नमस्कार दोस्तों! आज हम ब्लॉग या वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल में कैसे सबमिट करें, इसके बारे में आपके साथ जानकारी साझा करेंगे। अगर आप इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं, तो यह पोस्ट जरूर पढ़ें।
अगर आप एक ब्लॉगर या वेबसाइट के मालिक हैं, तो शायद आपने गूगल सर्च कंसोल का उपयोग किया होगा। लेकिन अगर आप इस क्षेत्र में नए हैं, तो आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए। हर ब्लॉगर चाहता है कि उसके ब्लॉग के पोस्ट, कंटेंट, इमेज, वीडियो और पेज गूगल सर्च इंजन पर दिखें। लेकिन अगर आपका ब्लॉग नया है, तो गूगल उसे इंडेक्स करने में समय लेता है। हालांकि, हम गूगल सर्च कंसोल में ब्लॉग को सबमिट करके अपने पोस्ट को कम समय में गूगल पर दिखा सकते हैं।
गूगल सर्च कंसोल क्या है?
गूगल सर्च कंसोल गूगल का एक मुफ्त टूल है, जो वेबमास्टर्स और ब्लॉगर्स के लिए बनाया गया है। इसे गूगल वेबमास्टर टूल के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मदद से हम अपने ब्लॉग या वेबसाइट को गूगल सर्च इंजन में इंडेक्स कर सकते हैं। यह आपके ब्लॉग के URL को गूगल में इंडेक्स करता है। इसे आप एक SEO टूल भी कह सकते हैं, क्योंकि यह ब्लॉग को सर्च इंजन के अनुकूल बनाने में मदद करता है। इसके सभी फीचर्स पूरी तरह मुफ्त हैं। बस आपको इसमें अपनी वेबसाइट सबमिट करनी होती है।
गूगल सर्च कंसोल में ब्लॉग सबमिट करने के फायदे:
आपके ब्लॉग के पोस्ट जल्दी इंडेक्स होते हैं।
ब्लॉग पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ती है, जिससे कमाई भी बढ़ती है।
आपका ब्लॉग/वेबसाइट त्रुटि रहित रहता है।
SEO के लिए यह पूरी मदद करता है।
आप किसी भी पेज या पोस्ट को गूगल से हटा या छिपा सकते हैं।
अब जब आप इसके फायदे और उपयोग समझ चुके हैं, तो आइए जानते हैं कि ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में कैसे जोड़ते हैं।
ब्लॉग/वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल में कैसे सबमिट करें?
सबसे पहले गूगल सर्च कंसोल की वेबसाइट पर जाएं और अपनी ईमेल आईडी से साइन इन करें।
Step 1:
साइन इन करने के बाद डैशबोर्ड पर “Add Property” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
Step 3: अब आपको अपने ब्लॉग को वेरिफाई करना है। इसके लिए वेरिफिकेशन मेथड चुनना होगा। HTML टैग से वेरिफाई करने के लिए “HTML Tag” पर क्लिक करें। अब नीचे आपको एक HTML कोड मिलेगा, उसे कॉपी कर लें।
<head> टैग के नीचे पेस्ट करें और टेम्पलेट सेव कर दें।
Step 5: टेम्पलेट सेव करने के बाद फिर से गूगल सर्च कंसोल की वेबसाइट पर जाएं और “Verify” बटन पर क्लिक करें।
अब “Verified” का मैसेज दिखाई देगा। इसका मतलब है कि आपने सफलतापूर्वक अपने ब्लॉग/वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट कर लिया है। अब आपको थोड़ा इंतजार करना है। यह टूल आपकी पोस्ट को गूगल पर इंडेक्स करता रहेगा और आपके ब्लॉग की ट्रैफिक बढ़ती रहेगी।
WordPress वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल में कैसे सबमिट करें?
WordPress वेबसाइट के लिए भी यही तरीका है। आपको अपनी वेबसाइट खोलकर वेरिफाई करना होता है।
अपनी WordPress वेबसाइट खोलें।
फिर “Appearance” में “Editor” पर क्लिक करें।
कोड एडिटर में आपको Theme Header (header.php) मिलेगा।
इस फाइल में <head> टैग के बाद गूगल सर्च कंसोल का वेरिफिकेशन कोड पेस्ट करें, जो आपने पहले कॉपी किया था।
इस तरह आप अपनी वेबसाइट को वेरिफाई करके गूगल सर्च कंसोल में सबमिट कर सकते हैं। अगर आपको कुछ समझ में नहीं आया, तो आप कमेंट के जरिए पूछ सकते हैं।
आप यहाँ पर देख सकते हैं कि गूगल ने आपके ब्लॉग के कितने पेज और पोस्ट इंडेक्स किए हैं। यहाँ पर आप साइटमैप बनाकर भी सबमिट कर सकते हैं। इसके बारे में हम अगली पोस्ट में बताएंगे।




0 Comments: