Monday, 9 October 2017

ग्रैवाटार क्या है? ग्रैवाटार पर अकाउंट कैसे बनाएं?



Gravatar account create and gravatar meaning in hindi

जब आप Gravatar पर एक फ़ोटो अपलोड करते हैं, तो आप अपनी इमेज को WordPress कमेन्टस (comments) में देख सकते हैं। WordPress में पहले से कुछ डिफ़ॉल्ट अवतार फोटोज होती हैं जिन्हें आप उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अगर आप WordPress टिप्पणियों में अपनी खुद की कस्टम इमेज दिखाना चाहते हैं, तो आपको Gravatar पर एक प्रोफ़ाइल बनाकर वहाँ फ़ोटो अपलोड करनी होगी।

Gravatar क्या है?

Gravatar यानी Globally Recognized Avatar। Avatar का मतलब होता है कोई लोगो, आइकन या छवि (image) जो किसी व्यक्ति या ब्रांड की पहचान हो — मतलब एक ऐसा आइकन या चित्र जो किसी चीज़ को पूरी दुनिया में रिप्रेज़ेंट करता है।
Gravatar, WordPress पर कमेंट्स और पोस्ट में आपकी इमेज को एक अवतार के रूप में दिखाता है। Gravatar सेवा को Tom Preston-Werner ने 2007 में शुरू किया था।

Gravatar एक फ्री सर्विस है, जिसे खासतौर पर WordPress यूज़र्स और डेवेलपर्स के लिए शुरू किया गया है। Gravatar पर इमेज सेट करने के बाद, वह इमेज ऑटोमैटिकली उन सभी वेबसाइट्स पर दिखने लगती है जो Gravatar Enabled होती हैं। इसे WordPress वेबसाइट में इनबिल्ट किया गया है, जिससे जैसे ही कोई यूज़र आपके ब्लॉग पर कमेंट करता है, उसकी सेट की हुई इमेज सपोर्ट के साथ दिखाई देती है।

Gravatar पर अकाउंट बनाना और इमेज अपलोड करना बहुत आसान है। जब हम किसी WordPress साइट पर कमेंट करते हैं, तो प्रोफ़ाइल पिक्चर में एक ब्लू आइकन या डिफ़ॉल्ट अवतार दिखता है। लेकिन जब आप Gravatar पर अपनी इमेज सेट कर देते हैं, तो पुराने कमेंट्स में भी ऑटोमैटिकली आपकी इमेज दिखने लगती है।

अब जब आपने यह जान लिया कि Gravatar क्या है, तो आइए जानते हैं कि WordPress कमेंट्स में अपनी इमेज दिखाने के लिए Gravatar अकाउंट कैसे बनाएं।

---

Gravatar अकाउंट कैसे बनाएं?

जैसे कि हम कमेंट्स में ईमेल आईडी का इस्तेमाल करते हैं, ठीक उसी तरह Gravatar पर अकाउंट बनाने के लिए भी बस एक ईमेल आईडी की ज़रूरत होती है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से अपना अवतार इमेज सेट कर सकते हैं:

1. सबसे पहले gravatar.com वेबसाइट ओपन करें।


2. वेबसाइट के फ्रंट पेज पर आपको "Create your own Gravatar" का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।


Create your own gravatar

अगर आपने वर्डप्रेस पर अकाउंट बना रखा है, तो आपको सिर्फ साइन इन करना है, नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। वर्डप्रेस अकाउंट है तो “लॉग इन नाउ” पर क्लिक करके अकाउंट खोलें।

  1. अगर वर्डप्रेस पर अकाउंट नहीं है, तो अपना ईमेल एड्रेस भरें।
  2. अकाउंट के लिए यूज़रनेम सेट करें।
  3. पासवर्ड सेट करें और “कंटिन्यू” पर क्लिक करें।

Log in or sign up gravatar account

आपको एक कन्फर्मेशन ईमेल भेजा गया है। इस तरह का मैसेज दिखाई देगा। आपके ईमेल पर एक कन्फर्मेशन मेल भेजा जाएगा, उसे कन्फर्म करना है। मेलबॉक्स खोलें और ग्रैवेटर अकाउंट एक्टिवेट करें।

Confirm email and activate gravatar account

अकाउंट एक्टिवेट करने के बाद आपको gravatar.com पर अपना अकाउंट साइन इन करके खोलना है और अवतार इमेज सेट करनी है, जो आप कमेंट्स में दिखाना चाहते हैं।

Gravatar पर अवतार इमेज अपलोड कैसे करें?

डैशबोर्ड पर आपको “Add one by clicking here” दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है। अब यहां पर 4 विकल्प होते हैं। इन 4 तरीकों से आप Gravatar अकाउंट पर इमेज अपलोड कर सकते हैं।

  1. Upload New: यहां क्लिक करके आप सीधे अपने कंप्यूटर से इमेज अपलोड कर सकते हैं।
  2. From URL: ब्लॉग में किसी इमेज का URL कॉपी करके यहां सेट कर सकते हैं।
  3. Past Uploads: अगर आपने पहले से Gravatar अकाउंट पर कोई इमेज अपलोड की है, तो यहां से उसे चुनकर अपलोड कर सकते हैं।
  4. From Webcam: अगर आपके पास कोई इमेज नहीं है, तो वेबकैम से कैमरा खोलकर फोटो क्लिक करके अपलोड कर सकते हैं।


Upload image avatar in my gravatar account

फोटो अपलोड करने के बाद आप उसे यहाँ क्रॉप भी कर सकते हैं। फिर अगले पेज में आपको रेटिंग सेट करनी है। 

Gravatar set rating

अब “This gravatar is suitable for display on all website with any audience type” इस विकल्प को चुनें और “Set Rating” पर क्लिक करें।

Gravatar प्रोफाइल सेटअप करें

Gravatar प्रोफाइल में आप अपना नाम, ईमेल, वेबसाइट जैसी जानकारी दे सकते हैं। Gravatar प्रोफाइल सेट करना बहुत आसान है। Gravatar डैशबोर्ड में ऊपर “My Profile” पर क्लिक करें।

  1. पहला नाम और अंतिम नाम भरें।
  2. अपना पूरा नाम दर्ज करें।
  3. Display Name में वह नाम दर्ज करें, जो आप दर्शकों को दिखाना चाहते हैं।
  4. Location में अपना देश दर्ज करें।
  5. अपने बारे में थोड़ा विवरण लिखें।
  6. अंत में “Save Profile” पर क्लिक करें।

Setup your gravatar profile

इस तरह हम ग्रैवेटर पर अपनी प्रोफाइल सेटअप कर सकते हैं। अगर आप दूसरा ईमेल एड्रेस जोड़ना चाहते हैं, तो वह भी कर सकते हैं। ग्रैवेटर पर आप एक से अधिक ईमेल और वेबसाइट जोड़ सकते हैं। ईमेल एड्रेस जोड़ने के लिए “Manage Gravatar” में “Add Email Address” पर क्लिक करें।


Add multiple emails address in your gravatar account

यहाँ पर आप ईमेल एड्रेस दर्ज करें और “Add” पर क्लिक करें। इसके बाद आपके ईमेल बॉक्स में एक कन्फर्मेशन मेल भेजा जाएगा, उसे कन्फर्म करना होगा। कन्फर्म करते ही आपका दूसरा ईमेल ग्रैवेटर अकाउंट में जुड़ जाएगा।

इस तरह हम वर्डप्रेस ब्लॉग के कमेंट्स के साथ अपनी अवतार इमेज दिखाने के लिए ग्रैवेटर का उपयोग कर सकते हैं। अब आप किसी भी वर्डप्रेस वेबसाइट या ब्लॉग पर कमेंट करेंगे, तो आपकी ग्रैवेटर इमेज भी दिखाई देगी।

I hope yah post gravatar kya hai? Gravatar account kaise banaye? Aapko acchi lagi ho to social media par share kare aur subscribe kare.

Saturday, 7 October 2017

WordPress ब्लॉग में Comment Subscription Text कैसे बदलें?


वर्डप्रेस कमेंट्स टेक्स्ट बदलें और एडिट करें

ब्लॉग/वेबसाइट में ईमेल सब्सक्रिप्शन के माध्यम से यूज़र्स को नई पोस्ट की नोटिफिकेशन मिलती है और वे ब्लॉग पर विजिट करते हैं। WordPress में आप comments subscription text को बदलकर ज्यादा ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं। इससे ब्लॉग के views भी बढ़ते हैं।



Wordpress comments text change and edit

WordPress comments में ज्यादातर ब्लगर Jetpack plugin की सेवा का उपयोग करते हैं। Jetpack की मदद से आप Follow Comments और Follow Blog का विकल्प जोड़ सकते हैं। इससे विज़िटर्स को नए कमेंट्स और नई पोस्ट की नोटिफिकेशन मिलती रहती है। इस तरह विज़िटर्स सीधे comments feed को भी फॉलो कर सकते हैं। 😊
Read: वर्डप्रेस ने मुझे बताया कि ऑटो लिंकिंग यूआरएल डिसेबल कैसे करें?

अगर आपने यह सर्विस ऐड कर रखी है और आपका ब्लॉग हिंदी में है, तो आप WordPress comments subscription text को भी हिंदी में रख सकते हैं, यानी उसे बदल सकते हैं। इसमें “Notify me of follow-up comments by email.” और “Notify me of new posts by email.” जैसे सब्सक्रिप्शन टेक्स्ट होते हैं। अगर आप इन्हें बदलना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

अगर आपका ब्लॉग हिंदी में है, तो जाहिर है कि ब्लॉग विज़िटर्स भी हिंदी पढ़ना पसंद करेंगे। और जिन्हें अंग्रेज़ी नहीं आती, उन्हें भी आसानी से समझ में आ जाएगा कि यह क्या है। इससे आपके ब्लॉग के सब्सक्राइबर भी बढ़ सकते हैं। WordPress comments subscription text बदलने से आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। 


Read: वर्डप्रेस ब्लॉग में ईमेल सब्सक्राइबर बॉक्स ऐड कैसे करें?

Jetpack Plugin Install करें

अगर आपने Jetpack plugin इंस्टॉल नहीं किया है, तो सबसे पहले इसे इंस्टॉल करें और अपने WordPress ब्लॉग से कनेक्ट कर लें।

  • Plugins → Add New पर क्लिक करें।

  • वहाँ Jetpack by WordPress.com plugin सर्च करें।

  • Plugin को Install करके Activate कर लें।

आप यहाँ से भी Jetpack by WordPress.com plugin डाउनलोड कर सकते हैं।


WordPress ब्लॉग में Comment Subscription Text कैसे बदलें?

Jetpack comments subscription text बदलने के दो तरीके हैं: एक होस्टिंग cPanel से और दूसरा WordPress डैशबोर्ड से। इन दोनों तरीकों से आप आसानी से सब्सक्रिप्शन टेक्स्ट को हिंदी में बदल सकते हैं।


cPanel से Subscription Text बदलें

  • सबसे पहले होस्टिंग cPanel खोलें और public_html पर क्लिक करके wp-content फ़ोल्डर खोलें।
  • यहाँ plugins फ़ोल्डर में Jetpack plugin चुनें।
  • subscriptions.php फ़ाइल पर राइट-क्लिक करके Edit पर क्लिक करें।

  • Ctrl + F दबाकर इन टेक्स्ट को खोजें और बदलें:

  • “Notify me of follow-up comments by email.”

  • “Notify me of new posts by email.”

  • बदलाव करने के बाद फ़ाइल को Save कर दें।

इस तरह आप cPanel से subscription text बदल सकते हैं।


WordPress Dashboard से Subscription Text बदलें

  • सबसे पहले WordPress ब्लॉग का डैशबोर्ड खोलें।

  • मेनू में Plugins → Plugin Editor विकल्प चुनें।

  • Select Plugin में Jetpack by WordPress.com चुनें।

  • Ctrl + F दबाकर इन टेक्स्ट को खोजें:

    • “Notify me of follow-up comments by email.”

    • “Notify me of new posts by email.”

  • subscriptions.php फ़ाइल में जाकर टेक्स्ट बदलें और जो टेक्स्ट रखना चाहते हैं, वह डालें।

  • अंत में Save / Update File पर क्लिक करें।

इस तरह आप अपने ब्लॉग के comment subscription text को आसानी से हिंदी में बदल सकते हैं।

इन दोनों तरीकों से आप WordPress में comments subscription text को आसानी से edit या change कर सकते हैं। अगर आपका ब्लॉग हिंदी में है, तो सब्सक्रिप्शन टेक्स्ट जरूर बदलें। इससे ब्लॉग पर ज्यादा ट्रैफिक आने और views बढ़ने के मौके बढ़ जाते हैं।

ट्रैफिक का एक बड़ा हिस्सा email marketing से आता है। इसलिए अगर अभी तक आप अपने ब्लॉग पर email marketing या email subscription का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इसे अवश्य पढ़ें और अपनाएँ।

WordPress comments subscription text बदलने के लिए हमने यहाँ दो तरीके बताए हैं – hosting cPanel से और blog dashboard से। आप इन में से कोई भी तरीका आसानी से apply कर सकते हैं।

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आए, तो इसे share जरूर करें।.

Sunday, 1 October 2017

WordPress Comments में Auto Linking URL Disable कैसे करें?

WordPress ब्लॉग में जब कोई विज़िटर comment में URL डालता है, तो वह अपने आप clickable link में बदल जाती है। अगर आप WordPress comments में auto linking URL को बंद करना चाहते हैं, तो हम यहाँ तरीका बता रहे हैं।

इस method से आपको manually comments में से लिंक हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका समय भी बच जाएगा। जब आप WordPress comments में auto linking disable कर देंगे, तो कोई भी विज़िटर comments में लिंक डालें, वह केवल text के रूप में दिखाई देगा और उस पर क्लिक नहीं किया जा सकेगा। इससे आप अपने ब्लॉग को spam comments attacks और unwanted links से भी सुरक्षित रख सकते हैं।


How to disable auto linking URL in wordpress comments

WordPress comment box में जब कोई विज़िटर URL डालता है, तो वह अपने आप clickable link में बदल जाती है। इसका कारण यह है कि ब्लॉग के admin और अन्य विज़िटर उस लिंक पर क्लिक करके comment करने वाले की वेबसाइट या ब्लॉग को visit कर सकें।

लेकिन ब्लॉग पर कई बार spam comments भी आती हैं। Spam comments से ब्लॉग पर negative effect पड़ सकता है और Google से penalty भी मिल सकती है।

अगर आप भी अपने ब्लॉग को spam comments से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो WordPress comments में auto linking URL को बंद कर देना चाहिए। इससे कोई भी विज़िटर comment में लिंक डालें, वह केवल text के रूप में दिखाई देगा और उस पर क्लिक नहीं किया जा सकेगा।

Readवर्डप्रेस ब्लॉग में ईमेल सब्सक्राइबर बॉक्स ऐड कैसे करें?

WordPress comments में auto linking URL disable करने पर कोई भी user comments box में link/URL नहीं जोड़ पाएगा। अगर कोई URL डालता भी है, तो वह केवल text version में दिखेगा, यानी clickable link नहीं होगी।

इससे आपके ब्लॉग को spam links का खतरा नहीं रहेगा और ब्लॉग spam attacks से सुरक्षित रहेगा। ऐसे users जो केवल URL डालने आते हैं, वे रुक जाएंगे।

WordPress comments में auto linking URL disable करने के लिए आप No Comments Links plugin का भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन यहाँ हम plugin का उपयोग नहीं करेंगे। इसके लिए हम manually code add करेंगे और comments से auto linking URL को बंद करेंगे।

WordPress comments me auto linking URL disable kaise kare?

हम यहाँ plugin का उपयोग नहीं करके, manually code add करके comments में URL को बंद करने का तरीका बता रहे हैं। सबसे पहले आपको WordPress Dashboard खोलना है। फिर Editor में जाकर functions.php फ़ाइल खोलें और नीचे दिया गया code copy करके paste कर दें


//Disable URL Auto-Linking in WordPress Comments

remove_filter( 'comment_text', 'make_clickable', 9 );

इस code से WordPress comments में auto linking URL disable हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि कोई भी user आपके ब्लॉग में comments में URL add करे, तो वह clickable link में नहीं बदलेगा। URL केवल text के रूप में दिखेगा और उस पर क्लिक नहीं किया जा सकेगा।
इससे आपका ब्लॉग spam links और unwanted clickable URLs से सुरक्षित रहेगा।

Readवर्डप्रेस ब्लॉग में प्लगइन के बिना सोशल मीडिया शेयर बटन कैसे जोड़ें

लेकिन अगर कोई HTML code के माध्यम से comments में URL डालता है, तो यह code काम नहीं करेगा। इसका मतलब है कि user HTML tag का इस्तेमाल करके link जोड़ सकता है। यह code केवल simple plain text URL को disable करता है। अगर आप HTML tags में URLs को भी WordPress comments में बंद करना चाहते हैं, तो उसके लिए अलग तरीका अपनाना होगा, जिससे comments में HTML tags की लिंकिंग को भी block किया जा सके।

Disable HTML in wordpress comments

अगर आप WordPress comments में HTML tag links को भी बंद करना चाहते हैं, तो आपको इस method को इस्तेमाल करना होगा।

सबसे पहले WordPress Dashboard खोलें।
फिर Editor में जाकर functions.php फ़ाइल खोलें और नीचे दिया गया code copy करके उसमें paste कर दें:



// This will occur when the comment is posted
 function plc_comment_post( $incoming_comment ) {
// convert everything in a comment to display literally
 $incoming_comment['comment_content'] = htmlspecialchars($incoming_comment['comment_content']);
// the one exception is single quotes, which cannot be #039; because WordPress marks it as spam
 $incoming_comment['comment_content'] = str_replace( "'", ''', $incoming_comment['comment_content'] );
return( $incoming_comment );
 }
// This will occur before a comment is displayed
 function plc_comment_display( $comment_to_display ) {
// Put the single quotes back in
 $comment_to_display = str_replace( ''', "'", $comment_to_display );
return $comment_to_display;
}

इस method से कोई भी commentator WordPress में HTML comment नहीं कर पाएगा। मतलब, अगर comments में HTML code add किया जाए, तो वह काम नहीं करेगा और केवल plain text के रूप में दिखेगा।

अगर आप यह method manually नहीं करना चाहते, तो WordPress comments में HTML tags बंद करने के लिए आप Peter’s Literal Comments plugin का भी उपयोग कर सकते हैं। यह plugin automatically सभी HTML tags को disable कर देता है और comments को सुरक्षित बनाता है।


Readवर्डप्रेस थीम कस्टमाइज़ कैसे करें?

इस तरह हम अपने WordPress ब्लॉग को spam link comments से सुरक्षित रख सकते हैं।

इन दोनों तरीकों से WordPress comments में कोई भी plain text link और HTML tag link add नहीं कर सकता।

अगर आपको यह आर्टिकल – “WordPress comments में auto linking URL कैसे disable करें” पसंद आया, तो इसे share जरूर करें







WordPress Blog में Email Subscriber Box कैसे Add करें?


How to add email subscriber box in wordpress blog

यह ट्यूटोरियल में हम बात करेंगे कि WordPress ब्लॉग/वेबसाइट में Email Subscriber Box कैसे add किया जाता है। आपको Email Marketing के बारे में तो पता ही होगा। Email Marketing या ब्लॉग/वेबसाइट में Email Subscription के लिए एक Email Service की जरूरत होती है, जैसे Feedburner और MailChimp।

Feedburner Google की एक फ्री Email Service है, जिसे आप Email Subscription के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं MailChimp फ्री और पेड दोनों प्लान प्रदान करता है।

Email Subscription क्या है?

जब कोई visitor आपकी वेबसाइट पर अपने Email के जरिए subscription करता है, तो उसे आपके ब्लॉग की नई अपडेट या नई पोस्ट की जानकारी Email के माध्यम से मिल जाती है।

इस पोस्ट में हम Feedburner की फ्री Email Service का उपयोग करके WordPress ब्लॉग में Email Subscriber Box लगाना सीखेंगे।

Feedburner क्या है?

Feedburner Google की एक फ्री Email Service है, जिसका उपयोग Email Marketing या users तक नई अपडेट पहुंचाने के लिए किया जाता है। इससे आपके ब्लॉग की traffic बढ़ती है। Feedburner एक बहुत ही लोकप्रिय Email Service है।

तो सबसे पहले आप Feedburner पर अपना account बना लीजिए।


Read: MailChimp अकाउंट कैसे बनाये? MailChimp क्या है?

WordPress me email subscriber box kaise Add kare?

अगर आपने Feedburner पर account बना लिया है और feed create कर लिया है, तो नीचे दिए गए steps को follow करें।

WordPress वेबसाइट पर Email Subscriber Widget लगाने के लिए आप plugin का उपयोग कर सकते हैं या coding के जरिए manually भी add कर सकते हैं।

WP Subscribe Plugin install करें

यह एक popular plugin है, जो free और paid दोनों plans provide करता है। यहाँ हम इसका free version install कर रहे हैं।.


Install and active WP Subscribe wordpress plugin for email subscriber widget

सबसे पहले आप WordPress का admin panel खोलें और dashboard में Plugins » Add New पर क्लिक करें।

इसके बाद “WP Subscribe” plugin को search करें और उसे install करें। Install हो जाने के बाद plugin को activate करना है।

DOWNLOAD WP Subscribe Plugin

WordPress ब्लॉग में Email Subscriber Widget कैसे add करें

आपको जहाँ भी WordPress ब्लॉग में Email Subscriber Box दिखाना है, वहाँ पर WP Subscribe widget add करना होगा।

जैसे अगर आप इसे sidebar में लगाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए steps follow करें:

  • WordPress dashboard में Appearance » Customize पर क्लिक करें।

  • इसके बाद Widgets में जाकर Sidebar select करें।

  • अब Add New Widget पर क्लिक करें।

  • यहाँ से WP Subscribe widget को add करें (आप इसे search भी कर सकते हैं)।

Add wp subscribe plugin in wordpress blog then fill feed service and feed Address

Widget add करने के बाद Service में Feedburner select करना है और Feedburner ID में अपनी feed का address add करना है। यह वही address होता है जो आपने Feedburner account बनाकर feed create करते समय बनाया था।

Feedburner ID कैसे देखें?

  • सबसे पहले अपना Feedburner account open करें।

  • अपनी बनाई हुई feed को open करें।

  • अब Edit Feed Details पर click करें।

  • यहाँ आपको Feed Address में अपनी Feed ID दिखाई देगी।

उसी Feed ID को copy करके WordPress के WP Subscribe widget में add कर दें।

Lookup feed id to feedburner

Feedburner ID add करने के बाद Save & Publish पर क्लिक करना है। अब आप देख सकते हैं कि आपके WordPress ब्लॉग में Email Subscriber Box add हो गया है।

आप खुद email subscription करके भी check कर सकते हैं कि यह सही से काम कर रहा है या नहीं।

कुछ WordPress themes में Email Subscriber Widget पहले से ही inbuilt दिया होता है, इसलिए उसमें आप इसे अलग से add नहीं कर सकते। ऐसे में आपको manually subscriber box की coding add करके Email Subscriber Box लगाना होगा।

चलिए, अब इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Without plugin email subscriber box add kaise kare?

आप WordPress ब्लॉग में बिना plugin के भी Email Subscriber Box add कर सकते हैं। ज्यादा plugins इस्तेमाल करने से website की loading speed slow हो जाती है, इसलिए यह तरीका बेहतर माना जाता है।

इसे ब्लॉग में लगाना बहुत आसान है।

  • सबसे पहले Appearance पर क्लिक करें।

  • इसके बाद Widgets में जाएं और Add Widget पर क्लिक करें।

  • अब आपको Text Widget add करना है।

  • Add Widget पर क्लिक करते ही widget open हो जाएगा।

अब इसमें आपको नीचे दिया गया code add करना है।



<div id="solutionsoul">
<h5>SignUp</h5><p>direct inbox me new update ke liye free subscribe kare</p>
<form action="http://feedburner.google.com/fb/a/mailverify" method="post" onsubmit="window.open('http://feedburner.google.com/fb/a/mailverify?uri=solutionsoul', 'popupwindow', 'scrollbars=yes,width=550,height=520');return true" target="popupwindow">
<input class="nk" type="text" name="name" placeholder="Enter your name">
<input class="jdk" type="text" name="email" placeholder="Enter your email ID">
<input type="hidden" value="solutionsoul" name="uri">
<input type="hidden" name="loc" value="en_US">
<input class="submit" type="submit" value="SUBSCRIBE NOW">
</form>
</div>

Code add करने के बाद Save पर क्लिक करना है।

Note: HTML code में जहाँ मेरी Feedburner ID दी गई है, वहाँ आपको अपनी feed की ID replace करनी है।
यानि mailverify?uri=solutionsoul को हटाकर उसकी जगह अपनी Feed ID add करनी है।

अब आपको CSS code add करना है।

सबसे पहले अपने WordPress dashboard पर login करें।
इसके बाद Appearance पर क्लिक करें और Edit CSS (या Customize → Additional CSS) पर जाएं।


Read: ब्लॉग में यूनिक ईमेल सब्सक्राइबर बॉक्स कैसे जोड़ें?

अब एक CSS Stylesheet Editor open होगा। इसमें नीचे दिया गया CSS code copy करके paste करना है।


#solutionsoul {
padding: 15px 25px 20px;
line-height: 35px;
text-align: center;
background: #148aea;
margin: -25px;
border: none;
}

input.nk {
color: #333;
padding: 15px;
font-size: 14px;
font-family: PT Sans, sans-serif;
border: 1px solid #EEE;
margin: 10px auto 0;
border-radius: 3px;
width: 89%;
}

#solutionsoul p {
color: #fff;
font-size: 16px;
}

#solutionsoul h5 {
font-size: 23px;
color: #fff;
padding: 0;
text-align: center;
}

#solutionsoul input[type="submit"] {
background-color: #ea141f;
border: #ea141f solid 2px;
color: #FFF;
cursor: pointer;
padding: 10px 15px;
font-size: 16px;
width: 100%;
margin: 15px auto 0;
}

#nk input[type="submit"]:hover {
background: #18c90c;
color: #333;
border: #18c90c solid 2px;
}

Code को save करने के लिए Save Stylesheet पर क्लिक करें।

अब आपके blog पर Email Subscriber Box widget add हो गया है। आप अपनी site visit करके इसे देख सकते हैं।

इस post में हमने WordPress blog में Email Subscriber Box add करने के लिए Feedburner Email Service का उपयोग किया। यहाँ हमने 2 तरीके बताए हैं—

  1. Plugin install करके

  2. बिना plugin (code के जरिए)

आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप हमारे blog को भी subscribe कर सकते हैं।
Like it? Share it!

Tuesday, 26 September 2017

WordPress Blog में Social Media Share Button कैसे जोड़ें? Without plugins

Website owners और bloggers के लिए social media एक बहुत बड़ा platform है, क्योंकि यहाँ से अच्छी website traffic बढ़ाई जा सकती है। Social media के जरिए अपने website या blog को popular भी बनाया जा सकता है। इसलिए इस post में हम जानेंगे कि WordPress website/blog में बिना plugin के social share button कैसे add करें।

How to add social media share buttons without plugins in wordpress website

आपने देखा होगा कि लगभग हर वेबसाइट पर Facebook, Twitter, Google+, WhatsApp जैसे social share buttons पोस्ट या कंटेंट के साथ होते हैं। इनकी मदद से users आसानी से किसी भी content को social media platforms पर share कर सकते हैं। अगर किसी visitor को आपका blog post पसंद आता है, तो वह उसे social media पर भी share करता है। इसलिए blog या website पर social share button का होना बहुत जरूरी है, ताकि users सीधे अपने social profiles के जरिए आपकी पोस्ट को आसानी से share कर सकें।

यहाँ हम WordPress blog में बिना plugin के social share button add करने के बारे में बात कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि WordPress पर पहले से ही बहुत सारे plugins available हैं, जिनकी मदद से हम आसानी से social share buttons add कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा plugins का इस्तेमाल करने से WordPress blog की loading speed slow हो जाती है और bandwidth भी ज्यादा खर्च होती है। क्योंकि plugins extra JavaScript और HTTP requests add करते हैं, इसलिए website/blog की बेहतर loading speed के लिए यही सही रहेगा कि कम से कम plugins का इस्तेमाल किया जाए।

WordPress blog में बिना plugin के social media share button कैसे add करें?

सबसे पहले अपने WordPress blog का dashboard open करें। अब menu में Appearance → Theme File Editor पर जाएं। यहाँ आपको आपके blog की core files दिखाई देंगी। इनमें से functions.php file को open करें और नीचे दिया गया code इस file में add करें।

अगर आप चाहें, तो hosting के cPanel में जाकर भी यह code add कर सकते हैं। इसके लिए path होगा:
public_html → wp-content → themes → (अपनी theme select करें)
और फिर वहाँ functions.php file को open करके code add कर दें।

इस तरीके से आप बिना किसी plugin के आसानी से अपने WordPress blog में social share buttons जोड़ सकते हैं।


function my_share_btn($content)
{
global $post;
if(is_single())
{
// Get the post's URL that will be shared
$permalink=urlencode(get_the_permalink());
// Get the post's title
$title=str_replace(' ', '%20', get_the_title());
// Compose the share links for Facebook, Twitter, Google+ and Whatsapp
$tw = 'https://twitter.com/intent/tweet?text='.$title.'&amp;url='.$permalink.'&amp;via=solutionsoul';
$fb = 'https://www.facebook.com/sharer/sharer.php?u='.$permalink;
$gp = 'https://plus.google.com/share?url='.$permalink;
$wp = 'whatsapp://send?text=*'.$title.'*'.$permalink; 

$content.='<div class="social-box">';
$content.='<div class="sb-title"> <i class="fa fa-share-alt" aria-hidden="true"></i> Share this Post </div>';
$content.='<div class="fb sb-icon"> <a href="'.$fb.'" target="_blank" title="Share this post on Facebook"> <i class="fa fa-facebook" aria-hidden="true"></i> </a> </div>';
$content.='<div class="tw sb-icon"> <a href="'.$tw.'" target="_blank" title="Share this post on Twitter"> <i class="fa fa-twitter" aria-hidden="true"></i> </a> </div>';
$content.='<div class="gp sb-icon"> <a href="'.$gp.'" target="_blank" title="Share this post on Google Plus"> <i class="fa fa-google-plus" aria-hidden="true"></i> </a> </div>';
$content.='<div class="wp sb-icon"> <a href="'.$wp.'" target="_blank" title="Share this post on Whatsapp"> <i class="fa fa-whatsapp" aria-hidden="true"></i> </a> </div>';
$content.='</div>';
return $content;
}
else
{
return $content;
}
}
add_filter( 'the_content', 'my_share_btn');
Code source: Gyanians.com

अब आपके WordPress blog में social share buttons add हो चुके हैं। आप इन्हें अपने हर post और pages के नीचे देख सकते हैं।

अब आपकी site पर social share buttons तो add हो गए हैं, लेकिन अभी उनका design करना बाकी है। इसके लिए आप CSS का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको CSS आती है, तो आप अपनी requirement के अनुसार social media share buttons को design कर सकते हैं।

हम नीचे एक CSS code दे रहे हैं, जिसकी मदद से आप इन buttons को design कर सकते हैं।

इसके लिए WordPress dashboard में Appearance → Theme File Editor पर जाएं और style.css file को open करें। अब नीचे दिया गया code copy करके वहाँ paste कर दें।.


.social-box {
margin-top:10px;
margin-bottom:10px;
}

.social-box .sb-title
{
font-weight:bold;
font-size:18px;
    margin-bottom:5px;
}

.social-box .sb-icon
{
background-color:green;
display:inline-block;
padding:8px 15px;
margin:3px;
border-radius:50%;
}

.social-box .sb-icon a
{
color:#fff;
}

.social-box .fb 
{
background-color:#3b5998;
}
.social-box .fb:hover 
{
background-color:#324b81;
}

.social-box .tw 
{
background-color:#55acee;
}
.social-box .tw:hover 
{
background-color:#178de8;
}

.social-box .gp
{
background-color:#dd4b39;
}
.social-box .gp:hover 
{
background-color:#ae2e1e;
}

.social-box .wp
{
background-color:#4dc247;
}
.social-box .wp:hover 
{
background-color:#3fac39;
}

अब आप अपनी website या blog को open करके देख सकते हैं कि social share buttons show हो रहे हैं या नहीं। ये buttons आपके post और pages के नीचे दिखाई देंगे।

अगर आप चाहते हैं कि ये buttons post के ऊपर (before content) show हों, तो नीचे दिया गया code पहले वाले code की जगह replace कर दें। जहाँ आपने पहले code add किया था, वहीं इस नए code को डालकर उसे बदल दें।


add_shortcode('social','my_share_btn');

Social share plugins की तुलना में manually code add करके social share buttons लगाना ज्यादा बेहतर होता है। क्योंकि कई plugins में unnecessary social media sites की extra coding शामिल होती है, जिसकी जरूरत नहीं होती। इससे ज्यादा scripts load होती हैं और blog की loading speed slow हो जाती है। साथ ही, ज्यादा plugins इस्तेमाल करने पर hosting server पर unnecessary HTTP requests भी बढ़ जाती हैं।

इस post में हमने WordPress blog में बिना plugins के social media share buttons कैसे add करें, इसके बारे में जानकारी दी है।

अगर आपको यह post पसंद आई हो, तो इसे जरूर share करें! 😊

WordPress Theme Customize कैसे करें?


Website या blog का design भी blogging में एक महत्वपूर्ण factor माना जाता है। इसलिए आज हम WordPress website/blog पर theme को customize या design कैसे करें, इसके बारे में जानकारी share कर रहे हैं, ताकि जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है, वे आसानी से समझ सकें और अपनी WordPress website को design करके उसे एक अच्छा और professional look दे सकें।.

Customize wordpress theme

जब कोई visitor आपकी website या blog पर आता है, तो सबसे पहले वह उसकी design को notice करता है। अगर उसे आपका design पसंद आता है, तो वह दोबारा आपकी website visit करने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए website design यानी एक beautiful theme होना बहुत जरूरी है, जो आपकी site को आकर्षक और professional look दे सके।

सबसे पहले हमें एक SEO friendly, responsive और clean theme की जरूरत होती है। WordPress पर बहुत सारी free और premium themes available हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी theme चुन सकते हैं। आप चाहें तो WordPress की free theme भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जो features और flexibility premium themes में मिलती है, वह free themes में अक्सर नहीं होती।



WordPress की ज्यादातर themes inbuilt widgets और full customization options के साथ आती हैं, जिन्हें आप आसानी से setup और customize कर सकते हैं। इसके लिए आपको coding knowledge की जरूरत नहीं होती, बस WordPress की basic जानकारी होनी चाहिए। हर theme में customization options अलग-अलग होते हैं, और कुछ themes में limited options ही मिलते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आप footer में कोई widget add करना चाहते हैं, तो कई themes में यह काम आप आसानी से customize option से कर सकते हैं, लेकिन कुछ themes में यह सुविधा नहीं होती। इसी तरह, कुछ themes में आप colors बदल सकते हैं, जबकि कुछ में यह option भी नहीं मिलता।

WordPress के लिए free और premium themes खरीदने के कई platforms उपलब्ध हैं, जैसे MyThemeShop, StudioPress, ThemeJunkie, और ThemeForest। यहाँ से आप अपनी जरूरत के अनुसार free या premium themes खरीद सकते हैं। इन platforms की ज्यादातर themes fully customizable और professional होती हैं।



WordPress theme ko customize/design kaise kare?

चलिए अब जानते हैं कि WordPress theme को customize या design कैसे करें। Theme customization के लिए आपके WordPress admin panel में Appearance नाम का एक option होता है, जहाँ से आप अपनी theme को आसानी से customize कर सकते हैं।

Note: सभी WordPress themes में customization options अलग-अलग होते हैं या कुछ में बहुत कम options होते हैं। यह पूरी तरह आपकी theme पर depend करता है।

Appearance section में आपको कई options मिलते हैं, जैसे:

  • Menu

  • Widgets

  • Additional CSS

  • Theme Editor

  • और कुछ extra options (जो theme के अनुसार होते हैं)

आप इन सभी options की settings बदलकर, widgets add या remove करके अपनी theme का design customize कर सकते हैं।

Theme customize करने के लिए जाएं:
WordPress Dashboard → Appearance → Customize

यहाँ से आप अपनी website को customize कर सकते हैं और साथ ही side में उसका live preview भी देख सकते हैं, जिससे आपको तुरंत पता चल जाता है कि आपका design कैसा दिख रहा है।

Wordpress theme customize option

Site Identity (Site पहचान सेटिंग्स)

  • Site Title: यहाँ से आप अपने blog/website का title (नाम) set या change कर सकते हैं।

  • Logo: अपनी website के लिए logo बनाकर यहाँ upload कर सकते हैं और जब चाहें बदल भी सकते हैं।

  • Tagline: यहाँ आप अपनी site का short description (tagline) लिख सकते हैं, जिससे visitors को आपकी website के बारे में पता चलता है।

  • Site Icon (Favicon): यहाँ से आप अपनी website के लिए favicon upload या change कर सकते हैं, जो browser tab में दिखाई देता है।


Add logo favicon title in wordpress theme customize option

Colors (रंग सेटिंग्स)

Colors का option सभी WordPress themes में available नहीं होता। यह पूरी तरह आपकी theme पर depend करता है। कुछ themes में आप आसानी से website के colors (जैसे background, text, links आदि) change कर सकते हैं, जबकि कुछ themes में यह option नहीं दिया होता।

Change WordPress theme color
  1. Color Settings (रंग विकल्प)

    • Color Scheme: यहाँ से आप अपनी theme द्वारा दिए गए predefined color options को change कर सकते हैं।

    • Header Text Color: Header में जो text दिखता है, उसका color यहाँ से बदल सकते हैं।

    • Background Color: अपनी website के background का color यहाँ से change कर सकते हैं।


    Menus (मेनू सेटिंग्स)

    यह WordPress theme की एक default setting होती है। यहाँ से आप अपनी website के लिए menu बना सकते हैं और navigation में categories, tags, और pages के links add कर सकते हैं, जिससे visitors आसानी से आपकी website को navigate कर सकें।

Add widgets in wordpress theme

सबसे पहले आप Menus option में जाकर Add New Menu पर क्लिक करें। फिर menu का नाम type करें और Create Menu पर क्लिक करें। इसके बाद आप जो भी pages, categories या custom links menu में add करना चाहते हैं, उन्हें आसानी से add कर सकते हैं।


Widgets (विजेट्स)

WordPress theme को customize या design करने के लिए Widgets बहुत useful होते हैं। यहाँ से आप अपनी website के sidebar और footer में widgets add कर सकते हैं।

हालाँकि, कुछ themes में footer में widgets add करने का option नहीं होता, यह पूरी तरह आपकी theme पर depend करता है।.

यहाँ पर आप देख सकते हैं कि footer में widgets add करने के लिए 3 columns दिए होते हैं। Add Widget पर क्लिक करें, इसके बाद जो भी widgets available होंगे, वे side में show होने लगेंगे। आप चाहें तो widget search करके भी add कर सकते हैं। अगर आप कोई custom code add करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Text Widget select करना होगा।


Edit CSS (CSS एडिट करना)

CSS की मदद से आप अपनी theme को एक beautiful और professional look दे सकते हैं। अगर आपको CSS की knowledge है, तो आप अपनी blog/website की design को काफी बेहतर बना सकते हैं। Theme को customize करने में CSS का बहुत बड़ा role होता है, जिससे आप colors, layout, spacing आदि आसानी controlकर सकते हैं।


 Add css in wordpress theme

CSS style की मदद से आप अपनी theme में कई नए features add कर सकते हैं और किसी भी widget को एक अच्छा और professional look दे सकते हैं। WordPress में CSS add करने के लिए कई plugins available हैं। आप Jetpack plugin की मदद से भी आसानी से CSS add कर सकते हैं। Jetpack install और activate करने के बाद Customize section में Edit CSS का option दिखाई देने लगता है।


Editor (थीम एडिटर)

Editor section में आपकी theme की coding और core files होती हैं। अगर आपको coding की knowledge नहीं है, तो यहाँ कुछ भी change न करें, क्योंकि इससे आपकी website खराब हो सकती है।

अगर आपकी theme में कोई customize option नहीं है और आप manually coding से changes करना चाहते हैं, तभी editor का इस्तेमाल करें।


⚠️ Premium Theme और Code Changes

अगर आप कोई premium theme use कर रहे हैं और आपने Editor में जाकर कुछ code add या edit किया है, तो theme update होने पर वो changes remove हो सकते हैं।


✅ Child Theme क्या है और क्यों जरूरी है?

इस समस्या से बचने के लिए आपको Child Theme का use करना चाहिए।

  • Child theme, main theme का ही एक part होता है
  • इसमें आप safely code changes कर सकते हैं
  • Theme update होने पर आपके changes delete नहीं होते

Child theme activate करने के बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार theme में code add करके उसे customize या design कर सकते हैं।


तो दोस्तों, WordPress theme को customize या design करना बहुत आसान है और इसके लिए आपको किसी developer या coding knowledge की जरूरत नहीं होती। ज्यादातर themes fully customizable होती हैं, जिनमें आपको लगभग सभी जरूरी options मिल जाते हैं।

इस तरह आप अपनी WordPress website को एक अच्छा और professional design दे सकते हैं। WordPress theme को customize/design कैसे करें? यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो हमारे blog को जरूर subscribe करें।

Like it? Share it! 😊