेबसाइट के Affiliate प्रोग्राम जॉइन करने और इससे पैसे कमाने के बारे में जानना चाहते है तो निचे लिंक पर क्लिक करके फूल गाइड पढ सकते हैं।


तो दोस्तो आप इस प्रोग्राम के जरिए अच्छी आय जेनरेट कर सकते हैं, affiliate मार्केटिंग से पैसे कमाने और इन्टरनेट की हर खबर के लिए सब्सक्राइब करें, विजिट करते रहिये ओर सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर शेयर करे।

Wednesday, 12 July 2017

Snapdeal affiliate program join karke paisa kaise kamaye?


स्नैपडील भारत में पोप्युलर ई-कॉमर्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों में से एक है, 2010 में यह साइट शुरू हुई थी, लेकिन जल्द ही एक पूर्ण ऑनलाइन बाज़ार बन गया। रतन टाटा, सॉफ्ट बैंक कॉर्प, अलीबाबा ग्रुप ने स्नैपडील वेबसाइट बनाने के लिए इनवेस्टमेन्ट किया है। स्नैपडील के Affiliate प्रोग्राम से आप पैसा कमा सकते हैं।

स्नैपडील affiliate प्रोग्राम क्या है?

स्नैपडील affiliate प्रोग्राम एक रेफ़रल प्रोग्राम है, स्नैपडील से पैसा कमाने के लिए आपके पास ऐक ब्लॉग/वेबसाइट, ऐप्लिकेशन या ऐक ब्रांड फेसबुक पेज होना चाहिए, अगर आपके पास कोई ब्लॉग/वेबसाइट नही है तो आप ब्लोगस्पोट और वर्डप्रेस पर फ्री मे बना सकते हैं, वर्डप्रेस पर फ्री ब्लॉग बनाने के बारे में जानने लिए यहा पर क्लिक करें Create wordpress free blog अपनी वेबसाइट / ब्लॉग पर स्नैपडील के प्रोडक्ट का प्रमोशन करना होगा और बदले मे यह आपको पैसा देता हैं। जब आप स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन करते हैं, तो आपको अपनी वेबसाइट / ब्लॉग पर स्नैपडील के प्रोडक्ट की लिंक लगानी होगी, फिर जब आपकी वेबसाइट/ ब्लॉग पर कोई विजिटर आता है ओर स्नैपडील प्रोडक्ट के लिंक पर क्लिक करता है, और साइट पर जाकर उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको कुछ % कमीशन मिलता है। कमीशन% अलग-अलग केटेगरी के प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग होता है, आप स्नैपडील की वेबसाइट पर कमीशन रेट्स देख सकते हैं सीधे शब्दो मे कहे तो जब कोई आपकी वेबसाइट या ब्लॉग के थ्रू कोई प्रोडक्ट की खरीदारी होती है तो आपको कुछ पैसे मिलते हैं उसे ही affiliate प्रोग्राम कहते हैं। 
बहुत सी ओनलाइन शोपिंग वेबसाइट affiliate प्रोग्राम प्रोवाइड करती है, जैसे snapdeal, Amazon, Flipkart, ये सब वेबसाइट से आप affiliate प्रोग्राम के द्वारा पैसा कमा सकते हैं। स्नैपडील की सबसे खास बात यह है कि जब कोई विजिटर आपके ब्लॉग वेबसाइट के जरिये स्नैपडील का प्रोडक्ट खरिदने के लिए जाता है और आपके ब्लॉग पर लगा प्रोडक्ट को छोड़कर कोई दुसरा प्रोडक्ट खरीदता है तो उसका भी आपको कमीशन% मिलता है।

स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन कैसे करें?

अगर आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन करना चाहते हैं, तो आपको इसकी वेबसाइट पर अकाउंट बनाना पडेगा जो हम निचे बता रहे हैं।

सबसे पहले आपको स्नैपडील की affiliate प्रोग्राम की वेबसाइट पर जाना है यहा पर क्लिक करें
Snapdeal affiliate program join kaise kare

वेबसाइट पर आपको Join Now का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है. अब यहा पर आपको स्नैपडील affiliate पर अकाउंट बना कर रजिस्टर करना है। अपनी ईमेल आईडी से रजिस्टर करें। आप जो भी पासवर्ड रखना चाहते है वो भरे ओर साइन-अप पर क्लिक करें। अब आपके इमेल बोक्स मे मैल आऐगा उसे कन्फर्म करें।

अब स्नैपडील affiliate पर आपका अकाउंट बन गया है अब आपके सामने ऐक फोर्म होगा उसे भरना है, फोर्म मे आपको अपनी डिटेल्स भरनी है। इस फोर्म के तीन भाग है, 

1. Affiliate Account information
Snapdeal affiliate program account information

  1. First Name भरे।
  2. Last Name भरे।
  3. Affiliate Type सिलेक्ट करना है। अगर आपकी कोई कंपनी, बिजनेस है तो organization सिलेक्ट करें। आप सिर्फ ब्लॉग वेबसाइट चलाते है तो individual सिलेक्ट करें।
  4. Contact number फोन नंबर भरे।
  5. Secondary contact No. अगर आपका कोई दूसरा कॉन्टेक्ट नंबर है तो वो भरे।
  6. Primary email Address. यहा पर पहले से ही आपका इमेल आईडी होगा।
  7. Secondary email address अगर आपका कोई दूसरा ईमेल आईडी है तो वो भरे।
  8. Address आप जहा रहते है वो प्लेस का ऐड्रेस भरे
  9. City का नाम भरे।
  10. State का नाम भरे।
  11. Country सिलेक्ट करें।
  12. Pin Code आप जहा रहते है उस प्लेस का पीन कोड भरे।

2. Affiliate payment information
Snapdeal affiliate program payment information about
  1. Beneficiary Name  बेंक अकाउंट में जो आपका नाम है वो भरे।
  2. Payment mode सिलेक्ट करें
  3. Permanent Account Number आपके पान कार्ड का नंबर भरे।
  4. Bank Account number आपके बेंक अकाउंट का नंबर भरे।
  5. Bank name आपकी बेंक का नाम
  6. IFSC code भरे।
  7. Bank city भरे।
  8. यहा आपको अपना डोक्युमेन्ट अपलोड करना है, आपके पान कार्ड ओर cancelled cheque की फोटो अपलोड करनी है।

3. Affiliate website information
Your website/blog information for snapdeal affiliate program

  1. website url आपके ब्लॉग वेबसाइट का url भरे
  2. Website types  ब्लॉग वेबसाइट का टोपिक
  3. Monthly visits आपके ब्लॉग वेबसाइट पर मंथली कितने विजिटर्स है वो भरे।
सब डिटेल्स अच्छे से भरने के बाद ऐक बार चेक करके Save Changes पर क्लिक करें।

Read this: 8 Free Google Tools Sabhi Content Marketers Ko upyog Karana Chahiye

अब आपने स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन कर लिया है। अब आप स्नैपडील के प्रोडक्ट लिंक ओर बेनर अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर लगा सकते हैं, और पैसा कमा सकते हैं। स्नैपडील के प्रोडक्ट लिंक लगाने के लिए आपको अकाउंट लोग इन करके प्रोडक्ट सर्च करना होगा। फिर प्रोडक्ट लिंक जेनरेट करें और कॉपी करके अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर लगा सकते हैं।

Snapdeal affiliate program commission rates 
See snapdeal affiliate program commission rates

इमेज मे आप देख सकते हैं किस तरह के प्रोडक्ट पर कितना %कमीशन मिलता है। स्नैपडील affiliate प्रोग्राम कमीशन रेट्स देखने के लिए यहा क्लिक करें

तो दोस्तो अब आपने स्नैपडील affiliate प्रोग्राम जॉइन कर लिया है तो अपने ब्लॉग वेबसाइट पर प्रोडक्ट का प्रमोशन करके पैसा कमाना स्टार्ट कर सकते हैं और ज्यादा इस तरह की जानकारी के लिए हमारा ब्लॉग सब्सक्राइब करें और विजिट करते रहिये।

Mutual Fund क्या है हिंदी में

Mutual funds ki jankari hindi me

यह शब्द आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि म्यूचुअल फंड क्या है ओर ये क्या काम करता है, अगर आप म्यूचुअल फंड के बारे में बिलकुल भी नही जानते ओर आप इसके बारे में जानना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

म्यूचुअल फंड क्या है?

एक म्यूचुअल फंड इनवेस्टर्स (निवेशको) से पैसा इकट्ठा करता है और उनकी ओर से पैसा इनवेस्ट करता है। यह पैसे को मेनेज करने लिए एक छोटा शुल्क लगाता है।

बहुत संख्या मे इनवेस्टर्स द्वारा जमा किए गए पैसो से ऐक म्यूचुअल फंड बनता है। इन पैसो को ऐक फंड मे जमा किया जाता है। फंड मे इनवेस्ट किये गये पैसो को बराबर हिस्से मे बांट दिया जाता है इसे ऐक इकाई या युनीट कहा जाता है।

उदाहरण के लिए अगर कुछ इनवेस्टर्स मिल कर ऐक जमीन के टुकडे पर इनवेस्टमेन्ट करते हैं, ओर जमीन की कीमत 50000 है, अब इनवेस्टर्स द्वारा जमा किए गए पैसो के फंड को युनीट्स मे बांटना होगा। अब फंड को 5र के युनीट्स के हिसाब से बांटने से 10000 युनीट्स बनेगे। इनवेस्टर अपनी इनवेस्टमेन्ट क्षमता के अनुसार जितने चाहे उतने युनीट्स खरीद सकता है। अगर इस फंड युनीट्स के हिसाब से किसी भी इनवेस्टर के पास केवल 500 रु है तो वो इनवेस्टर 100 युनीट्स खरीद सकता है।

अब मान लिजिए की इस जमीन की कीमत ऐक महीने के बाद 70000 हो गई मतलब अब आपके युनीट्स की कीमत भी बढ गई है इनवेस्टमेन्ट के हिसाब से युनीट्स की कीमत निकाल ने से इनवेस्टर्स का 5र वाले युनीट्स की कीमत 7र होती है। इनवेस्टर के 100 युनीट्स की कीमत अब 700र हो गई है। अगर जमीन के टुकडे की कीमत घटती है तो इनवेस्टर्स के युनीट्स कि कीमत भी घटेगी।

म्युचुअल फंड रेग्युलर इनवेस्टर्स के लिए आदर्श इनवेस्टमेन्ट व्हीकल हैं, जो इनवेस्टमेन्ट के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। इनवेस्टर अपने वित्तीय लक्ष्य के आधार पर एक म्यूचुअल फंड योजना चुन सकते हैं, और लक्ष्य हासिल करने के लिए इनवेस्टमेन्ट करना शुरू कर सकते हैं।

यदि आप एक म्यूचुअल फंड खरीदने का फैसला करते हैं, तो आपके पास एक मनी मेनेजर होगा जो आपके लिए इनवेस्टमेन्ट का काम करेगा। वहां से, मनी मेनेजर आपकी ओर से किसी प्रकार के वित्तीय लाभ का निर्माण करने के लिए विभिन्न प्रतिभूतियों में पैसो का इनवेस्टमेन्ट करेगा। म्युचुअल फंड हमारे लिए इनवेस्ट करने का ऐक बडा विकल्प है जो शेयर बाजार में नए हैं, आप एक म्यूचुअल फंड को देख सकते हैं, जिसमें एक टोकरी होती है, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉक ऑप्शंस और बॉन्ड होते हैं जो आपकी ओर से पेशेवर द्वारा प्रबंधित होते हैं।

अगर आप म्यूचुअल फंड मे इनवेस्ट करना चाहते हैं तो ओनलाइन ओर ओफलाइन दोनो तरीको से कर सकते हैं। आप या तो म्यूचुअल फंड से सीधे इनवेस्टमेन्ट कर सकते हैं या एक म्यूचुअल फंड सलाहकार की सेवाएं ले सकते हैं। यदि आप सीधे इनवेस्टमेन्ट कर रहे हैं, तो आप म्यूचुअल फंड योजना की सीधे योजना में इनवेस्ट करेंगे। यदि आप एक सलाहकार या मध्यस्थ के माध्यम से निवेश कर रहे हैं, तो आप इस योजना के नियमित योजना में इनवेस्ट करेंगे।

यदि आप सीधे इनवेस्ट करना चाहते हैं, तो आपको प्रासंगिक दस्तावेज़ों के साथ म्यूचुअल फंड की वेबसाइट या इसकी अधिकृत शाखाओं पर करना होगा। सीधे योजना में इनवेस्टमेन्ट का लाभ यह है कि आप कमिशन पर बचत करते हैं और इनवेस्ट किए गए पैसा लंबी अवधि में काफी लाभ उठा सकते हैं। इस पद्धति का सबसे बड़ा दोष यह है कि आपको औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, रिसर्च करना होगा, अपने इनवेस्ट की निगरानी करनी होगी, सब कुछ अपने आप से करना होगा।

इस आर्टिकल मे हमने बताया कि म्यूचुअल फंड क्या होता है, आगे इसके बारे मे ओर ज्यादा जानकारी के साथ आर्टिकल शेयर किया जाएगा।

Read this: 10+ सबसे सफल ऑनलाइन जोब्स

Friday, 19 May 2017

Uc news पर पोस्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखें??[Content policy]

Uc news par post karte samay kin bato ka dhyaan rakhe

आपको आज मे बताउंगा की Uc News पर पोस्ट करते समय कीन कीन बातो का ध्यान रखना होगा। कई लोगो ने सवाल किए है कि मेरी पोस्ट suspend हो जाती है publish ही नही होती। यह प्रोब्लेम ज्यादातर न्यू मेम्बर्स को आती है क्युकी हम uc news जॉइन करते ही पोस्ट लिखने मे व्यस्त हो जाते हैं और कन्टेन्ट पोलिस को ध्यान मे नही लेते इसलिए हम गलती से कन्टेन्ट policy का उल्लंघन कर देते है ओर हमारी पोस्ट suspend हो जाती है।

Uc news पर पोस्ट करते समय आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करना है जो uc news कि content policy है। इस बातो का आप पालन करते हैं तो आपकी पोस्ट कभी भी suspend नहीं होगी।

Uc news पर पोस्ट करते समय कीन कीन बातो का ध्यान रखना है?

Title
हमारा पूरा कन्टेन्ट सही हो मगर टाइटल सही नही होगा तो पोस्ट suspend हो सकती है। कुछ दिन पहले मैंने uc news पर एक पोस्ट की तो suspend हो गई, सिर्फ टाइटल की वजह से, गलती सिर्फ इतनी ही थी कि मेने जो post मैं English टाइटल रखा था उसके शब्दो मे पहला charterers केपिटल्स नही थे।

  • अगर आप पोस्ट टाइटल मे English शब्दो का प्रयोग करते हैं तो पहला charterer केपिटल्स मे रखिए।
  • पोस्ट टाइटल मे कोई सिम्बल का बडी संख्या मे उपयोग ना करें जैसे की exclamation marks, question marks etc. 
  • टाइटल पोस्ट से संबंधित होना चाहिए।
  • टाइटल कम से कम 3 शब्द, और अधिकतम 90 charecters का रखे।

Text quality
  • आपकी पोस्ट, 150 शब्दों से अधिक ज्यादा होनी चाहिए । पोस्ट मे 150 शब्दों से कम ना रखे।
  • टेक्स्ट का फ़ॉन्ट और रंग एकीकृत होना चाहिए, लेकिन इमेज के फ़ॉन्ट और रंग अलग-अलग रख सकते हैं।
  • रोमन हिंदी का एक फुल टेक्स्ट का 40% से अधिक उपयोग नहीं कर सकते।
  • पोस्ट पर ज्यादा स्पेस ना छोडे।
  • अश्लील पोस्ट या  उससे संबंधित पोस्ट ना करें, इमेज वीडियो, खूनी, हिंसक, आतंकवाद, जुआ या ड्रग्स से संबंधित कन्टेन्ट ना लिखे ; अंधविश्वासी कन्टेन्ट, आपराधिक उत्पीड़न जैसे कन्टेन्ट ना लिखे।
  • पोस्ट को बहुत आकस्मिक नहीं होना चाहिए, जिसमें गलत शब्द, नेटवर्क इमोजी (अधिकतम 7 शब्द या 80 कैरेक्टर से कम) पर भी लागू होता है।पोस्ट यौन अंग से संबंधित नहीं होना चाहिए। पोस्ट मे वल्गर ऐडल्ट जोक्स नही होना चाहिए।

Post image
  • Uc news पोस्ट पर इमेज पसंद करता है। इमेज पोस्ट  संबंधित होनी चाहिए।
  • कोई संवेदनशील इमेज नही होनी चाहिए।
  • अगर आप दूसरी वेबसाइट से इमेज डाउनलोड कर के पोस्ट पर अपलोड करते हैं तो Source मे उस वेबसाइट का नाम दे। अगर इमेज आप खुद बनाते हैं या क्लिक करके पोस्ट पर अपलोड करते हे तो source में original ही रखे। 
Old news
अगर आप कोई न्युज लिखते है तो वो 7 दिनों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

Hoax
मानक रहस्य के लिए, भूत कथा, ऐतिहासिक घटना, राजनीतिक / सामाजिक घटनाओं के लिए source का श्रेय दिया जाना चाहिए, जैसे एक समाचार पत्र / पत्रिका (और ऑनलाइन मीडिया, ब्लॉग) ।

Infringement
कॉर्पोरेट नाम, लोगो या title का कोई अनधिकृत उपयोग न करें; निजी ख्याति, छवि, privacy का उल्लंघन नहीं करना है।

Links
Uc news लिंक allowed नही करता तो पोस्ट पर कीसी भी वेबसाइट का लिंक ना डाले।

About the source
विकिपीडिया को पोस्ट के Source के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

अगर आप भी यह चाहते हैं कि पर आपकी पोस्ट सस्पेंस ना हो तो इन बातो को ध्यान में रखना है। यह की कन्टेन्ट policy है। अगर आप इसे फोलो करते हैं तो कभी भी आपकी पोस्ट सस्पेंड नही होगी और आप लंबे समय तक पर काम करके पैसा कमा सकते हैं। अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल हो तो हमे कमेन्ट के माध्यम से बता सकते हैं।

Tuesday, 25 April 2017

10+ सबसे सफल ऑनलाइन जोब्स


अधिकांश छात्रो इन दिनों कुछ रुपये कमाते हैं। अक्सर सही ऑनलाइन नौकरी की तलाश करते हैं जो पढाई करते समय कुछ पैसे कमाने में उनकी मदद कर सके। लेकिन ऐसे कई घोटाले हैं जो पहले से ही वेब पर मौजूद हैं।असली ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स ढूंढने के लिए, किसी को बहुत समय और महेनत करना पड़ सकता है। खैर, इस चुनौतीपूर्ण कार्य को देखते हुए जो विद्यार्थियों के लिए निराशाजनक है, हमने उस छात्रों के लिए ऑनलाइन नौकरियों की एक सूची तैयार की है। लेकिन इससे पहले कि आप किसी भी ऑनलाइन नौकरी लेने के लिए जाते हैं, वहां कुछ चीजें हैं जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए।

कोई भी ऑनलाइन नौकरी जो आपको पे-अप मोर्चे के लिए कहती है वो निश्चित रूप से एक घोटाला है।इसलिए सावधान रहें कि वह आपकी पढ़ाई में बाधा तो नहीं डालता है।आपको ऑनलाइन नौकरी के लिए भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके पास कौशल है, तो आपके लिए कई ऑनलाइन नौकरियों का इंतजार कर रही है।


10+ सबसे सफल ऑनलाइन जोब्स

1. Web डिजाइनिंग
ऑनलाइन ब्लॉग, वेबसाइट, न्यूज़लेटर आदि का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू डिजाइन है। यदि आपके पास अच्छे डिजाइन कौशल हैं और आप UI / UX, ग्राफिक और वेब डिज़ाइनर जैसे क्षेत्रों को डिजाइन करने में नौकरी तलाश रहे हैं, तो आप आसानी से नौकरी पा सकते हैं इमेज, लोगो, बिजनेश कार्ड, बैनर, इन्फोग्राफिक, सोशल मीडिया पोस्ट्स और यहां तक ​​कि व्यापारिक डिजाइन तैयार करने में जोब्स है। 

डिजाइन संबंधित नौकरियों को करने के लिए, आप 99Designs जो डिजाइनर केंद्रित वेबसाइट है। ऑनलाइन डिजाइनिंग नौकरी की तलाश में छात्रों के लिए, यह सबसे अच्छी जगह है। तकनीकी डोमेन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए, वेबसाइटों को डिज़ाइन करने और डेवलप करने के लिऐ यहा आवश्यकता है।

2. Writing Jobs
आज, कटेंन्ट किसी भी वेबसाइट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, चाहे वे कोइ भी डोमेन से संबंधित हों अच्छे कंटेंट लेखकों की आवश्यकता हमेशा वहां होती है। लेखन कार्यों में से कुछ इस प्रकार हैं: रचनात्मक लेखक, संपादक, प्रतिलेखक, लेख और ब्लॉग लेखक जैसे कुछ उन्नत नौकरियों जैसे कि तकनीकी और ईबुक लेखन आदि।आपके लेखन कौशल के आधार पर कोई भी writing job आपको अच्छी आय प्रदान कर सकती है। कई फ्रीलांस वेबसाइटें हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं, यहां तक ​​कि उन ब्लॉग्ज के लिए भी जहां आप आसानी से ऑनलाइन नौकरी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप विशेष रूप से ऑनलाइन ब्लॉगिंग कार्य के लिए प्रोब्लगर की कोशिश कर सकते हैं।ऐसे कुछ फेसबुक groups हैं जहां लोग अपनी परियोजनाओं / वेबसाइटों के लिए अच्छे कन्टैंट लेखकों के लिए पूछते हैं। ये नौकरियां उन विद्यार्थियों के लिए अच्छी हैं, जिनके पास अच्छा पढ़ने और लिखने की आदत है,

3. programing job
अच्छा प्रोग्रामिंग कौशल वाले छात्र आसानी से किसी भी छोटे कोडिंग प्रोजेक्ट को ऊपर उठा सकते हैं और ऑनलाइन कमा सकते हैं। यह विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं में आपके ज्ञान पर निर्भर करता है। डेस्कटॉप और मोबाइल एप, वेब और गेम डेवलपमेंट, वेबसाइट बिल्डिंग और कई प्रोग्रामिंग नौकरियों उपलब्ध हैं। कई वेबसाइटें हैं जिन्हें आप आसानी से ढूंढ सकते हैं।

4. ऑनलाइन ट्यूशन
ऑनलाइन ट्यूशन हाल ही में चर्चा में रहा है अच्छे शिक्षकों की कमी और बेहतर लोगों के लिए बढ़ती मांग से छात्रों के लिए इंटरनेट के माध्यम से ट्यूशन देने के लिए महान अवसर पैदा हुए हैं। ये ऑनलाइन ट्यूशन जॉब छात्रों को अच्छी रकम कमाने में मदद कर सकती है क्योंकि उन्हें अच्छे सिखाने का कौशल हैं। आप चेगटुटर्स की कोशिश कर सकते हैं और ऑनलाइन ट्यूटर की नौकरी के लिए कोशिश कर सकते हैं, जहां आप आसानी से $ 20 प्रति घंटे या इससे अधिक का स्कोर कर सकते हैं। इन प्रकार की नौकरियां छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन नौकरी में से हैं।

5. data entry
यदि आपके पास अच्छी टाइपिंग कौशल है तो आपको निश्चित रूप से डेटा एंट्री जॉब के लिए जाना चाहिए। ऐसी कई कंपनियां हैं जो ऐसे लोगों की खोज करते हैं जो किसी भी भौतिक डेटा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं या उनके पास विभिन्न व्यावसायिक डेटा का ऑनलाइन रिकॉर्ड रख सकते हैं।लेकिन इंटरनेट पर विभिन्न घोटालों हैं, इसलिए आपको सतर्क होना चाहिए।फेक वेबसाइट आपको pay करने को कहेगी।आपको वेबसाइट फ्रीलांसर पर मौजूद legit डेटा एंट्री जॉब मौजूद हैंI फ्रिलांसर एक ओनलाइन जोब्स के लिऐ अच्छा माध्यम हे।

6. Translation job
यदि आप दो भाषाओं में या बहुभाषी अच्छी तरह से वाकिफ हैं, तो आपके लिए कई ट्रान्सलेट जोब्स हैं। अधिकांश कंपनियां वैश्विक रूप से वे अलग-अलग भाषाओं में अपने काम की पेशकश करने के लिए अच्छे अनुवादकों की निरंतर खोज में हैं। इसमें Document translate, फिल्म उपशीर्षक, भाषा व्याख्या, प्रमाण-पढ़ने आदि जैसे कार्य शामिल हैं। आप Gengo में ऑनलाइन अनुवाद की नौकरियों का प्रयास कर सकते हैं।


7. voice over
यदि आपके पास एक प्रभावशाली आवाज़ है, आपकी अच्छी आवाज, कौशल और स्पष्ट उच्चारण के साथ, आप फ्रीलान्स वॉयसओवर जॉब्स के जरिये अच्छी कमाई कर सकते हैं।कई व्यवसाय हैं और लोगों को कथन, प्रतिरूपण, डबिंग, ऑडियो किताबें आदि के लिए अच्छा आवाज ओवर की तलाश है। अगर आप किसी भी ऐसे काम में रुचि रखते हैं, तो आप Fiverr मे कोशिश कर सकते हैं।

8. Costmare service और तकनीकी सहायता नौकरियां।
जब ग्राहक सेवा और तकनीकी सहायता की बात आती है, तो कॉल सेंटर अभी भी फैशन में हैं। अब, virtual कॉल सेंटर मुख्य धारा में आ रहा हैं और एक अच्छा आकर्षण कमा रहा है। इन   virtual  कॉल सेंटर में, एक ग्राहक सेवा या तकनीकी समर्थन कॉल किसी भी एजेंट के घर के नंबर पर पहुंचा दी जाती है।प्रभावशाली और पेशेवर बोलने वाले कौशल, तकनीकी सहायता के कुछ ज्ञान के साथ। सहायता विशेषज्ञों, लाइव चैट एजेंट्स, ग्राहक सेवा प्रबंधकों और अधिकारियों आदि जैसी कई नौकरियां हैं।कई तकनीकी सहायता वेबसाइटें हैं, जैसे LiveOps, जहां आप आसानी से घर बैठे तकनीकी समर्थन नौकरी कर सकते हैं।

9. अपने फोटो या कला बेचें
अगर आपके पास खूबसूरत photos और photographi का टेलेन्ट हे , तो आप बहुत सारा पैसा कमा सकते है आप अपनी तस्वीरों को iStock, Sutterstock जैसी कई वेबसाइटों पर ऑनलाइन बेच सकते हैं। Art pictures की बात आती है, तो आप DeviantArt पर कोशिश कर सकते हैं यहा आसानी से अच्छी कमाई कर सकते है।

10.सोशल मीडिया मार्केटिंग और SEO
ऑनलाइन व्यापार और ई-कॉमर्स के उदय के साथ, सोशल मीडिया किसी भी कंपनियों की सफलता के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू और factor बन गई है। आज, सोशल मीडिया marketers की जरूरत पहले से कहीं अधिक है। इस काम को इंटरनेट पर उपयोगकर्ता व्यवहार को समझने के साथ अच्छे संचार और marketing कौशल की आवश्यकता है। यदि आप लोगों को ऑनलाइन बातचीत करना पसंद करते हैं, तो यह काम आपके लिए सही  है। इस नौकरी के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर brand awareness ओर ऑनलाइन उपयोगकर्ताओ आकर्षण करने की आवश्यकता है। SEO से संबंधित कई नौकरियां भी हैं जहां आपको कंपनी की वेबसाइट का optimize करना है जैसे कि यह विभिन्न SEO के शीर्ष पर आता है और बहुत सारा ट्रैफ़िक लाता है। यदि आप सोशल मीडिया मार्केटिंग जॉब्स या SEO संबंधित नौकरियों की तलाश कर रहे हैं तो आप फ्रीलांन्स वेबसाइटों जैसे Upworks मे कोशिश कर सकते हैं।