Tuesday, 22 August 2017

Shopify Store पर Newsletter कैसे जोड़ें?

Add newsletter to online store.

Add newsletter to sectioned and non-sectioned theme on your shopify online store


  • Sectioned और Non-Sectioned Theme
  • Sectioned Theme में Newsletter कैसे जोड़ें
  • Non-Sectioned Theme में Newsletter कैसे जोड़ें
  • Shopify App Store में Newsletter App इंस्टॉल करें
  • Newsletter Form को Store में जोड़ें
  • Mailchimp Account कनेक्ट करें 

इस आर्टिकल में बताया गया है कि अपने Shopify ऑनलाइन स्टोर पर Sectioned और Non-Sectioned Theme में Newsletter Sign-Up कैसे जोड़ें। Newsletter के माध्यम से आप अपने ग्राहकों को नए Products, Offers और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भेज सकते हैं। इसलिए अपने ऑनलाइन स्टोर पर Newsletter Sign-Up Form जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है।

Read SHOPIFY पर E-COMMERCE ONLINE SHOPPING WEBSITE कैसे बनाएँ?

Sectioned और Non-Sectioned Themes

Newsletter जोड़ने के दो तरीके हैं और यह तरीका आपकी Store Theme पर निर्भर करता है। अगर आप Sectioned Theme का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको केवल Theme Customize में जाकर Add Section के माध्यम से Newsletter जोड़ना होगा।

वहीं, अगर आप Non-Sectioned Theme का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इसके लिए Coding की जरूरत पड़ेगी। इस आर्टिकल में हम दोनों तरीकों के बारे में विस्तार से बताएँगे।

Sectioned Theme में Newsletter कैसे जोड़ें?

Step 1: Shopify पर अपना Store खोलें और Customize Theme पर क्लिक करें।

Step 2: Section में जाकर Add Section पर क्लिक करें।

Step 3: Newsletter को Add करें।

Non-Sectioned Theme में Newsletter कैसे जोड़ें?

अपने Store में Newsletter जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको Shopify App Store से Newsletter App इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आप Newsletter Form को अपने Store में Add कर सकते हैं, जिससे आप अपने Customers के Email Addresses को Collect कर सकेंगे। Shopify App Store से App इंस्टॉल करने की जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर दी गई है।


Read Shopify App store se app install kaise kare?

अगर आप अपने Email Marketing अभियान के लिए Mailchimp का उपयोग करते हैं, तो यह प्रक्रिया थोड़ी अलग होगी। Mailchimp Newsletter अभियान के लिए Email Sign-Ups को Collect करने हेतु एक Embedded HTML Form का उपयोग करता है। अपने Account को Shopify से Connect करने के लिए आप अपने Form के Action URL, जो कि Unique होता है, को अपनी Customize Theme Page में Add कर सकते हैं।

Install a newsletter app

Shopify Newsletter को अपने Store में Add करने के लिए आपको पहले Shopify Email Marketing App डाउनलोड करना होगा, जो आपके Customers को एक साथ Email भेजने में मदद करेगा। साथ ही, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके Customers ने आपके Email Marketing अभियान के लिए अपनी सहमति दी है।

अपने Store में Newsletter Form जोड़ें

Store में Newsletter Form Add करने के लिए आपको सबसे पहले एक Basic Sign-Up Form Create करना होगा, जिससे आपके Visitors का Customer Account बनाया जा सके।

आप Store में Sign-Up Form Add करने के लिए Liquid Form Tag का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह Customers को Account Create करने और Email Campaign तथा Marketing के लिए अपनी सहमति देने में उपयोगी होता है।

Newsletter Form के माध्यम से आपके Customers Newsletter के लिए Sign Up कर सकते हैं और External Applications द्वारा भेजे गए आपके Products के Stock Update Notifications भी प्राप्त कर सकते हैं। Form Generate करने के लिए इस Liquid Code को आप अपने किसी भी Liquid Template में, Edit HTML/CSS Page पर जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह Form Submit करने पर Customer को Create करेगा। Shopify स्वयं Email नहीं भेजता, लेकिन आप उन Customers की सूची Export कर सकते हैं जिन्होंने Email Marketing के लिए अपनी सहमति दी है। यह सूची CSV File के रूप में होगी, जिसे बाद में आप अपनी Newsletter Service में Import कर सकते हैं।


Customer form

{% form 'customer' %}
 ... form goes here ...
Form yahan pe aayega
{% endform %}

Email Field जरूरी है, जबकि Tags Field Optional है।

अगर आप Tags Field Specify करना चाहते हैं, तो आप Tags को Comma (,) से अलग करके Add कर सकते हैं। ये Tags Customer Create होने के समय उसके Account में Add हो जाएंगे। अगर किसी Customer का Email पहले से मौजूद है, तो उस Customer के Tags Update कर दिए जाएंगे।


{% form 'customer' %}
  {{ form.errors | default_errors }}
  {% if form.posted_successfully? %}
    <p>Thanks for subscribing</p>
      <input type="hidden" name="contact[tags]" value="newsletter">
      <input type="email"
        name="contact[email]"
        id="Email"
        value="{% if customer %}{{ customer.email }}{% endif %}"
        <button type="submit" class="btn" name="commit">Subscribe</button>
  {% endif %}
{% endform %}

Add a MailChimp newsletter form to your store
MailChimp newsletter form ko store me add krane ke liye


Mailchimp को Shopify Store से जोड़ने के लिए आपको नीचे दी गई चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  1. Mailchimp Account
  2. Mailchimp List
  3. Shopify Theme, जो Mailchimp से Connect और Integrate हो सके।

शुरुआत करने के लिए आपको सबसे पहले Form Action URL को Mailchimp से प्राप्त करना होगा। आप Form Action URL को अपने Mailchimp Account के Dashboard से प्राप्त कर सकते हैं। वहाँ आपको यह URL मिल जाएगा।

नीचे दिए गए Steps में आपको बताया जाएगा कि Form Action URL को कैसे खोजें और उसे Customized Theme Page में कैसे Add करें।

Mailchimp पर Account बनाने के लिए नीचे दिए गए Link पर क्लिक करें।

Mailchimp Account से Form Code प्राप्त करें

Get the Form Code from Mailchimp


1. अपने Mailchimp Account में Login करें।
MailChimp account list
2. Account के Dashboard में Navigation Menu से List पर क्लिक करें।
MailChimp account list

3. उस List को खोजें जिसे आप अपने Shopify Store से Connect करना चाहते हैं। V Button पर क्लिक करें और Signup Forms चुनें।
MailChimp account sign up forum

4. Embedded Form Options में Select पर क्लिक करें।
MailChimp embedded code

5. Embedded Form Page में Naked पर क्लिक कीजिए।

6. Copy/paste onto your site सेक्शन को खोजिए।

7. Code को Select करने के लिए Box में कहीं भी क्लिक कीजिए।

8. PC के लिए Ctrl+C या Mac के लिए Command+C दबाकर Code को Copy कीजिए।

Form Action URL खोजें

Form Action URL खोजने के लिए

1. Notepad और TextEdit जैसे Text Editor में Code Paste करने के लिए PC में Ctrl+V और Mac में Command+V दबाएँ।

2. Form Action URL खोजिए, जो एक Unique URL होगा और जिसे आपको अपने Mailchimp Account से Link करना है।

3. Code में action= के बाद Quotation Marks " " के बीच दिए गए URL को Select कीजिए। URL को Select करते समय Quotation Marks को Select न करें।

4. अब PC के लिए Ctrl+C या Mac के लिए Command+C दबाकर इस URL को Copy करें।

Theme में Form Action URL का उपयोग करें

Form Action URL को Theme में इस्तेमाल करने के लिए

1. Shopify पर अपना Store खोलें।

2. Online Store के पास वाले Button पर क्लिक करें और Manage Sales Channel Select करें।

3. Themes पर क्लिक करें।

4. Customize Theme पर क्लिक करें।

5. Form Action URL Enter करने के लिए Box खोजें। अगर आपकी Theme Mailchimp के साथ Integrated है, तो आप Customize Theme Page में URL Enter करने का Box खोज सकते हैं।

Read: Shopify Store में Theme Install और Customize कैसे करें?

यह Box आपको ज़्यादातर Footer, Sidebar या Newsletter Section में मिल सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन-सी Theme इस्तेमाल कर रहे हैं।

6. अब उस URL को Mailchimp Form Action URL Box में Paste करें। PC में Ctrl+V और Mac में Command+V दबाएँ।

7. Save Changes पर क्लिक करें, ताकि आपकी Theme में की गई Settings Save हो जाएँ।

आप अपने Mailchimp Integration को Test करने के लिए अपने Newsletter को खुद Subscribe करके देख सकते हैं। इस तरह हम Shopify पर अपने Online Store में Sectioned और Non-Sectioned Theme में Newsletter Add कर सकते हैं।


Previous Post
Next Post

0 Comments: