इस पोस्ट में आप जानेंगे कि ब्लॉग या वेबसाइट के साइटमैप को गूगल सर्च कंसोल में कैसे सबमिट या जोड़ें। आपको पता होगा कि गूगल सर्च कंसोल या गूगल वेबमास्टर टूल क्या है। अगर नहीं पता, तो हमने इसके बारे में पहले ही पोस्ट साझा की है। गूगल में ब्लॉग या वेबसाइट की तेज़ इंडेक्सिंग के लिए इस टूल का उपयोग किया जाता है और इसके लिए ब्लॉगर्स को अपने ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करना होता है। इसकी पूरी जानकारी आप लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं।
नए ब्लॉगर के लिए अपने ब्लॉग को गूगल जैसे सर्च इंजन पर इंडेक्स या दिखाने में थोड़ी समस्या आती है। ब्लॉग नया होने के कारण सर्च इंजन उसे इंडेक्स करने में समय लेते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि बिना किसी टूल के सर्च इंजन ब्लॉग को सबमिट नहीं करता, लेकिन इसमें थोड़ा समय लग जाता है। इस स्थिति में ट्रैफिक का नुकसान होता है।
ब्लॉग या वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करने के बाद हम साइटमैप को भी इस टूल में सबमिट कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि सर्च इंजन हमारे ब्लॉग और पोस्ट को जल्दी इंडेक्स करता है और गूगल से हमें अच्छी ट्रैफिक मिलती है। गूगल XML साइटमैप को सपोर्ट करता है, इसलिए आपके पास XML साइटमैप होना चाहिए। अगर नहीं है, तो “साइटमैप कैसे बनाएं” वाली पोस्ट पढ़ें।
साइटमैप भी वेबसाइट या ब्लॉग के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आप साइटमैप को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करते हैं, तो सर्च इंजन गूगल को आपके ब्लॉग को समझने में आसानी होती है। गूगल को साइटमैप से पता चल जाता है कि आपके ब्लॉग में क्या-क्या सामग्री है। इसके बाद गूगल साइटमैप से पोस्ट को क्रॉल करके जल्दी इंडेक्स करता है और थोड़े ही समय में ब्लॉग का कंटेंट गूगल पर दिखने लगता है।
आप साइटमैप को Bing और Yahoo जैसे अन्य सर्च इंजनों पर भी सबमिट कर सकते हैं और ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं। इसके बारे में भी हम जल्द ही पोस्ट अपडेट करेंगे। अगर आपने अपने ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट कर लिया है और XML साइटमैप बना लिया है, तो अब आप नीचे दिए गए तरीके से गूगल सर्च कंसोल में साइटमैप सबमिट करना सीख सकते हैं।
साइटमैप को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट कैसे करें?
Step 1:
सबसे पहले गूगल सर्च कंसोल खोलें और अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर क्लिक करें।
फिर “Crawl” पर क्लिक करें।
उसके बाद “Sitemap” पर क्लिक करें।
अब “Add/Test Sitemap” पर क्लिक करें।
Step 2:
अब एक पॉप-अप विंडो खुलेगी। इसमें आपको अपने ब्लॉग के साइटमैप का URL डालना है, जैसे:
https://www.example.com/sitemap.xml
आपकी साइट का नाम पहले से ही होगा, इसलिए आपको सिर्फ sitemap.xml लिखना है और “Submit Sitemap” पर क्लिक करना है। अब आपके ब्लॉग का साइटमैप गूगल सर्च कंसोल में सबमिट हो गया है। अभी आपका साइटमैप पेंडिंग में होगा। एक्टिव होने में कुछ मिनट या कुछ घंटे लग सकते हैं, इसलिए थोड़ा इंतजार करें।
फिर जब साइटमैप सफलतापूर्वक एक्टिव हो जाए, तब आप देख सकते हैं कि गूगल सर्च इंजन ने साइटमैप से कितने URL सबमिट किए हैं। इसमें आप Indexed और Submitted दोनों URL देख सकते हैं। अब आपके ब्लॉग का कंटेंट गूगल पर जल्दी इंडेक्स होने लगेगा और आपको गूगल से अच्छा ट्रैफिक मिलेगा।
मुझे उम्मीद है कि “ब्लॉग साइटमैप को गूगल सर्च कंसोल में कैसे जोड़ें” यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और solutionsoul.com ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।



0 Comments: