Wednesday, 19 May 2021
Monday, 17 May 2021
Letest new hindi shayari, qoutes, status 2021
New hindi, shayari, qoutes status, sad status , love lines 2021
![]() |
Saturday, 15 May 2021
Covid-19 vaccine online registration
भारत में कोनसी वैक्सीन को मंजूरी मिली है
क्या कोविड वैक्सीन सुरक्षित है?
आप कोविड वैक्सीन के लिए कैसे रजिस्टर करा सकते हैं?
Monday, 9 October 2017
ग्रैवाटार क्या है? ग्रैवाटार पर अकाउंट कैसे बनाएं?
अगर आपने वर्डप्रेस पर अकाउंट बना रखा है, तो आपको सिर्फ साइन इन करना है, नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। वर्डप्रेस अकाउंट है तो “लॉग इन नाउ” पर क्लिक करके अकाउंट खोलें।
- अगर वर्डप्रेस पर अकाउंट नहीं है, तो अपना ईमेल एड्रेस भरें।
- अकाउंट के लिए यूज़रनेम सेट करें।
- पासवर्ड सेट करें और “कंटिन्यू” पर क्लिक करें।
आपको एक कन्फर्मेशन ईमेल भेजा गया है। इस तरह का मैसेज दिखाई देगा। आपके ईमेल पर एक कन्फर्मेशन मेल भेजा जाएगा, उसे कन्फर्म करना है। मेलबॉक्स खोलें और ग्रैवेटर अकाउंट एक्टिवेट करें।
अकाउंट एक्टिवेट करने के बाद आपको gravatar.com पर अपना अकाउंट साइन इन करके खोलना है और अवतार इमेज सेट करनी है, जो आप कमेंट्स में दिखाना चाहते हैं।
Gravatar पर अवतार इमेज अपलोड कैसे करें?
डैशबोर्ड पर आपको “Add one by clicking here” दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है। अब यहां पर 4 विकल्प होते हैं। इन 4 तरीकों से आप Gravatar अकाउंट पर इमेज अपलोड कर सकते हैं।
- Upload New: यहां क्लिक करके आप सीधे अपने कंप्यूटर से इमेज अपलोड कर सकते हैं।
- From URL: ब्लॉग में किसी इमेज का URL कॉपी करके यहां सेट कर सकते हैं।
- Past Uploads: अगर आपने पहले से Gravatar अकाउंट पर कोई इमेज अपलोड की है, तो यहां से उसे चुनकर अपलोड कर सकते हैं।
- From Webcam: अगर आपके पास कोई इमेज नहीं है, तो वेबकैम से कैमरा खोलकर फोटो क्लिक करके अपलोड कर सकते हैं।
अब “This gravatar is suitable for display on all website with any audience type” इस विकल्प को चुनें और “Set Rating” पर क्लिक करें।
Gravatar प्रोफाइल सेटअप करें
Gravatar प्रोफाइल में आप अपना नाम, ईमेल, वेबसाइट जैसी जानकारी दे सकते हैं। Gravatar प्रोफाइल सेट करना बहुत आसान है। Gravatar डैशबोर्ड में ऊपर “My Profile” पर क्लिक करें।
- पहला नाम और अंतिम नाम भरें।
- अपना पूरा नाम दर्ज करें।
- Display Name में वह नाम दर्ज करें, जो आप दर्शकों को दिखाना चाहते हैं।
- Location में अपना देश दर्ज करें।
- अपने बारे में थोड़ा विवरण लिखें।
- अंत में “Save Profile” पर क्लिक करें।
इस तरह हम ग्रैवेटर पर अपनी प्रोफाइल सेटअप कर सकते हैं। अगर आप दूसरा ईमेल एड्रेस जोड़ना चाहते हैं, तो वह भी कर सकते हैं। ग्रैवेटर पर आप एक से अधिक ईमेल और वेबसाइट जोड़ सकते हैं। ईमेल एड्रेस जोड़ने के लिए “Manage Gravatar” में “Add Email Address” पर क्लिक करें।
यहाँ पर आप ईमेल एड्रेस दर्ज करें और “Add” पर क्लिक करें। इसके बाद आपके ईमेल बॉक्स में एक कन्फर्मेशन मेल भेजा जाएगा, उसे कन्फर्म करना होगा। कन्फर्म करते ही आपका दूसरा ईमेल ग्रैवेटर अकाउंट में जुड़ जाएगा।
इस तरह हम वर्डप्रेस ब्लॉग के कमेंट्स के साथ अपनी अवतार इमेज दिखाने के लिए ग्रैवेटर का उपयोग कर सकते हैं। अब आप किसी भी वर्डप्रेस वेबसाइट या ब्लॉग पर कमेंट करेंगे, तो आपकी ग्रैवेटर इमेज भी दिखाई देगी।
Saturday, 7 October 2017
WordPress ब्लॉग में Comment Subscription Text कैसे बदलें?
वर्डप्रेस कमेंट्स टेक्स्ट बदलें और एडिट करें
ब्लॉग/वेबसाइट में ईमेल सब्सक्रिप्शन के माध्यम से यूज़र्स को नई पोस्ट की नोटिफिकेशन मिलती है और वे ब्लॉग पर विजिट करते हैं। WordPress में आप comments subscription text को बदलकर ज्यादा ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं। इससे ब्लॉग के views भी बढ़ते हैं।
WordPress comments में ज्यादातर ब्लगर Jetpack plugin की सेवा का उपयोग करते हैं। Jetpack की मदद से आप Follow Comments और Follow Blog का विकल्प जोड़ सकते हैं। इससे विज़िटर्स को नए कमेंट्स और नई पोस्ट की नोटिफिकेशन मिलती रहती है। इस तरह विज़िटर्स सीधे comments feed को भी फॉलो कर सकते हैं। 😊
Read: वर्डप्रेस ने मुझे बताया कि ऑटो लिंकिंग यूआरएल डिसेबल कैसे करें?
अगर आपने यह सर्विस ऐड कर रखी है और आपका ब्लॉग हिंदी में है, तो आप WordPress comments subscription text को भी हिंदी में रख सकते हैं, यानी उसे बदल सकते हैं। इसमें “Notify me of follow-up comments by email.” और “Notify me of new posts by email.” जैसे सब्सक्रिप्शन टेक्स्ट होते हैं। अगर आप इन्हें बदलना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
अगर आपका ब्लॉग हिंदी में है, तो जाहिर है कि ब्लॉग विज़िटर्स भी हिंदी पढ़ना पसंद करेंगे। और जिन्हें अंग्रेज़ी नहीं आती, उन्हें भी आसानी से समझ में आ जाएगा कि यह क्या है। इससे आपके ब्लॉग के सब्सक्राइबर भी बढ़ सकते हैं। WordPress comments subscription text बदलने से आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है।
Read: वर्डप्रेस ब्लॉग में ईमेल सब्सक्राइबर बॉक्स ऐड कैसे करें?
Jetpack Plugin Install करें
अगर आपने Jetpack plugin इंस्टॉल नहीं किया है, तो सबसे पहले इसे इंस्टॉल करें और अपने WordPress ब्लॉग से कनेक्ट कर लें।
-
Plugins → Add New पर क्लिक करें।
-
वहाँ Jetpack by WordPress.com plugin सर्च करें।
-
Plugin को Install करके Activate कर लें।
आप यहाँ से भी Jetpack by WordPress.com plugin डाउनलोड कर सकते हैं।
WordPress ब्लॉग में Comment Subscription Text कैसे बदलें?
Jetpack comments subscription text बदलने के दो तरीके हैं: एक होस्टिंग cPanel से और दूसरा WordPress डैशबोर्ड से। इन दोनों तरीकों से आप आसानी से सब्सक्रिप्शन टेक्स्ट को हिंदी में बदल सकते हैं।
WordPress ब्लॉग में Comment Subscription Text कैसे बदलें?
Jetpack comments subscription text बदलने के दो तरीके हैं: एक होस्टिंग cPanel से और दूसरा WordPress डैशबोर्ड से। इन दोनों तरीकों से आप आसानी से सब्सक्रिप्शन टेक्स्ट को हिंदी में बदल सकते हैं।
cPanel से Subscription Text बदलें
- सबसे पहले होस्टिंग cPanel खोलें और public_html पर क्लिक करके wp-content फ़ोल्डर खोलें।
- यहाँ plugins फ़ोल्डर में Jetpack plugin चुनें।
- subscriptions.php फ़ाइल पर राइट-क्लिक करके Edit पर क्लिक करें।
Ctrl + F दबाकर इन टेक्स्ट को खोजें और बदलें:
“Notify me of follow-up comments by email.”
“Notify me of new posts by email.”
-
बदलाव करने के बाद फ़ाइल को Save कर दें।
इस तरह आप cPanel से subscription text बदल सकते हैं।
- सबसे पहले होस्टिंग cPanel खोलें और public_html पर क्लिक करके wp-content फ़ोल्डर खोलें।
- यहाँ plugins फ़ोल्डर में Jetpack plugin चुनें।
- subscriptions.php फ़ाइल पर राइट-क्लिक करके Edit पर क्लिक करें।
Ctrl + F दबाकर इन टेक्स्ट को खोजें और बदलें:
“Notify me of follow-up comments by email.”
“Notify me of new posts by email.”
-
बदलाव करने के बाद फ़ाइल को Save कर दें।
इस तरह आप cPanel से subscription text बदल सकते हैं।
WordPress Dashboard से Subscription Text बदलें
-
सबसे पहले WordPress ब्लॉग का डैशबोर्ड खोलें।
-
मेनू में Plugins → Plugin Editor विकल्प चुनें।
-
Select Plugin में Jetpack by WordPress.com चुनें।
-
Ctrl + F दबाकर इन टेक्स्ट को खोजें:
-
“Notify me of follow-up comments by email.”
-
“Notify me of new posts by email.”
-
subscriptions.php फ़ाइल में जाकर टेक्स्ट बदलें और जो टेक्स्ट रखना चाहते हैं, वह डालें।
-
अंत में Save / Update File पर क्लिक करें।
इस तरह आप अपने ब्लॉग के comment subscription text को आसानी से हिंदी में बदल सकते हैं।
-
सबसे पहले WordPress ब्लॉग का डैशबोर्ड खोलें।
-
मेनू में Plugins → Plugin Editor विकल्प चुनें।
-
Select Plugin में Jetpack by WordPress.com चुनें।
-
Ctrl + F दबाकर इन टेक्स्ट को खोजें:
-
“Notify me of follow-up comments by email.”
-
“Notify me of new posts by email.”
-
-
subscriptions.php फ़ाइल में जाकर टेक्स्ट बदलें और जो टेक्स्ट रखना चाहते हैं, वह डालें।
-
अंत में Save / Update File पर क्लिक करें।
इस तरह आप अपने ब्लॉग के comment subscription text को आसानी से हिंदी में बदल सकते हैं।
इन दोनों तरीकों से आप WordPress में comments subscription text को आसानी से edit या change कर सकते हैं। अगर आपका ब्लॉग हिंदी में है, तो सब्सक्रिप्शन टेक्स्ट जरूर बदलें। इससे ब्लॉग पर ज्यादा ट्रैफिक आने और views बढ़ने के मौके बढ़ जाते हैं।
ट्रैफिक का एक बड़ा हिस्सा email marketing से आता है। इसलिए अगर अभी तक आप अपने ब्लॉग पर email marketing या email subscription का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इसे अवश्य पढ़ें और अपनाएँ।
WordPress comments subscription text बदलने के लिए हमने यहाँ दो तरीके बताए हैं – hosting cPanel से और blog dashboard से। आप इन में से कोई भी तरीका आसानी से apply कर सकते हैं।
अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आए, तो इसे share जरूर करें।.Sunday, 1 October 2017
WordPress Comments में Auto Linking URL Disable कैसे करें?
WordPress ब्लॉग में जब कोई विज़िटर comment में URL डालता है, तो वह अपने आप clickable link में बदल जाती है। अगर आप WordPress comments में auto linking URL को बंद करना चाहते हैं, तो हम यहाँ तरीका बता रहे हैं।
इस method से आपको manually comments में से लिंक हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका समय भी बच जाएगा। जब आप WordPress comments में auto linking disable कर देंगे, तो कोई भी विज़िटर comments में लिंक डालें, वह केवल text के रूप में दिखाई देगा और उस पर क्लिक नहीं किया जा सकेगा। इससे आप अपने ब्लॉग को spam comments attacks और unwanted links से भी सुरक्षित रख सकते हैं।
WordPress comment box में जब कोई विज़िटर URL डालता है, तो वह अपने आप clickable link में बदल जाती है। इसका कारण यह है कि ब्लॉग के admin और अन्य विज़िटर उस लिंक पर क्लिक करके comment करने वाले की वेबसाइट या ब्लॉग को visit कर सकें।
लेकिन ब्लॉग पर कई बार spam comments भी आती हैं। Spam comments से ब्लॉग पर negative effect पड़ सकता है और Google से penalty भी मिल सकती है।
अगर आप भी अपने ब्लॉग को spam comments से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो WordPress comments में auto linking URL को बंद कर देना चाहिए। इससे कोई भी विज़िटर comment में लिंक डालें, वह केवल text के रूप में दिखाई देगा और उस पर क्लिक नहीं किया जा सकेगा।
Read: वर्डप्रेस ब्लॉग में ईमेल सब्सक्राइबर बॉक्स ऐड कैसे करें?WordPress comments में auto linking URL disable करने पर कोई भी user comments box में link/URL नहीं जोड़ पाएगा। अगर कोई URL डालता भी है, तो वह केवल text version में दिखेगा, यानी clickable link नहीं होगी।
इससे आपके ब्लॉग को spam links का खतरा नहीं रहेगा और ब्लॉग spam attacks से सुरक्षित रहेगा। ऐसे users जो केवल URL डालने आते हैं, वे रुक जाएंगे।
WordPress comments में auto linking URL disable करने के लिए आप No Comments Links plugin का भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन यहाँ हम plugin का उपयोग नहीं करेंगे। इसके लिए हम manually code add करेंगे और comments से auto linking URL को बंद करेंगे।
WordPress comments me auto linking URL disable kaise kare?
हम यहाँ plugin का उपयोग नहीं करके, manually code add करके comments में URL को बंद करने का तरीका बता रहे हैं। सबसे पहले आपको WordPress Dashboard खोलना है। फिर Editor में जाकर functions.php फ़ाइल खोलें और नीचे दिया गया code copy करके paste कर दें
remove_filter( 'comment_text', 'make_clickable', 9 );
इससे आपका ब्लॉग spam links और unwanted clickable URLs से सुरक्षित रहेगा।
Read: वर्डप्रेस ब्लॉग में प्लगइन के बिना सोशल मीडिया शेयर बटन कैसे जोड़ें
लेकिन अगर कोई HTML code के माध्यम से comments में URL डालता है, तो यह code काम नहीं करेगा। इसका मतलब है कि user HTML tag का इस्तेमाल करके link जोड़ सकता है। यह code केवल simple plain text URL को disable करता है। अगर आप HTML tags में URLs को भी WordPress comments में बंद करना चाहते हैं, तो उसके लिए अलग तरीका अपनाना होगा, जिससे comments में HTML tags की लिंकिंग को भी block किया जा सके।
Disable HTML in wordpress comments
अगर आप WordPress comments में HTML tag links को भी बंद करना चाहते हैं, तो आपको इस method को इस्तेमाल करना होगा।
सबसे पहले WordPress Dashboard खोलें।
फिर Editor में जाकर functions.php फ़ाइल खोलें और नीचे दिया गया code copy करके उसमें paste कर दें:
इस method से कोई भी commentator WordPress में HTML comment नहीं कर पाएगा। मतलब, अगर comments में HTML code add किया जाए, तो वह काम नहीं करेगा और केवल plain text के रूप में दिखेगा।
अगर आप यह method manually नहीं करना चाहते, तो WordPress comments में HTML tags बंद करने के लिए आप Peter’s Literal Comments plugin का भी उपयोग कर सकते हैं। यह plugin automatically सभी HTML tags को disable कर देता है और comments को सुरक्षित बनाता है।
Read: वर्डप्रेस थीम कस्टमाइज़ कैसे करें?
इस तरह हम अपने WordPress ब्लॉग को spam link comments से सुरक्षित रख सकते हैं।
इन दोनों तरीकों से WordPress comments में कोई भी plain text link और HTML tag link add नहीं कर सकता।
अगर आपको यह आर्टिकल – “WordPress comments में auto linking URL कैसे disable करें” पसंद आया, तो इसे share जरूर करें।
WordPress Blog में Email Subscriber Box कैसे Add करें?
यह ट्यूटोरियल में हम बात करेंगे कि WordPress ब्लॉग/वेबसाइट में Email Subscriber Box कैसे add किया जाता है। आपको Email Marketing के बारे में तो पता ही होगा। Email Marketing या ब्लॉग/वेबसाइट में Email Subscription के लिए एक Email Service की जरूरत होती है, जैसे Feedburner और MailChimp।
Feedburner Google की एक फ्री Email Service है, जिसे आप Email Subscription के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं MailChimp फ्री और पेड दोनों प्लान प्रदान करता है।
Email Subscription क्या है?
जब कोई visitor आपकी वेबसाइट पर अपने Email के जरिए subscription करता है, तो उसे आपके ब्लॉग की नई अपडेट या नई पोस्ट की जानकारी Email के माध्यम से मिल जाती है।
इस पोस्ट में हम Feedburner की फ्री Email Service का उपयोग करके WordPress ब्लॉग में Email Subscriber Box लगाना सीखेंगे।
Feedburner क्या है?
Feedburner Google की एक फ्री Email Service है, जिसका उपयोग Email Marketing या users तक नई अपडेट पहुंचाने के लिए किया जाता है। इससे आपके ब्लॉग की traffic बढ़ती है। Feedburner एक बहुत ही लोकप्रिय Email Service है।
तो सबसे पहले आप Feedburner पर अपना account बना लीजिए।
Read: MailChimp अकाउंट कैसे बनाये? MailChimp क्या है?
WordPress me email subscriber box kaise Add kare?
अगर आपने Feedburner पर account बना लिया है और feed create कर लिया है, तो नीचे दिए गए steps को follow करें।
WordPress वेबसाइट पर Email Subscriber Widget लगाने के लिए आप plugin का उपयोग कर सकते हैं या coding के जरिए manually भी add कर सकते हैं।
WP Subscribe Plugin install करें
यह एक popular plugin है, जो free और paid दोनों plans provide करता है। यहाँ हम इसका free version install कर रहे हैं।.सबसे पहले आप WordPress का admin panel खोलें और dashboard में Plugins » Add New पर क्लिक करें।
इसके बाद “WP Subscribe” plugin को search करें और उसे install करें। Install हो जाने के बाद plugin को activate करना है।
DOWNLOAD WP Subscribe PluginWordPress ब्लॉग में Email Subscriber Widget कैसे add करें
आपको जहाँ भी WordPress ब्लॉग में Email Subscriber Box दिखाना है, वहाँ पर WP Subscribe widget add करना होगा।
जैसे अगर आप इसे sidebar में लगाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए steps follow करें:
WordPress dashboard में Appearance » Customize पर क्लिक करें।
इसके बाद Widgets में जाकर Sidebar select करें।
अब Add New Widget पर क्लिक करें।
यहाँ से WP Subscribe widget को add करें (आप इसे search भी कर सकते हैं)।
Widget add करने के बाद Service में Feedburner select करना है और Feedburner ID में अपनी feed का address add करना है। यह वही address होता है जो आपने Feedburner account बनाकर feed create करते समय बनाया था।
Feedburner ID कैसे देखें?
सबसे पहले अपना Feedburner account open करें।
अपनी बनाई हुई feed को open करें।
अब Edit Feed Details पर click करें।
यहाँ आपको Feed Address में अपनी Feed ID दिखाई देगी।
उसी Feed ID को copy करके WordPress के WP Subscribe widget में add कर दें।
Feedburner ID add करने के बाद Save & Publish पर क्लिक करना है। अब आप देख सकते हैं कि आपके WordPress ब्लॉग में Email Subscriber Box add हो गया है।
आप खुद email subscription करके भी check कर सकते हैं कि यह सही से काम कर रहा है या नहीं।
कुछ WordPress themes में Email Subscriber Widget पहले से ही inbuilt दिया होता है, इसलिए उसमें आप इसे अलग से add नहीं कर सकते। ऐसे में आपको manually subscriber box की coding add करके Email Subscriber Box लगाना होगा।
चलिए, अब इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Without plugin email subscriber box add kaise kare?
आप WordPress ब्लॉग में बिना plugin के भी Email Subscriber Box add कर सकते हैं। ज्यादा plugins इस्तेमाल करने से website की loading speed slow हो जाती है, इसलिए यह तरीका बेहतर माना जाता है।
इसे ब्लॉग में लगाना बहुत आसान है।
सबसे पहले Appearance पर क्लिक करें।
इसके बाद Widgets में जाएं और Add Widget पर क्लिक करें।
अब आपको Text Widget add करना है।
Add Widget पर क्लिक करते ही widget open हो जाएगा।
अब इसमें आपको नीचे दिया गया code add करना है।
Code add करने के बाद Save पर क्लिक करना है।
अब आपको CSS code add करना है।
सबसे पहले अपने WordPress dashboard पर login करें।
इसके बाद Appearance पर क्लिक करें और Edit CSS (या Customize → Additional CSS) पर जाएं।
Read: ब्लॉग में यूनिक ईमेल सब्सक्राइबर बॉक्स कैसे जोड़ें?
अब एक CSS Stylesheet Editor open होगा। इसमें नीचे दिया गया CSS code copy करके paste करना है।
Code को save करने के लिए Save Stylesheet पर क्लिक करें।
अब आपके blog पर Email Subscriber Box widget add हो गया है। आप अपनी site visit करके इसे देख सकते हैं।
इस post में हमने WordPress blog में Email Subscriber Box add करने के लिए Feedburner Email Service का उपयोग किया। यहाँ हमने 2 तरीके बताए हैं—
Plugin install करके
बिना plugin (code के जरिए)
आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप हमारे blog को भी subscribe कर सकते हैं।
Like it? Share it!
























