इस पोस्ट में आधार डेटा को लोक करके आधार कार्ड को सिक्योर (सुरक्षित) रखने के बारे में जानकारी दि जाऐगी। इन्टरनेट बहुत उपयोगी है लेकिन आजकल इन्टरनेट का दुरुपयोग होने की घटनाये सामने आ रही है। अभी कुछ दिन पहले ही किसी हेकर ने ऐक वेबसाइट पर आधार कार्ड की पूरी डिटेल्स छाप दी थी, किसी हेकर ने जियो उपयोगकर्ताओं का डेटा चुरा लिया था, जिसमे आधार नंबर भी इन्टरनेट पर सार्वजनिक कर दिया गया था, लेकिन कुछ टाइम मे ही उस हेकर कि वेबसाइट को बंद कर दिया गया। इस तरह की घटनाओ के ध्यान मे रखते हुए सरकार ने आधार डेटा को लोक कर सके ऐसा फैसला लिया है।
सरकार ने हाल ही में 11 लाख से भी ज्यादा पैन कार्ड रद्द कर दिए है, नकली आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने की घटनाये भी सामने आ रही है। लेकिन आप अब आधार डेटा को लोक कर सकते हैं और अपना आधार डेटा हेकर से सुरक्षित रख सकते हैं ।
आधार डेटा लोक कैसे करें?
अगर आपको लगता है कि आपका आधार डेटा सिक्योर नही है या इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है तो आप uidai वेबसाइट पर जाकर अपना बायोमीट्रिक डेटा लोक कर सकते हैं। लोक करने के बाद आपके डेटा को कोई भी ऐक्सेस नही कर सकता या वेरिफाई नही कर सकता और डेटा सुरक्षित रहता है इसका का कोई दुरुपयोग नही कर सकता। फिर जब आपको अपने आधार डेटा का इस्तेमाल करना हो तब आप उसे अनलॉक कर सकते हैं।
बायोमीट्रिक डेटा लोक करने के लिए आधार कार्ड की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाना है. यहा पर हम अपने आधार कार्ड मे ओनलाइन बदलाव मतलब आधार अपडेट कर सकते हैं, अगर आधार कार्ड मे कोई गलती है तो उसे सुधार सकते हैं, इसके लिए इसे पढ़ें
वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर आपको कई तरह के विकल्प दिखाई देगे वहा पर adhaar services सेक्शन में lock/unlock biometrics पर क्लिक करना है।
क्लिक करते ही login पेज ओपन होगा। अब login करने के लिए अपना आधार नंबर डालना है, और इमेज मे दिया गया सिक्युरिटी कोड भर कर send otp पर क्लिक करना है। अब आपने जो मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड रखा है उस पर ऐक otp आऐगा उसे बोक्स मे भरकर login बटन पर क्लिक करना है।
अब जो पेज ओपन होगा वहा पर अपने बायोमीट्रिक डेटा को लोक कर सकते हैं। इसके लिए सिक्युरिटी कोड भरना है और enable बटन पर क्लिक करना है।
फिर आपका बायोमीट्रिक डेटा लोक हो जाएगा, अब आपके आधार डेटा को कोई ऐक्सेस या वेरिफाई नही कर सकता, आप भी नही।
फिर आपका बायोमीट्रिक डेटा लोक हो जाएगा, अब आपके आधार डेटा को कोई ऐक्सेस या वेरिफाई नही कर सकता, आप भी नही।
बायोमीट्रिक डेटा अनलॉक कैसे करें?
फिर जब आपको अपने आधार डेटा कि जरूरत पडती है या कोई वेरिफिकेशन करना हो तब आप इसे अनलॉक भी कर सकते हैं। बायोमीट्रिक डेटा अनलॉक करने के लिए आपको फिरसे login करना होगा और अनलॉक पर क्लिक करना होगा। ध्यान रहे कि आपका आधार डेटा सिर्फ 20 मिनट के लिए अनलॉक होगा फिर लोक हो जाएगा।
आप हमेशा के लिए भी अपना बायोमीट्रिक आधार डेटा अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको डिसेबल पर क्लिक करना होता है। यह तब तक लोक रहेगा जब तक आप उसे अनलॉक ना करें। इस तरह हम आधार डेटा को लोक करके अपने आधार कार्ड को सिक्योर कर सकते हैं,




0 Comments