Friday, 22 September 2017

**Festivals sale: Amazon और Flipkart का Buy Now, Pay Later offer**

जैसे कि फेस्टिवल सिजन शुरू हो चुका है और इसकी रोनक ओनलाइन मार्केट पर भी दिखाई दे रही है। नये नये ओफर्स पेश किए जा रहे है। देश में तेजी से बढ़ते इंटरनेट कनेक्शन, विदेशी इनवेस्टरो से मिले ताजा फंड से ग्राहकों को मिल रही फाइनेंस सुविधाओं के बल पर अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने औनलाइनमार्केट में रौनक भर दी है. बेशुमार ऑफर, कैशबैक, ऐक साल बाद पेमेंट करें, प्रोडक्ट की नये नये स्कीम की पेशकश से पूरा औनलाइनमार्केट भरा पडा है। इस फेस्टिवल सीजन में इन कंपनियों की बिक्री 30 से 50 फीसद तक बढ़ेगी.
Amazon aur flipkart festivals Sale buy now pay later

पोप्युलर शोपिंग वेबसाइट और ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने ‘बिग बिलियन डेज’ के नाम से 20-24 सितंबर तक चलने वाला ऑफर शुरू किया है. कंपनी ने अधिक से अधिक बिक्री करने का लक्ष्य रखा है. फ्लिपकार्ट अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी अमेजन से   ज्यादा बिक्री करना चाहती है। फ्लिपकार्ट ने चार दिनों के दौरान 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री करने का लक्ष्य रखा है.

ग्राहकों के लिए अमेजन ने भी कई ओफर्स जारी किए है। कंपनी पहली बार अपने प्राइम यूजर्स के लिए पहले 12 घंटे तक बिक्री ऑफर जारी रखेगी. इस दौरान ग्राहकों को ज्यादा छूट मिलेगी मार्केट में ग्राहकों के लिए अमेजन पहली बार देश के उन जगहो पर औनलाइन डिलीवरी करेगी,  जहां अभी तक कोई कंपनी नहीं गई।

ऑनलाइन मार्केट की ही एक ओर ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज ने 8 दिनो तक चलने वाली महा हिंदुस्तानदीपावली सेल शुरू की है, बजाज फाइनेंस फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर उसकी बिग बिलियन डेज के लिए ‘नो कॉस्ट ईएमआइ’ का ऑफर लाई है.

फेस्टिवल सीजन के प्रति ओनलाइन  कंपनियों की रोनक की एक वजह यह भी है कि देश में पिछले एक साल में इंटरनेट और Smart Phone का विस्तार बहुत ज्यादा हुआ है. खासतौर पर जियो के आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इंटरनेट का उपयोग करना शुरू किया है. इसके चलते इन कंपनियों के लिए नए ग्राहकों की संभावनाएं भी बढ़ी हैं.

फेस्टिव सेल में ई-कॉमर्स कंपनियां दे रही हैं बाय नाउ पे लेटर का offer.

फेस्टिवल सीजन सेल के में दिग्गज कंपनी अमेजन इंडिया ने ग्रेट इंडिया फेस्टिवल के तहत Buy now, pay next year ऑफर को शुरू करने का फैसला किया की है। इसके ओफर से ग्राहक प्रोडक्ट खरीद कर उसका पेमेंट अगले साल जनवरी 2018 में कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने भी इस तरह का एक ऑफर पेश किया है। इसके तहत फ्लिपकार्ट की एप इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को प्रोड्क्ट का पेमेंट चेकआउट करते समय नहीं, बल्कि बाद में करना होगा।

अमेजन इंडिया का Buy now, pay next year ऑफर:

अमेजन का यह ओफर सिर्फ एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जारी किया है। अगर कोई ग्राहक इस ओफर का लाभ लेना चाहता है, तो सेल के दौरान कुछ भी खरीदेंगे तो उन्हें उसका पेमेंट अगले साल जनवरी 2018 मे ईएमआई में करना होगा। यह ऑफर सिर्फ 3 या 6 महीने तक की ईएमआई ऑप्शन पर ही उपलब्ध होगा। साथ ही इसके लिए ग्राहकों को 3,000 रुपये का एक ट्रांजैक्शन (single transaction) करना होगा। इसके अलावा भी कंपनी बहुत सी ऑफर्स दे रही है। अमेजन ने 11 बैंको और बजाज फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है। इस  के तहत ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है और एचडीएफसी से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट का Buy-now pay later ऑफर:

फ्लिपकार्ट की इस ऑफर का लाभ सिर्फ वही ग्राहक ले सकते हैं जो फ्लिपकार्ट का ऐप इस्तेमाल करते हैं। यह ऑप्शन ग्राहकों को ऐप में My accounts पर दिया गया है। कंपनी पॉलिसी के मुजब जब ग्राहक प्रोडक्ट खरीदेंगे तो उसका पेमेंट उन्हें चेक आउट के समय नहीं करना होगा। प्रोडक्ट का बिल उन्हें हर महीने की पहली तारीख को भेजा जाएगा। इसका भुगतान उन्हें 10 तारीख तक करना होगा। अगर ग्राहक लिमिटेड टाइम तक पेमेंट नही कर सकता तो उस पर पेनल्टी लगाई जाएगी। उदाहरण के लिए अगर ग्राहक को 2,000 रुपये तक का पेमेंट करना है, और नही कर पाते तो इस पर 100 रुपये की पेनल्टी लगाई जाएगी।

अगर इस ओफर से आप भी कोई प्रोडक्ट खरिदना चाहते हैं तो उसके टर्मस् भी पढ़ें ताकि आप जान सके कि कब पेमेंट करना है। इन कंपनियों से आप जमकर फेस्टिवल सेल का लाभ उठा सकते हैं।

Saturday, 2 September 2017

रिलायंस जियो 4G फोन की प्री-बुकिंग कैसे करें?


पहले रिलायंस ने वेलकम ओफर में फ्री जियो 4G डेटा से भारत के लोगो को आकर्षित किया और लोगो ने वेलकम ओफर जियो का फायदा भी जमकर उठाया. अब रिलायंस फ्री 4G फोन के साथ आया है. इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है.
रिलायंस जियो ने बहुत ही सस्ता फोन लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक इस फोन को 1 साल मे भारत के लोगो तक पहुंचाया जायेगा. यह भी बताया जा रहा है कि रिलायंस हर सप्ताह 50 लाख फोन बेचेगी. इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू हो गई है. इस फोन की बुकिंग आप कैसै कर सकते हैं इस बारे में भी बतायेंगे.

मुकेश अंबानी ने 21 जुलाई को रिलायंस के 40 साल पुरे होने की खुशी मे जियो 4G फोन की घोषणा की थी. यह फोन 1500 रुपए की डिपोजिट के साथ दिया जायेगा. 1500 रुपए सिक्योरिटी के तौर पर लिए जायेंगे. अगर इस फोन को आप तीन साल बाद वापिस करना चाहे तो 1500 रुपए भी आपको वापस मिल जाऐगा.
इस फोन को भारत का इंटेलिजेंट स्मार्ट जियो फोन बताया हैं. इस फोन के फिचर्स भी सब फोन से अलग होगे.

  • इस फोन मे सभी वॉयस कॉल  फ्री होगे.
  • इस फोन मे महीने के 309 रुपए के हिसाब से टीवी देख सकेंगे.
  • इन्टरनेट सुविधा होगी.
  • फोन मे 22 भाषाई होगी.
  • जियो धनाधन ओफर केवल 153 रुपए मे दिया जायेगा.
  • इस फोन मे माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट, 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले, टॉर्च लाइट, FM रेडियो, पैनिक बटन यह सब होगा.
  • फोन में में 2 मेगापिक्सल कैमरा, फ्रंट में VGA कैमरा, 4GB स्टोरेज और 512MB रैम दिया जाएगा.
  • फोन मे सिर्फ जियो का सिम सपोर्ट करेगा.

जियो फोन की प्री-बुकिंग के समय आपको 1500 रुपए जमा कराने होगे जो सिक्युरिटी के रुप मे लिऐ जाऐगे. 3 साल बाद अगर आप फोन को रखना चाहते है तो रख सकते हैं. फोन वापस करते हैं तो ही आपको सिक्युरिटी के पैसे वापस मिलेगे. अगर आप इस फोन को खरिदना चाहते हैं तो 24 अगस्त से आप पहले राउंड मे बुकिंग करते हैं तो आपको कम समय में आपको जियो फोन दिया जायेगा. जियो 4G फोन की बुकिंग करने के लिए माय जियो ऐप या जियो रिटेलर के जरिए फोन को प्री-बुक कर सकते हैं।
यह पढ़ेंफ्लिपकार्ट अफिलियट से पैसे कमाने का मोका। फ्लिपकार्ट के साथ बिजनेस

जियो फोन प्री-बुकिंग तीन जगह पर कर सकते हैं।

जियो स्टोर: जियो की स्टोर पर जाना है. जियो की नजदीकी स्टोर पर जाकर प्री-बुकिंग करने के लिए रू 500 देना होगा।

My jio App: इसमे आपको आपकी डिटेल्स के साथ रू 500 देना है और जियो फोन की प्री-बुकिंग हो जाएगा।

ओनलाइन जियो फोन प्री-बुकिंग: यह तरिके से भी आप आसानी से जियो फोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।


  1. https//www.jio.com वेबसाइट पर जाइऐ, या यहा पर क्लिक करके डायरेक्ट जियो फोन प्री-बुकिंग पेज पर जाएं।
  2. इस पेज में बेनर पर book now पर क्लिक करना है।
  3. मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करना है।
  4. अपने area का पिन कोड भरना है और प्रोसेस्ड पर क्लिक करना है। फिर pay की बटन पर क्लिक करना है।
  5. जैसे कि आपको जियो फोन की प्री-बुकिंग के लिए 500 रु पेमेंट करना होगा इसलिए इस पेज पर अलग-अलग पेमेंट मेथड हैं, जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीऐम, कोई भी ऐक मेथड को सिलेक्ट करें और पेमेंट करें।

पेमेन्ट करने के बाद आप जियो फोन की प्री-बुकिंग कर लेगे। अब आप waiting list मे add हो जाऐगे। फिर जब आपको जियो की तरफ से call आता है तब आपको नजदीकी जियो सेन्टर पर फोन लेने जाना होगा। वहा पर रु 1000 देना होगा। इस तरह आप आसानी से जियो फोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

Tuesday, 22 August 2017

Apple Company के Founder Steve Jobs के आखिरी शब्द

ऐप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स को आप जानते ही होंगे, उनका जन्म 24 फरवरी 1955 को सैन फ्रांसिस्को में हूआ था। कैंसर से पीडित स्टीव जॉब्स का निधन 5 अक्टूबर 2011 को हुआ।  ऐप्पल कंपनी बनाने के बाद उसे सफल बनाने मे स्टीव जॉब्स का सबसे बडा योगदान है। आज ऐप्पल जिस मुकाम पर है वह स्टीव की कडी मेहनत की वजह से है।
Apple company ke Founder Steve Jobs ke aakhri sabd

लेकिन इतनी सफलता के बाद भी स्टीव आखिर लम्हो मे कुछ अजीब महसूस कर रहे थे उन्होंने निधन से पहले ऐक चिठ्ठी शेयर की थी उनहोंने लिखा था जिसे पढकर आप भी चोक जायेंगे।

उन्होंने कहा....
“एक टाइम था जब मैं बिजनेस जगत की ऊंचाईयों को छू चुका था। लोगों की नजर में मेरी जिंदगी सफलता का एक बड़ा नमूना बन चुकी थी। लेकिन आज खुद को बेहद बीमार और इस बिस्तर पर पड़ा हुआ देखकर मैं कुछ अजीब महसूस कर रहा हूं।

पूरी जिंदगी मैंने बहुत कड़ी मेहनत की, लेकिन खुद को खुश करने के लिए या खुद के लिए समय निकालना जरूरी नहीं समझा। जब मुझे कामयाबी मिली तो मुझे बेहद गर्व महसूस हुआ, लेकिन आज मौत के इतने करीब पहुंचकर वह सारी उपलब्धियां फीकी लग रही हैं।

आज इस अंधेरे में, इन मशीनों से घिरा हुआ हूं। मैं मृत्यु के देवता को अपने बेहद करीब महसूस कर सकता हूं।

आज मन में एक ही बात आ रही है कि इंसान को जब यह लगने लगे कि उसने अपने भविष्य के लिए पर्याप्त कमाई कर ली है, तो उसे अपने खुद के लिए समय निकाल लेना चाहिए। और पैसा कमाने की चाहत ना रखते हुए, खुद की खुशी के लिए जीना शुरू कर देना चाहिए।

अपनी कोई पुरानी चाहत पूरी करनी चाहिए। बचपन का कोई अधूरा शौक, जवानी की कोई ख्वाहिश या फिर कुछ भी ऐसा जो दिल को तसल्ली दे सके। किसी ऐसे के साथ वक्त बिताना चाहिए जिसे आप खुशी दे सकें और बदल में उससे भी वही हासिल कर सकें।

क्योंकि जो पैसा सारी जिंदगी मैंने कमाया उसे मैं साथ लेकर नहीं जा सकता। अगर मैं कुछ लेकर जा सकता हूं तो वे हैं यादें। ये यादें ही तो हमारी ‘अमीरी’ होती है, जिसके सहारे हम सुकून की मौत पा सकते हैं।

क्योंकि ये यादें और उनसे जुड़ा प्यार ही एकमात्र ऐसी चीज है जो मीलों की सफर तय करके आपके साथ जा सकती हैं। आप जहां चाहे इसे लेकर जा सकते हैं। जितनी ऊंचाई पर चाहें ये आपका साथ दे सकती हैं। क्योंकि इन पर केवल आपका हक़ है।

जीवन के इस मोड़ पर आकर मैं बहुत कुछ महसूस कर सकता हूं। जीवन में अगर कोई सबसे महंगी वस्तु है, तो वह शायद ‘डेथ बेड’ ही है। क्योंकि आप पैसा फेंककर किसी को अपनी गाड़ी का ड्राइवर बना सकते हैं। जितने मर्जी नौकर-चाकर अपनी सेवा के लिए लगा सकते हैं। लेकिन इस डेथ बेड़ पर आने के बाद कोई दिल से आपको प्यार करे, आपकी सेवा करे, यह चीज आप पैसे से नहीं खरीद सकते।

आज मैं यह कह सकता हूं कि हम जीवन के किसी भी मोड़ पर क्यों ना हों, उसे अंत तक खूबसूरत बनाने के लिए हमें लोगों का सहारा चाहिए। पैसा हमें सब कुछ नहीं दे सकता।

मेरी गुजारिश है आप सबसे कि अपने परिवार से प्यार करें, उनके साथ वक्त बिताएं, इस बेशकीमती खजाने को बर्बाद ना होने दें। खुद से भी प्यार करें”।

Monday, 19 June 2017

आधुनिक युग के टोप इंजीनियरिंग स्ट्रक्चर्स

प्रकृति के अद्भुत चमत्कार हैं, जैसे माउंट एवरेस्ट, विक्टोरिया फॉल्स, अरोड़ा बोरेलिस और द ग्रेट बैरियर रीफ, हैं। लेकिन यहा हम इंसानो द्वारा बनाये गये इंजीनियरिंग स्ट्रक्चर के बारे में जानकारी देगे। हम इंजीनियरों के टोप इंजीनियरी चमत्कार पेश करते हैं, इसे देखकर कोई भी आश्चर्य  में पड़ सकता है, मानव निर्मित चमत्कार जैसे पुलों, सुरंगों, गगनचुंबी इमारतों या रेलवे इंजीनियरिंग हैं, जीवन को आसान बनाने के लिए बनाया गया है ।

आधुनिक युग के टोप इंजीनियरिंग स्ट्रक्चर्स

1. Beijing National Stadium (China)
Beijing National Stadium (China)
विश्व की सबसे बड़ी steel structure है, बीजिंग नेशनल स्टेडियम जिसे बर्ड ऑफ़ नेस्ट भी कहा जाता है, बीजिंग, एक स्टेडियम है जो चीन मे है। यह आश्चर्यजनक स्ट्रक्चर एक ओलंपिक स्टेडियम की तुलना में कला के सार्वजनिक काम की तरह दिखती है। 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालिंपिक में उपयोग के लिए स्विस आर्किटेक्ट जैक्स हर्ज़ोग और पियरे डी मेरोन द्वारा डिज़ाइन किया गया। बीजिंग की डिजाइन में चीनी प्रतीकों और पौराणिक कथाओं को शामिल किया गया है। यह हाल ही में इंजीनियरिंग की दुनिया में सबसे अधिक ऊर्जा कुशल और पर्यावरण अनुकूल स्टेडियमों में से एक है। सर्दियों के दौरान, भूमिगत भूतापीय पाइपों स्टेडियम के अंदरूनी हिस्से को गरम करती है ओर पानी का संग्रह भी करता है।

2. Palm Icelands (Dubai)
Palm Icelands (Dubai)
Palm Icelands दुबई मे है। यह एक कृत्रिम द्वीपसमूह (फारसी गल्फ में तट के किनारे) हैं। sand dredging ships के द्वारा समुद्रतट मे रेत भर कर बनाया जाता है। प्रत्येक द्वीप एक ताड़ के पेड़ के आकार में होगा जो प्रत्येक द्वीप के ऊपर की तरफ के चारों ओर घेरे हुए एक palm tree आकार के चट्टान के साथ होगा। यह परियोजना शेख मोहम्मद द्वारा की गई है, यह सिकुड़ते दुबई तट रेखा के 320 मील की दूरी पर समुद्र तटों को जोड़ देगा। द्वीपों में सैकड़ों लक्जरी होटल, थीम पार्क, उच्च लेवल वाले घर, स्वास्थ्य स्पा, शॉपिंग मॉल और खेल सुविधाएं शामिल होंगी।

3. Millau Viaduct (Millau, France)
Millau Viaduct (Millau, France)   
मिलौ वियाक्ट दुनिया के सबसे प्रभावशाली इंजीनियरिंग स्ट्रक्चरल में से एक है। मिलौ विदुकट एक केबल-रुट रोड-पुल है जो दक्षिणी फ्रांस में मिलौ के निकट तरन नदी की घाटी में फैला है। यह स्ट्रक्चर का आधार ऊपर 343.0 मीटर का के दुनिया का सबसे बड़ा पुल है। यह दुनिया में 12 नंबर पर सबसे बड़ा पुल डेक है, सड़क के डेक और नीचे की जमीन के बीच 270 मीटर है। यह 14 दिसंबर 2004 को पूरा हुआ। इस पुल को 2006 आईएबीएसई आउटस्टैंडिंग स्ट्रक्चर अवार्ड मिला है।

4. The Bailong Elevator (Zhangjiajie, China)
The Bailong Elevator (Zhangjiajie, China)

बैलोंग लिफ्ट दुनिया में सबसे ऊंची और भारी आउटडोर लिफ्ट है। बैलॉन्ग एलेवेटर एक ग्लास लिफ्ट है जो चीन की झांगजियाजिया के वुललिंग्युल में एक विशाल चट्टान के किनारे बनाया गया है, जो कि 1,070 फीट ऊंची है। "Hundred Dragons Elevator," के रूप में भी जानी जाती है, इस लिफ्ट की सवारी करने में दो मिनट लगते हैं, एक राइड में 50 लोग रोजाना कुल 18,000 लोगों को रोजाना ले जा सकते हैं। लिफ्ट का निर्माण अक्टूबर 1 999 में शुरू हुआ और सार्वजनिक उपयोग के लिए 2002 में समाप्त हुआ।

5. Channel Tunnel
Chennal tunnel

यह दुनिया की सबसे लंबी पानी के नीचे की सुरंग है, 32 मील लंबी पानी के नीचे की सुरंग है, यह 1988 में शुरू किया गया था और 1994 में पूरा किया गया। सुरंग का सबसे कम भाग 250 फीट गहरा है जबकि रेल का 23.5 मील पानी के नीचे जलमग्न है। सुरंग के अंदर राइड मे केवल 20 मिनट लगती है, साथ ही ट्रेनें प्रति घंटे 100 मील की गति तक पहुंचती हैं। सुरंग में एक आग लगने के मामले में एक आपातकालीन सुरंग भी बनाया गया था।

6. The Large Hadron Collider (Geneva, Switzerland)
The Large Hadron Collider (Geneva, Switzerland)
दुनिया के सबसे बड़े और उच्चतम particles-energy accelerator ने आधुनिक भौतिकी को बदलने में मदद की है। accelerator 17 मील की दूरी के साथ एक 574 फुट लंबी सुरंग है जो जमीन के अंदर स्थित है यह परियोजना सीईआरएन द्वारा विकसित की गई और 2008 में पूरी हुई। एलएचसी के निर्माण का मुख्य उद्देश्य विज्ञान और ब्रह्मांड के कई बुनियादी सवालों के साथ-साथ हेल्थ इमेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी विकास करना था।