आधार डेटा लोक कैसे करें?
फिर आपका बायोमीट्रिक डेटा लोक हो जाएगा, अब आपके आधार डेटा को कोई ऐक्सेस या वेरिफाई नही कर सकता, आप भी नही।
इस तरीके से कई लोग परिचित भी होंगे। लेकिन जिन्हें इसके बारे में नहीं पता था, उनके लिए यह बहुत काम आएगा। एंड्रॉइड की तरह ही आप अपने कंप्यूटर में भी बोलकर हिंदी और अंग्रेजी में टाइप कर सकते हैं। सभी तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम पर हिंदी में बोलकर टाइप करने का एक आसान तरीका है। इसके लिए आपको चाहिए गूगल क्रोम ब्राउज़र और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन। अगर आपके इंटरनेट की स्पीड धीमी है, तो शायद यह काम न करे।
वॉइस टाइपिंग कैसे करें?
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की तरह ही गूगल का भी अपना वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम गूगल डॉक्स होता है, जो ऑनलाइन काम करता है। यह एक तरह की वेब ऐप है, जो कई शानदार एक्सटेंशन और फीचर्स के साथ आती है। अगर आप अपने सिस्टम में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो उसकी जगह आप गूगल डॉक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह फ्री है और इसमें वर्ड के लगभग सभी फीचर्स भी मौजूद हैं।
खास बात यह है कि इसमें आप बोलकर टाइप कर सकते हैं। गूगल डॉक्स दुनिया की कई भाषाओं में वॉइस टाइपिंग का फीचर देता है, जिनमें हमारी हिंदी भी शामिल है। हालांकि इंटरनेट पर हिंदी वॉइस टाइपिंग के लिए कई तरह की सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर गूगल की ही सर्विस का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए हम आपको सीधे गूगल की वॉइस टाइपिंग सेवा का उपयोग करने की सलाह देते हैं।
इस बॉक्स में आप देखेंगे कि भाषा पहले से English (US) सेट होती है, जिसे बदलकर आप हिंदी कर सकते हैं।
डेस्कटॉप पर वॉइस टाइपिंग
गूगल डॉक्स के इस शानदार फीचर के साथ आप अपनी उंगलियों को थोड़ा आराम दे सकते हैं। इसके साथ ही बोलकर टाइप करना सामान्य टाइपिंग से काफी तेज होता है। हालांकि शुरुआत में वॉइस टाइपिंग करते समय आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन एक बार आप इसे अच्छी तरह सीख जाते हैं, तो यह बहुत बेहतरीन तरीका है।
एंड्रॉइड फोन में वॉइस टाइपिंग कैसे करें?
एंड्रॉइड मोबाइल में भी आप बोलकर वॉइस टाइपिंग करके अपना समय बचा सकते हैं। आप एंड्रॉइड में किसी भी भाषा में वॉइस टाइपिंग कर सकते हैं। यहां हम हिंदी में वॉइस टाइपिंग के बारे में जानेंगे।
Step 1: इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से हिंदी गूगल इनपुट ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
Step 2: ऐप इंस्टॉल करने के बाद फोन की कीबोर्ड सेटिंग में जाएं। वहां “Input Methods” में “Google Hindi Input” और “Google Voice Typing” को सेलेक्ट करें।
Step 3: “Speech” या “Voice Search” सेटिंग में जाकर हिंदी भाषा को सेलेक्ट करें। ध्यान रखें कि केवल हिंदी भाषा पर ही टिक मार्क हो और बाकी सभी भाषाएं अनसेलेक्ट हों।
अब आपके एंड्रॉइड मोबाइल में वॉइस टाइपिंग सक्षम हो गई है। अब आप बोलकर टाइप कर सकते हैं। आप जो भी बोलेंगे, वह अपने आप टाइप हो जाएगा।
इस तरह आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों में वॉइस टाइपिंग कर सकते हैं।
नमस्कार दोस्तों, आपने “हिट एंड रन” के बारे में तो जरूर सुना होगा। जब कोई व्यक्ति दुर्घटना करके घटनास्थल से भाग जाता है, तो उसे “हिट एंड रन” कहा जाता है। रोज़ खबरों में ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। हमारे देश में यह बात आम होती जा रही है।
कई बार हम वाहन का नंबर याद भी रख लेते हैं, फिर भी हमें आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं और हमारा समय बर्बाद होता है। लेकिन अब आप एक ऐप की मदद से वाहन और उसके मालिक की पूरी जानकारी आसानी से निकाल सकते हैं। यह बहुत आसान तरीका है, जिससे आपको आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
RTO Vehicle Information ऐप की मदद से आप किसी अनजान वाहन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप केवल स्मार्टफोन के 4.1 या उससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है। गूगल पर इस ऐप को अच्छी रेटिंग मिली है और अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
अगर आपके पास किसी वाहन का नंबर है और आप उसकी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आपको प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद सिर्फ 5 स्टेप्स में पूरी जानकारी आपके सामने होगी।
स्टेप्स:
Step 1: ऐप खोलने के बाद “Search Vehicle Information” पर क्लिक करें।
Step 2: बॉक्स में वाहन का नंबर डालें और सर्च करें।
Step 3: सर्च करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP डालते ही वाहन की पूरी जानकारी दिखाई जाएगी।
अगर जानकारी नहीं मिलती है, तो “Contact” टैब पर क्लिक करें, थोड़ी देर में जानकारी मिल जाएगी।
वाहन या मालिक की जानकारी निकालने के फायदे:
यदि आपने नया वाहन खरीदा है, तो आप उसका रजिस्ट्रेशन चेक कर सकते हैं। आप यह भी जान सकते हैं कि आपका वाहन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में रजिस्टर है या नहीं।
यदि आप सेकंड हैंड वाहन खरीद रहे हैं, तो यह जानना जरूरी होता है कि वाहन चोरी का तो नहीं है। आप यह भी जांच सकते हैं कि वाहन का असली मालिक कौन है।
कभी-कभी सड़क पर कोई वाहन पीछे से टक्कर मारकर भाग जाता है। ऐसी स्थिति में यदि आपने उसका नंबर नोट कर लिया है, तो आप उसकी जानकारी निकालकर पुलिस में शिकायत कर सकते हैं।
यदि आपकी RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) खो गई है, तो नई कॉपी लेने के लिए आरटीओ ऑफिस जाना पड़ता है। अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन की जानकारी पहले से होगी, तो यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
Parivahan Sewa की वेबसाइट से वाहन की जानकारी कैसे प्राप्त करें:
यदि आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो आप भारत सरकार की वेबसाइट Parivahan.gov.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले Parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: वेबसाइट खुलने पर एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।
Step 3: सभी जानकारी भरने के बाद “Generate OTP” पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर OTP आएगा।
Step 4: OTP भरने के बाद “Check RC Status” पर क्लिक करें। इसके बाद वाहन और उसके मालिक की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
इस प्रकार, इन दो तरीकों से आप वाहन नंबर के जरिए वाहन और उसके मालिक की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।