Friday, 21 July 2017

Facebook Brand Page कैसे बनाएं और इसमें Shop कैसे add करें?

Facebook brand page create kaise kare?

आज इस पोस्ट में बताया जाएगा कि facebook brand page कैसे बनाये, आपने देखा होगा कि कई कंपनिया अपने बिजनेस को फेसबुक पर प्रमोट करते हैं, इसके लिए उसके पास फेसबुक का official branded page होता है. अगर आपका भी कोई बिजनेस या कोई shop है. तो उसका प्रमोशन इस पेज के जरिए कर सकते हैं. अगर आपकी कोई shop है तो उसके products को भी ओनलाइन facebook brand page पर sell कर सकते हैं.

Read: Facebook id को facebook page मे convert कैसे करे ?

ब्लॉग वेबसाइट के लिए भी यह ऐक जरूरी पेज होता है. अगर आपने कोई affiliate प्रोग्राम जॉइन किया है तो आप इस पेज के जरिए अपने product की offer देकर उसे sell करवा सकते हैं. इस पेज पर आप खुद अपनी online shop add कर सकते हैं और ओनलाइन business कर सकते हैं.

Facebook Brand Page कैसे बनाये?

अगर आप फेसबुक पर branded page बनाना चाहते हैं तो निचे के स्टेप्स को follow करना होगा. इसके लिए आपको अपने फेसबुक अकाउंट को login करके open करना है.
https://m.facebook.com/pages/create/

Step 1: page section में जाना है और create new page पर क्लिक करें.
Choose facebook page category

Step 2: अब next page मे आपको अलग अलग categories दिखाई देगी. उसमे आपको brand & product पर क्लिक करना है.

Step 3: अब आपको subcategory choose करनी है.
Choose facebook brand page subcategory

  1. Category पर क्लिक करें. अब आपके सामने list आयेगी उसमे से केटेगरी सिलेक्ट करना है, अगर आपकी कोई वेबसाइट या ब्लॉग है तो website सिलेक्ट करें.
  2. Page name सेट करना है इसलिए पेज का नाम लिखे.
  3. लास्ट मे Get started पर क्लिक करें.

अब आपको अपने फेसबुक ब्रांड पेज को edit करना है, पेज की प्रोफ़ाइल पिक्चर और कवर अपलोड करना है. फिर about section मे जाना है और कुछ डिटेल्स भरनी है.
  • General में username सेट करना है.
  • Contact info मे आप अपना मोबाइल नंबर, इमेल आईडी और वेबसाइट टाइप कर सकते हैं.
सब डिटेल्स भरने के बाद page के होमपेज पर आना है. यहा पर आपको Tips दिखाई देगी.
  • Add short description यहा आपके पेज के बारे में बताना है.
  • Add button मे आपको बटन add करना है जैसे contact us, shop now, etc.
सब tips को आप follow करके अपना brand page edit कर सकते हैं. इस पेज में आप अपनी shop भी क्रिएट कर सकते हैं, और अपने प्रोडक्ट को add कर सकते हैं. अगर आप shop add करना चाहते हैं तो नीचे के स्टेप्स follow करें.

Shop add कैसे करें ?

Step 1: पेज के मेन्यू मे shop का option मिलेगा उस पर क्लिक करें.
Facebook brand page par shop add kaise kare

Step 2: अब set up your shop section का पेज ओपन होगा, उस में निचे terms & conditions पर टिक करें और continue पर क्लिक करें.
Set up your shop section

Step 3: अब Select checkout method choose करनी है, अगर आप मेसेज मे प्रोडक्ट सेल करना चाहते हैं तो message to buy सिलेक्ट करें. अगर आप वेबसाइट के through या आप affiliate marketing के through प्रोडक्ट sell करना चाहते हैं, तो checkout on another website पर क्लिक करें. फिर continue पर क्लिक करें.
Brand page ki shop me payment method select kare


Step 4: अब Setting up your shop का पेज ओपन होगा उसमे आप को currency choose करनी है, Indian rupee सिलेक्ट करें और save पर क्लिक करें.
Shop ki setting kare

अब आपकी shop रेडी है. अब आप इसमे प्रोडक्ट को add करके sell कर सकते हैं. इस तरह आप facebook brand page बनाकर अपने बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं, shop के प्रोडक्ट online sell कर सकते हैं. अगर कोई वेबसाइट या ब्लॉग है तो उसके लिए भी इस पेज का उपयोग कर सकते हैं और affiliate marketing भी कर सकते हैं. पोस्ट को social media पर जरूर शेयर करे ओर हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें.

Thursday, 6 July 2017

Facebook profile picture guard kya hai? Isse profile picture protect kaise kare?

Facebook profile picture guard se Apni profile ko protect kaise kare

फेसबुक का क्रेज लगातार बढता ही जा रहा है, इसलिए फेसबुक भी नये नये features launch करके अपने उपयोगकर्ताओं को आकर्षित कर रहा हैं। फेसबुक ने security ओर privacy को ध्यान मे रखते हुए ऐक new feature launch किया है, इसका नाम Facebook profile picture guard है। इस feature को इन्डिया मे ही launch किया गया है। फेसबुक पर से फोटोज वाइरल होते रहते है, कुछ लोग किसी की प्रोफ़ाइल पिक्चर को फेसबुक से डाउनलोड करके फोटोशॉप की मदद से उलटी-सीधी बनाकर वाइरल कर देते है। फेसबुक पर बहुत से फेक प्रोफ़ाइल है, जिसपे लोग दुसरो की पिक्चर रखते है ओर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लडकीयो के साथ यह होता है, इसलिए ज्यादातर लडकिया अपने प्रोफाइल पर खुद की फोटो नही रखती है, लेकिन Facebook profile picture guard से अब आप अपनी प्रोफ़ाइल को प्रोटेक्ट कर सकते हैं।
Read: Facebook profile secure kaise kare? (Fully secure)
फेसबुक प्रोडक्ट मेनेजर Aarati soman ने इसे 21 जून को अनाउंस किया है। Facebook profile picture guard से अब आप अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर का गलत इस्तेमाल होने से रोक सकते हैं। इस feature को enable करने के बाद आपकी प्रोफ़ाइल पिक्चर कोई डाउनलोड नही कर सकता ओर ना ही skreenshot ले सकता है, इसके साथ ओर भी interesting features आपको मिलेगे। इस feature का सबसे बडा फायदा Girls/womans को होगा जो अपने आप को फेसबुक पर safe महसुस नही करती। इस से आप अनचाहे टेग से भी बच सकते हैं।

Facebook profile picture guard enable कैसे करें?

अगर आप Facebook profile picture guard को enable करना चाहते हैं तो आपको मे यहा दो तरीके बताउंगा।

Method 1: सबसे पहले फेसबुक ऐप्लिकेशन को अपडेट कर लिजिए ओर ओपन करके न्यू feed पर आपको Facebook profile picture guard का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करके आप इस feature का उपयोग कर सकते हैं।

Read: Facebook ke deleted message Recover Aur pura data download kaise kare

Method 2

Step 1: अपने ब्राउज़र मे अपना फेसबुक अकाउंट log in करें और प्रोफ़ाइल पिक्चर पर जाइए.
Facebook profile picture guard se Apni profile ko protect kaise kare

Step 2: निचे आपको turn on profile picture guard का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें और Save करे,
Facebook profile picture guard se Apni profile ko protect kaise kare

अब आपकी प्रोफ़ाइल पिक्चर पर आपको shield लगा दिखाई देगा ओर फोटो पर फ्रेम भी दिखाई देगी,
अब आपकी प्रोफ़ाइल पिक्चर safe है, इसे कोई डाउनलोड नही कर सकता ओर इसके साथ आप प्रोफ़ाइल पिक्चर को डिजाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए Add to design of my profile picture पर क्लिक करना होगा उसके बाद आपको Add design का विकल्प मिलेगा।

इस तरह आप Facebook profile picture guard से अपनी प्रोफ़ाइल को प्रोटेक्ट करके इसका गलत इस्तेमाल होने से बचा सकते हैं। अगर आपको Facebook profile picture guard feature ओर हमारी पोस्ट पसंद आये तो इसे फेसबुक पर जरुर शेयर करे ओर सब्सक्राइब करें।

Read :Facebook profile ko facebook page me convert kaise kare?

Saturday, 1 July 2017

Facebook profile ko facebook page me convert kaise kare [hindi me]

Facebook profile ko facebook page me convert kaise kare

Facebook profile को facebook page मे convert कैसे करे, इस टोपिक पर बात करेंगे। किसी भी बिजनेस प्रमोशन, प्रोडक्ट selling या किसी और कारण से हम यह कर सकते हैं। अगर आपकी कोई वेबसाइट या ब्लॉग है, तो भी आप प्रमोशन के लिए यह कर सकते हैं। आपको अलग से फेसबुक पेज create करने की जरूरत नही है, बस कुछ स्टेप्स को फोलो करना है ओर आपकी प्रोफ़ाइल पेज मे बदल जायेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि आपके सभी फ्रेंड्स आपके पेज मे Likes ओर followers मे तब्दील हो जाऐगे।

Read: FACEBOOK PROFILE PURI TARAH SE SECURE KAISE KARE?[FULLY SECURE]

कुछ फेमस लोग इस ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि फेसबुक कि कुछ लिमिटेशन होती है, आप फेसबुक पर 5000 अधिक फ्रेंड्स नही Add कर सकते, तो फेसबुक प्रोफ़ाइल को पेज मे convert करने की जरूरत पडती है। यह फेसबुक का ही एक feature है। अगर आपके फेसबुक प्रोफ़ाइल में 5000 फ्रेंड्स हे तो वो सब Likes ओर followers मे बदल जायेगे, और आप आपनी फेसबुक प्रोफ़ाइल भी उपयोग कर सकते हैं।

अगर आप अपने बिजनेस, वेबसाइट/ब्लॉग या आपके नाम को ज्यादा लोगो के पास पहुचाना चाहते है तो Facebook profile को page मे migrate करने का सबसे अच्छा ओर आसान तरीका है।

Facebook id को facebook page मे convert कैसे करे ?

यह ट्रिक पिसी मे काम करती है लेकिन आप मोबाइल से करना चाहते हैं तो Chrome, puffin जैसे ब्राउज़र का उपयोग करके कर सकते हैं। सबसे पहले आप अपनी Fb id यानी जिस id को पेज मे convert करना है उसे Login करें। अगर आप फेसबुक डेटा डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहा क्लिक करेंDownload facebook all data

Step 1: Directly Facebook profile base पर page convert करने के लिए यहा पर क्लिक करें।Click
Facebook profile ko facebook page me migrate kaise kare

Step 2: अब आप फेसबुक पेज पर पहुंच गये है। यहा आपको Get started पर क्लिक करना है और आपकी Facebook profile पेज  मे migrate हो जायेगी।

Read : Fake Government I'd proof kaise generate kare

14 दिन के लिए आपको पेज को edit करने के लिए tools मिलेगे जिससे आप सभी फ्रेंड्स को Likes ओर followers मे बदल सकते हैं। नीचे के स्टेप्स फोलो करे।
Facebook profile ko facebook page me kaise badle

Step 1: पेज के निचे का option choose friends to like क्लिक करें।

Step 2: All friends को सिलेक्ट करें।

अब फेसबुक पेज के होमपेज पर जाना है। यहा पर फेसबुक पेज का नाम और केटेगरी बदल सकते हैं और Description देना है। इसके लिए आप फेसबुक पेज के लिए अछा Description सोचकर लिखना है।

केटेगरी: अगर आपने बिजनेस या पैसे कमाने के लिए या फिर वेबसाइट के लिए official पेज बनाया है तो उसके अनुसार केटेगरी चुनना है। अगर fun के लिए पेज बनाया है तो just for fun केटेगरी सिलेक्ट करें।

Facebook page name: यहा आप अपने फेसबुक पेज का नाम लिखे। नाम को सोच समजकर रखना है, क्योंकि बार बार नाम बदलने की परमिशन फेसबुक नही देता।

Address: यहां आप अपना ऐड्रेस दे सकते हैं और इसे खाली भी छोड सकते हैं क्योंकि यह विकल्प optional होता है।

phone number: यहा अपना मोबाइल नंबर दे सकते हैं और खाली भी छोड सकते हैं, यह भी optional होता है।

description: यहा आप अपने फेसबुक पेज के बारे में description दे सकते हैं,

सब डिटेल्स भरने के बाद आप next कर सकते हैं और फेसबुक पेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप फेसबुक प्रोफ़ाइल को फेसबुक पेज में कन्वर्ट करते हैं तो followers और पेडिग फ्रेंड्स रिक्वेस्ट के लाइक आपको नही मिलगे केवल आपके जो फ्रेंड्स है उसके लायक ही मिलते हैं। पेज पर न्यु लायक के लिए फ्रेंड्स को इन्वाइट करना होगा और पेज को 14 दिन के लिए ही migration  पर रख सकते हैं। बार बार फेसबुक पेज का नाम नही बदल सकते हैं।

अगर आप प्रोफ़ाइल के फोटो albums को पेज मे कॉपी करना चाहते हैं तो पेज के निचे ही option दिया है। आप इन tools का उपयोग 14 दिन के लिए कर सकते हैं। इस तरह आसानी से आप Facebook profile को facebook page मे convert कर सकते हैं।

Monday, 15 May 2017

Facebook प्रोफ़ाइल पूरी तरह से सुरक्षित कैसे करें?[fully secure]

फेसबुक प्रोफ़ाइल पूरी तरह  secure कैसे करे?
Facebook two-factor authentication kaise enable kare aur fb profile secure kare

हर कोई आज फेसबुक use कर रहा है। फेसबुक पर हम अपनी निजी जानकारी भी शेयर करते हैं. आपकी जानकारी और निजी सामान की प्राइवेसी और सुरक्षा आज के समय में बड़ी चिंता का मामला है। लोग सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर अपना सबसे अधिक समय बिताते हैं। 1 अरब से अधिक फेसबुक user हैं I यहां, हम अपनी तस्वीरों को शेयर करते हैं, गेम्स खेलें, कॉल्स, वीडियो, अन्य लोगों के साथ चैट करते हैं।

लेकिन आपको कभी भी नहीं पता होगा कि जब कोई अनजान व्यक्ति आपकी प्रोफ़ाइल हेक कर सकता है और आपकी फ़ोटो, वीडियो, अन्य व्यक्तिगत जानकारी चोरी कर सकता है और आपके खिलाफ उनका उपयोग कर सकता है। हैकर्स आसानी से आपके फेसबुक प्रोफ़ाइल हैक कर सकते हैं और इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। इसलिए, अपने फेसबुक प्रोफाइल को सुरक्षित रखने और fully secure करना आवश्यक है।

Read:फ़ेसबुक के डिलीट किये गए मैसेज को रिकवर करें और पूरा डेटा डाउनलोड कैसे करें?


फेसबुक प्रोफ़ाइल पूरी तरह  secure कैसे करें ?


फेसबुक प्राइवेसी सेटिंग
फेसबुक भी अपने उपयोगकर्ताओं की privacy और security के बारे में चिंतित है। इसलिए, आपके प्रोफ़ाइल को पूरी तरह सुरक्षित और अधिक सुरक्षित रखने के लिए इसमें कई सुरक्षा विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं हमें अपने फेसबुक प्राइवेसी सेटिंग्स ठीक से adjust  करने की आवश्यकता है।

Step 1: security and login
हम फेसबुक प्रोफ़ाइल को सुरक्षित रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हे उस से शुरुआत करेंगे। इस चरण में security and login सेटिंग्स शामिल हैं जिन्हें आप Adjust कर सकते हैं ताकि कोई अन्य व्यक्ति हमारे फेसबुक अकाउंट का दुरुपयोग ना करें।

Two-factor authentication
यह सबसे महत्वपूर्ण फेसबुक सेटिंग है जिसे आप अपने फेसबुक प्रोफाइल में अपनी गैरहाजिरी में हेकर्स को रोकने के लिए सक्रिय कर सकते हैं। आप two-factor authentication सेट कर सकते हैं जो लॉगिन में अधिक सुरक्षा परत जोड़ता है। यदि आप इस सुविधा को enable करते हैं तो हर बार जब आप एक अलग कंप्यूटर या ब्राउज़र से अपने फेसबुक में लॉग इन करते हैं तो यह आपको अपने registered मोबाइल फोन पर भेजे गए verification कोड को enter करने के लिए कहेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप अपने फेसबुक प्रोफाइल में login कर रहे हों । पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • अपने फेसबुक अकाउंट में पहले login करें।
  • अब फेसबुक की मुख्य विंडो के ऊपरी दाएं कोने में उल्टे त्रिकोण आइकन ( inverted triangle icon ) पर क्लिक करें ।
    Security -and-privacy
  • अब आप बाईं साइडबार पर देखेंगे, कुछ टैब उपलब्ध हैं। उन टैब से, आपको security and login पर क्लिक करना होगा।
    Click - Two-factor-authentication
  • उसके बाद, extra security के लिए, उपयोग two-factor authentication पर क्लिक करें।
  • यह आपको कई विकल्प provide करता है जैसे कि security key, कोड जनरेटर, recovery कोड, text messages आप उनमें से किसी एक का choose कर सकते हैं, क्योंकि वे account में login करने के लिए कोड provide करते हैं लेकिन विभिन्न तरीकों से। यहां, मैं text message का उपयोग कर रहा हूं। फेसबुक एक बार verification कोड को registered मोबाइल नंबर पर भेज देगा। इसलिए, Text message पैनल में उपलब्ध Enable बटन पर क्लिक करें। 
    Enter-Your-security-code
  • फेसबुक वेरिफिकेशन के लिए ऊस मोबाइल नंबर का उपयोग करेगा जिसे आपने अपने प्रोफाइल में जोड़ा है लेकिन आप दूसरे नंबर को भी जोड़ सकते हैं two-factor enable करने के लिए verification करना होगा यह आपको केवल सुरक्षा उद्देश्य के लिए अपना पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहेंगे।
Browser check
fb-Login-history
यह एक और सुरक्षा उपाय है जिसे फेसबुक द्वारा प्रोवाइड किया गया है यह सुविधा आपको उस ब्राउज़र या डिवाइसों की लिस्ट दिखाती है जिन पर आप वर्तमान में लॉग इन हैं। इसलिए, आप यह पता लगा सकते हैं कि आप अलग-अलग डिवाइसों पर अपने फेसबुक अकाउंट में प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन अगर आप किसी भी डिवाइस या ब्राउज़र को नहीं पहचानते हैं, तो तुरंत उस डिवाइस से लॉग आउट कर सकते हैं।

1. इसके लिए, आपको किसी अन्य डिवाइस या विंडो पर जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ब्राउज़र विकल्प security and login टैब में ही उपलब्ध है। उपर आप देख सकते हैं कि आपने कोन कोनसे डिवाइसों पर लॉगिन किया है और उस पर क्लिक करें।

2. यह आपको सक्रिय सत्र के साथ ब्राउज़रों की एक पूरी लिस्ट दिखाएगा और कुछ पिछले लॉग इन भी होगा। बस लिस्ट की जांच करें और अगर आप किसी ऐसे ब्राउज़र या डिवाइस को देखते हैं जिस पर आपने लोगन नही किया है तो बस उस डिवाइस से लॉग आउट करें।
logout-Other-devices
3. यदि आप इस तरह के डिवाइस पाते हैं जिस पर आप ने login नही किया है या आपने किसी के कम्प्यूटर या मोबाइल से लोग किया है पर logout करना भुल गये है तो सामने 3 डोट पर (3 क्षैतिज बिंदु) नेविगेशन कंट्रोल पर क्लिक करें और फिर साइन-आउट विकल्प पर क्लिक करें। आपके खाते को उसी क्षण उस डिवाइस से बाहर किया जाएगा।

इसलिए, यह सब सुरक्षित login के बारे में था और unauthorized लॉगिन को रोकना था।


Monday, 1 May 2017

Android phone पर deleted notification कैसे recover करें?

Deleted notification android phone me recover kare


अपने एंड्रॉइड फोन पर Deleted notification को recover करने का तरीका: जैसा कि हम सभी जानते हैं, एंड्रॉइड की notification शटर Amazing है, तो आज हम आपके एंड्रॉइड स्मार्टफोन से गलती से swiped notification को वापस पाने के लिए सबसे अच्छा तरीका share करने जा रहे हैं।

Read more post:-फ़ेसबुक के डिलीट किये गए मैसेज को रिकवर करें और पूरा डेटा डाउनलोड कैसे करें?

आज अरबों उपयोगकर्ता एंड्रॉइड डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि यह एकमात्र platform है जो अपने उपयोगकर्ताओं के लिए बहुत सारी सुविधाएं provide करता है। एंड्रॉइड में जब आप कोई नोटिफिकेशन प्राप्त करते हैं, तो यह notification पैनल पर listed हो जाता है, और जब हम इसे clear करते हैं, तो यह permanently रूप से चला जाता है हालांकि, कभी-कभी हम कुछ relevant नोटिफिकेशन निकाल देते हैं जिन्हें हम हटाना नहीं चाहते हैं। इसलिए, हम आपके एंड्रॉइड फोन पर हटाए गए नोटिफिकेशन को recover करने के तरीका बतायेंगे। हां, यह संभव है, आप नीचे दिए गए कुछ सरल steps का पालन करके अपने एंड्रॉइड डिवाइस में notification को recover कर सकते हैं।

Method बहुत सरल है और इसमें किसी टूल या एप की आवश्यकता नहीं है, आपको बस general सेटिंग्स शॉर्टकट की आवश्यकता है कि आप अपनी होम स्क्रीन में ठीक कर लेंगे, जो बदले में दिन की सभी पिछली notification को प्रदर्शित करेगा। आगे बढ़ने के लिए नीचे दिए गए steps का पालन करें।


STEP 1. सबसे पहले, अपने एंड्रॉइड डिवाइस की होम स्क्रीन पर Long press करें।

STEP 2. वहां Widget विकल्प का choose करें और फिर जब तक आप "सेटिंग्स" विजेट नहीं मिलते हैं, तब तक स्वाइप करें।सेटिंग्स मिलने पर उस पर टैप करें और इसे अपने होम स्क्रीन पर छोड़ दें।

STEP 3. अब विकल्प किसी भी सेटिंग का शॉर्टकट सेट करने के लिए दिखाई देगा, नीचे स्क्रॉल करें और "notification log" का choose करें।

STEP 4. अब notification आपके होम स्क्रीन पर सेट हो जाएगा।

STEP 5. अब आप उन सभी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं जो आपने पहले ही साफ़ कर लिए थे।

Notification लॉग हर Android version पर उपलब्ध नहीं है, यह केवल एंड्रॉइड 4.3 जेलीबीन या इसके बाद के version पर उपलब्ध है। इसलिए, कुछ उपयोगकर्ताओं को notification लॉग इन सेटिंग नहीं मिल सकती है।

METHOD 2: Timeline-notification history का उपयोग करना।

इस ऐप के साथ, जब आप चाहें तो notification का history हमेशा देख सकते हैं आप देख सकते हैं कि कौन से एप ने notification भेजा था। इस प्रकार, आप आसानी से अपनी पिछली गतिविधियों को पहचान सकते हैं।

STEP 1. आपको अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर Timeline-Notifications history को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।

STEP 2. अब आपको notification access grant देने की जरूरत है, इसके लिए जारी रखने के लिए "ok" पर टैप करें।

STEP 3. अब आपको notificationa access पर "timeline" को सक्षम करने की आवश्यकता है।

STEP 4. अब एप से रिकॉर्डिंग विकल्प खोलें और फिर पहले दो विकल्प सक्षम करें।

STEP 5. अब आपके डिवाइस पर प्राप्त प्रत्येक और हर notification को टाइमलाइन ऐप पर दिखाया जाएगा।

यह notification रिकॉर्ड करने का सबसे आसान तरीका है, इससे आप सभी notification को पढ़ने में मदद करेंगे जो आपने याद किया है।

Read this-किसी भी एंड्रॉइड फोन पर एंड्रॉइड 8.0 oreo इंस्टॉल करने के लिए गाइड.

Friday, 14 April 2017

Facebook के Deleted Messages Recover और पूरा Data Download कैसे करें?

Fecebook ka pura data aur messages kaise download kare

यदि आप अपने फेसबुक अकाउंट के Deleted messages को recover करने और fecebook all data डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको अपने कम्प्यूटर की फ़ोटो, वीडियो, स्टेटस अपडेट, वोल पोस्ट और अन्य डेटि जो आपने फेसबुक पर published की है, यह आसानी से एक ज़िप फ़ाइल के रूप में अपने पूरे फेसबुक डेटा डाउनलोड किया जा सकता है।

इसमें आपकी Timeline की जानकारी, आपके द्वारा share की गई पोस्ट, messages, फ़ोटो और अधिक आपके द्वारा बनाए गए डेटा जैसे कि आपके द्वारा क्लिक किए गए विज्ञापन, आईपी adress, लॉग इन, शामिल हैं। यह Step by step ट्यूटोरियल फोलो कीजिऐ।


आपके फेसबुक डेटा को व्यक्तिगत रूप से डाउनलोड करने के लिए कोई भी तरीका नहीं है, इसलिए आपको ज़िप फाइल को पूरी तरह से डाउनलोड करना होगा।

सबसे पहले आपको आवश्यकता होती है कि आपको फेसबुक अकाउंट में इमेल आईडी ऐड हो। अगर आपने मोबाइल नंबर से फेसबुक अकाउंट बनाया है तो आप पहले इमेल आईडी ऐड करें। फेसबुक अकाउंट पर इमेल आईडी ऐड करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स फोलो करे।

Step 1: अपना फेसबुक अकाउंट log in करें और सेटिंग्स पर टैप करें।

Step 2: अब next page मे आपको जनरल सेटिंग्स पर क्लिक करना है।

step 3: यहा आपको इमेल का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें और ऐड इमेल आईडी पर क्लिक करें।

Step 4: बोक्स मे अपनी इमेल आईडी भरनी है और अपने फेसबुक अकाउंट के पासवर्ड भर कर add email पर क्लिक करना है। अब आपको इमेल confirm करना है फिर आपका इमेल फेसबुक अकाउंट में ऐड हो जाएगा।

अब हमे फेसबुक के डेटा को डाउनलोड करना है इसलिए फेसबुक को डेस्कटॉप मे ओपन करना होगा क्योंकि मोबाइल मे हमे डेटा डाउनलोड का विकल्प नही मिलेगा। अगर आपके पास कम्प्यूटर या लैपटॉप नही है तो आप मोबाइल मे क्रोम ब्राउज़र से फेसबुक डेस्कटॉप वर्जन मे खोलकर पूरा डेटा डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते है।

Step1: अपने कंप्यूटर पर फेसबुक में लॉग इन करें और Account setting खाता मे प्रवेश करें: किसी भी फेसबुक पेज के top दाईं ओर क्लिक करें और सेटिंग्स चुनें।

Step 2: लेफ्टथैंड कॉलम में General क्लिक करें।
Fecebook data downlaod fecebook page

Step 3:  General Account setting Page के निचले भाग में " Download a copy of your data" पर क्लिक करें।

Step 4: यह Confirm करने के लिए कि आप वास्तव में आपकी Facebook जानकारी डाउनलोड करना चाहते हैं, आपको एक नया वेबपेज पर ले जाया जाएगा।
Copy of my Facebook data

जारी रखने के लिए Start my Archive बटन क्लिक करें।
Start my Archive on Facebook

Step 5; "आपके फोटो, पोस्ट, संदेश और अन्य जानकारी इकट्ठा करने में थोड़ी देर लग सकती है।

जारी रखने के लिए, ब्लू स्टार्ट माइ आर्काइव बटन पर क्लिक करें।
Fecebook data download

Step 6: अपने खाते की security के लिए अब आपको अपने फेसबुक पासवर्ड टाइप करके अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी।

Step 7: एक confirmation संदेश पॉप अप हो जाता है, जिसमें कहा गया है कि सिस्टम आपकी जानकारी एकत्र कर रहा है और जैसे ही आपका संग्रह डाउनलोड के लिए तैयार हो जायेगा तब, ईमेल पते पर एक संदेश आऐगा। संदेश पर क्लिक करे।

Note- अगर आपको फेसबुक से ईमेल नहीं मिल रहे हैं, तो अपने जंक फ़ोल्डर की जांच करें और सुनिश्चित करें कि फेसबुक के ईमेल स्पैम के रूप में वर्गीकृत नहीं हैं।

Step 8: अब ऐक पेज खुलेगा , वहा से पूरा डेटा डाउनलोड करने के लिऐ Download Archive पर क्लिक करे।
Fecebook data download information


डाउनलोड शुरू करने के लिए आपको अपना पासवर्ड दर्ज करना पड़ सकता है

Step 9: आपका पुरा डेटा ऐक जिप फाइल के रूप मे डाउनलोड होगा। डाउनलोड फ़ोल्डर पर जाएं और उस ज़िप फाइल को खोलें।

जिप फाइल खोलने पर आपको पुरा डेटा मिल जाऐगा। इस तरह हम फेसबुक से डिलीट हो चुके मेसेज और पूरा डेटा डाउनलोड कर सकते हैं।इस तरह के ट्यूटोरियल या हमारे अपडेट अपने ईमैल पते पर पाने के लिऐ subcribe करे।