इस तरीके से कई लोग परिचित भी होंगे। लेकिन जिन्हें इसके बारे में नहीं पता था, उनके लिए यह बहुत काम आएगा। एंड्रॉइड की तरह ही आप अपने कंप्यूटर में भी बोलकर हिंदी और अंग्रेजी में टाइप कर सकते हैं। सभी तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम पर हिंदी में बोलकर टाइप करने का एक आसान तरीका है। इसके लिए आपको चाहिए गूगल क्रोम ब्राउज़र और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन। अगर आपके इंटरनेट की स्पीड धीमी है, तो शायद यह काम न करे।
वॉइस टाइपिंग कैसे करें?
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की तरह ही गूगल का भी अपना वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम गूगल डॉक्स होता है, जो ऑनलाइन काम करता है। यह एक तरह की वेब ऐप है, जो कई शानदार एक्सटेंशन और फीचर्स के साथ आती है। अगर आप अपने सिस्टम में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो उसकी जगह आप गूगल डॉक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह फ्री है और इसमें वर्ड के लगभग सभी फीचर्स भी मौजूद हैं।
खास बात यह है कि इसमें आप बोलकर टाइप कर सकते हैं। गूगल डॉक्स दुनिया की कई भाषाओं में वॉइस टाइपिंग का फीचर देता है, जिनमें हमारी हिंदी भी शामिल है। हालांकि इंटरनेट पर हिंदी वॉइस टाइपिंग के लिए कई तरह की सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर गूगल की ही सर्विस का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए हम आपको सीधे गूगल की वॉइस टाइपिंग सेवा का उपयोग करने की सलाह देते हैं।
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में गूगल क्रोम ब्राउज़र डाउनलोड कर लें। अगर आपके सिस्टम में पहले से क्रोम है, तो उसे एक बार अपडेट कर लें।
- इसके बाद क्रोम खोलें और Docs.google.com पर जाएं और वहां अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करके एक नया डॉक्यूमेंट खोलें।
- मेन्यू में आपको “Tools” नाम का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे खोलें।
- Tools के अंदर ही “Voice Typing” नाम का फीचर होता है।
- वॉइस टाइपिंग पर क्लिक करने पर एक छोटा बॉक्स खुलेगा, जिसकी जगह आप अपने हिसाब से बदल सकते हैं।
इस बॉक्स में आप देखेंगे कि भाषा पहले से English (US) सेट होती है, जिसे बदलकर आप हिंदी कर सकते हैं।
- एक बार भाषा हिंदी करने के बाद कंप्यूटर आपसे माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की अनुमति मांगेगा। अनुमति देने के बाद आप हिंदी में बोलकर भी टाइप कर सकते हैं।
डेस्कटॉप पर वॉइस टाइपिंग
गूगल डॉक्स के इस शानदार फीचर के साथ आप अपनी उंगलियों को थोड़ा आराम दे सकते हैं। इसके साथ ही बोलकर टाइप करना सामान्य टाइपिंग से काफी तेज होता है। हालांकि शुरुआत में वॉइस टाइपिंग करते समय आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन एक बार आप इसे अच्छी तरह सीख जाते हैं, तो यह बहुत बेहतरीन तरीका है।
एंड्रॉइड फोन में वॉइस टाइपिंग कैसे करें?
एंड्रॉइड मोबाइल में भी आप बोलकर वॉइस टाइपिंग करके अपना समय बचा सकते हैं। आप एंड्रॉइड में किसी भी भाषा में वॉइस टाइपिंग कर सकते हैं। यहां हम हिंदी में वॉइस टाइपिंग के बारे में जानेंगे।
Step 1: इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से हिंदी गूगल इनपुट ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
Step 2: ऐप इंस्टॉल करने के बाद फोन की कीबोर्ड सेटिंग में जाएं। वहां “Input Methods” में “Google Hindi Input” और “Google Voice Typing” को सेलेक्ट करें।
Step 3: “Speech” या “Voice Search” सेटिंग में जाकर हिंदी भाषा को सेलेक्ट करें। ध्यान रखें कि केवल हिंदी भाषा पर ही टिक मार्क हो और बाकी सभी भाषाएं अनसेलेक्ट हों।
अब आपके एंड्रॉइड मोबाइल में वॉइस टाइपिंग सक्षम हो गई है। अब आप बोलकर टाइप कर सकते हैं। आप जो भी बोलेंगे, वह अपने आप टाइप हो जाएगा।
इस तरह आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों में वॉइस टाइपिंग कर सकते हैं।


0 Comments: