Google को कौन नहीं जानता? Google एक लोकप्रिय और दुनिया का प्रमुख सर्च इंजन है, जहाँ हमें लगभग किसी भी सवाल का जवाब आसानी से मिल जाता है। Google एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो इंटरनेट से जुड़ी कई सेवाएँ प्रदान करती है और आज Google दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है।
Google ने ऐसी कई सेवाएँ शुरू की हैं, जिन्हें बाद में अलग-अलग कारणों से बंद कर दिया गया। इसी के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे।
1998 में Larry Page और Sergey Brin ने Google की स्थापना की थी, जब वे PhD कर रहे थे। वर्तमान में Google के CEO Sundar Pichai हैं। Google नाम को अक्सर इसके सर्च इंजन और कंपनी के नाम के रूप में जाना जाता है। Google की कई बड़ी सेवाएँ हैं, जैसे Gmail, Google Docs, YouTube, Google AdWords और Google AdSense आदि।
Google कंपनी के दुनिया के अलग-अलग देशों में कई कार्यालय हैं। भारत में भी Google के कार्यालय Gurugram, Mumbai, Bangalore और Hyderabad में हैं। California में स्थित Google का मुख्यालय Googleplex के नाम से जाना जाता है और यह बहुत सुंदर है। वहाँ कर्मचारियों के लिए कई तरह की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
Google दुनिया भर में अपने डेटा सेंटर और विशाल सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से अपनी विभिन्न ऑनलाइन सेवाएँ संचालित करता है।
Google की बंद की गई सेवाएँ
नीचे दी गई सेवाएँ अब Google नहीं चलाता है। इनमें से कुछ सेवाओं को बंद कर दिया गया, जबकि कुछ को दूसरी सेवाओं से बदल दिया गया या दूसरी कंपनियों को बेच दिया गया। ये सभी सेवाएँ कभी न कभी Google द्वारा लॉन्च की गई थीं।
Google Answers – इसे दिसंबर में बंद कर दिया गया था। इस वेबसाइट को अभी भी ऑनलाइन देखा जा सकता है, लेकिन अब केवल इसे पढ़ा जा सकता है। इसमें न तो कोई नया सवाल पूछा जा सकता है और न ही पुराने सवालों को एडिट किया जा सकता है।
Google Base – Google Base एक डेटाबेस सेवा थी, जिसे Google की सेवा और ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता था। इसे 17 दिसंबर 2010 को बंद कर दिया गया।
Google Code – इस वेबसाइट का उपयोग सोर्स कोड देखने के लिए किया जाता था। इसे 12 मार्च 2015 को बंद कर दिया गया। बंद होने के बाद Google के हजारों ओपन-सोर्स कोड प्रोजेक्ट्स को GitHub पर स्थानांतरित कर दिया गया था।
Google Buzz – Google Buzz एक सोशल नेटवर्किंग सेवा थी। यह Google+ की तरह एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म था। इसे 15 दिसंबर 2011 को बंद कर दिया गया।
Google Checkout – यह सेवा यूजर्स और सेलर्स को एक-दूसरे को भुगतान करने का आसान और सुरक्षित तरीका प्रदान करती थी। 20 नवंबर 2013 को इस सेवा को बंद कर दिया गया और इसे Google Wallet से बदल दिया गया।
Google Code Search – यह सेवा डेवलपर्स को ओपन-सोर्स कोड खोजने की सुविधा प्रदान करती थी।
Google Directory – यह Google की PageRank तकनीक पर आधारित एक डायरेक्टरी सेवा थी, जिसमें वेब पेजों की एक ओपन डायरेक्टरी को ब्राउज़ किया जा सकता था।
Google Deskbar और Google Desktop – ये छोटे सॉफ्टवेयर और फीचर्स थे, जो Microsoft Windows के टास्कबार में Google Search को जोड़ते थे। इनके माध्यम से यूजर्स बिना ब्राउज़र खोले Google पर सर्च कर सकते थे।
Google Dictionary – यह एक ऑनलाइन डिक्शनरी सेवा थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया क्योंकि इसे Google Search में ही इंटीग्रेट कर दिया गया था।
Google Fast Flip – यह Google का एक ऑनलाइन न्यूज़ एग्रीगेटर था, जिसे सितंबर 2011 में बंद कर दिया गया।
Google Labs – Google Labs, Google का एक हिस्सा था, जहाँ कंपनी अपने आने वाले और प्रयोगात्मक फीचर्स को प्रदर्शित करती थी। बाद में इसे बंद कर दिया गया।
Google Moderator – Google Moderator एक ऐसा टूल था, जो किसी भी व्यक्ति को किसी भी आकार के ऑडियंस से अच्छे सवाल और सुझाव एकत्र करने की सुविधा देता था। इस सेवा को 30 जून 2015 को बंद कर दिया गया।
Google की Top Services
Blogger – Blogger Google की एक सेवा है, जहाँ आप आसानी से मुफ्त में अपना यूनिक और खूबसूरत ब्लॉग बना सकते हैं।
Android – कुछ समय पहले Google द्वारा लॉन्च किया गया Android स्मार्टफोन के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। आज Android दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में से एक है। बहुत कम समय में Android एक लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम बन गया और आज इसके यूजर्स की संख्या करोड़ों में है।
Gmail – Gmail Google की एक मुफ्त ऑनलाइन ईमेल सेवा है, जिसमें बेहतर स्पैम सुरक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
Google AdSense – इस सेवा का उपयोग वेबसाइट पब्लिशर और ब्लॉग डेवलपर्स अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर विज्ञापन लगाकर ऑनलाइन कमाई करने के लिए करते हैं।
Google AdWords – Google AdWords, जिसे अब Google Ads के नाम से जाना जाता है, एक ऑनलाइन विज्ञापन सेवा है। इसका उपयोग यूजर्स अपने प्रोडक्ट, वेबसाइट या कंटेंट को प्रमोट करने के लिए विज्ञापन चलाने में करते हैं।
Google Maps – Google Maps का उपयोग किसी स्थान की जानकारी, लोकेशन और रास्ता देखने के लिए किया जाता है।
Google Play – Google Play Android यूजर्स को ऐप्स, गेम्स, किताबें, फिल्में और अन्य डिजिटल कंटेंट डाउनलोड या एक्सेस करने की सुविधा देता है।
Google Earth – Google Earth एक लोकप्रिय सॉफ्टवेयर और सेवा है, जिसकी मदद से हम पृथ्वी के लगभग किसी भी हिस्से को डिजिटल रूप से देख सकते हैं।
Google Translate – Google Translate का उपयोग एक भाषा को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करने के लिए किया जाता है।
YouTube – YouTube दुनिया का एक लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म है, जहाँ यूजर्स मुफ्त में वीडियो अपलोड करने के साथ-साथ अलग-अलग तरह के वीडियो देख सकते हैं।
तो दोस्तों, ये Google की कुछ प्रमुख सेवाएँ हैं। इसके अलावा भी Google की कई अन्य सेवाएँ हैं। ऊपर हमने Google की बंद की गई सेवाओं के बारे में जानकारी इंटरनेट से एकत्र की है। अगर आपको भी Google की किसी बंद की गई सेवा के बारे में पता है, तो आप हमें बता सकते हैं।

Good try for android features.(*)
ReplyDeleteTo be continue WP.
Nice guide on Google Services.
ReplyDelete