Tuesday, 12 September 2017

यूट्यूब चैनल कैसे बनाएं [Create YouTube channel]

Youtube channel kaise banaye

यूट्यूब को कौन नहीं जानता? यूट्यूब से सभी लोग परिचित हैं। अगर हमें कोई वीडियो या मूवी ऑनलाइन देखनी होती है, तो हम सबसे पहले यूट्यूब पर जाते हैं। लेकिन अब यूट्यूब सिर्फ मूवी, वीडियो या स्ट्रीमिंग के लिए ही नहीं है। यूट्यूब पर चैनल बनाकर हम पैसे भी कमा सकते हैं। इसके लिए आपको यूट्यूब पर चैनल बनाना होता है।

यूट्यूब क्या है

यूट्यूब एक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट है, जो बहुत ही लोकप्रिय है। इस पर हर दिन लाखों वीडियो साझा किए जाते हैं। यह गूगल की एक सेवा है। इस पर एक आम व्यक्ति से लेकर बड़ी संस्थाओं द्वारा वीडियो साझा किए जाते हैं।

यूट्यूब को चाड हर्ली, स्टीव चेन और जावेद करीम द्वारा 2005 में बनाया गया था। यूट्यूब के तीनों संस्थापक पहले पेपाल में काम करते थे। यूट्यूब पर सबसे पहला वीडियो इसके सह-संस्थापक जावेद करीम ने अपलोड किया था, जिसका नाम “Me At The Zoo” था। 2006 में गूगल ने यूट्यूब को 10.65 लाख अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया। अब यह गूगल की संपत्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अगर आपने यूट्यूब पर रजिस्टर नहीं किया है, तो आप केवल वीडियो देख सकते हैं, लेकिन अपलोड नहीं कर सकते। इस पर आप जीमेल आईडी से आसानी से साइन इन कर सकते हैं, क्योंकि यह अब गूगल की सेवा है। अगर आप यूट्यूब के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको चैनल बनाना होगा और आपके पास कोई स्किल है, तो उसे साझा करके आप पैसा कमा सकते हैं।

यूट्यूब की कमाई एडसेंस विज्ञापन नेटवर्क से होती है। आपको चैनल बनाकर वीडियो अपलोड करना होता है। जब आपके वीडियो पर 10000 व्यू हो जाते हैं, तब आप चैनल को मोनेटाइज कर सकते हैं। इसके बाद आपके वीडियो में कुछ सेकंड के विज्ञापन दिखते हैं, जिससे कमाई होती है। इसके लिए आपको यूट्यूब की पॉलिसी का पालन करना होगा। आप किसी और का वीडियो अपलोड नहीं कर सकते, क्योंकि वह कॉपीराइट के अंतर्गत आता है। आपको अपना खुद का वीडियो बनाकर अपलोड करना होगा।

इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि यूट्यूब चैनल कैसे बनाएं। अगर आप यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके पैसा कमाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यही करना होगा।

यूट्यूब चैनल कैसे बनाएं

अगर आपने यूट्यूब पर साइन इन नहीं किया है, तो आपको पहले साइन इन करना होगा। इसके लिए अपने जीमेल अकाउंट से साइन इन करें।

Step 1: अब डैशबोर्ड पर दाईं तरफ प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें। अब एक ड्रॉपडाउन खुलेगा, उसमें “Settings” पर क्लिक करें।

click youtube profile icon and choose settings

Step 2: अब यूट्यूब सेटिंग्स का पेज खुलेगा। इसमें आपको “See all my channel or create new channel” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

see all channel and create new channel

Step 3: इस पेज में आपको “Create a new channel” पर क्लिक करना है। इसके बाद Brand Account Name में अपने चैनल का नाम भरें और “Create Channel” पर क्लिक करें।

Create new youtube channel and youtube channel nane

अब आपने एक नया यूट्यूब चैनल बना लिया है, लेकिन अभी आपका काम पूरा नहीं हुआ है। अब आपको कुछ जरूरी सेटिंग्स करनी हैं। अब आपके सामने “Edit Layout” का विकल्प होगा, उस पर क्लिक करना है। यहाँ पर आपको चैनल का लोगो और चैनल आर्ट अपलोड करना है, ताकि आपका चैनल प्रोफेशनल लगे।

Add logo, add channel art and description for your youtube channel

  1. चैनल लोगो जोड़ने के लिए नीले लोगो पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आप Google+ पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको लोगो अपलोड या बदलना है। जब हम नया यूट्यूब चैनल बनाते हैं, तो अपने आप Google+ पर एक पेज बन जाता है, जहां “Edit” पर क्लिक करके लोगो बदलना होता है।

  2. चैनल आर्ट अपलोड करने के लिए “Add Channel Art” पर क्लिक करें। यहां आप 2560×1440 साइज की चैनल आर्ट लगा सकते हैं। गूगल पर सर्च करके आप ऑनलाइन चैनल आर्ट बना सकते हैं और उसे यूट्यूब चैनल के लिए उपयोग कर सकते हैं।

  3. डिस्क्रिप्शन के लिए “Add Description” पर क्लिक करें और अपने चैनल के लिए विवरण लिख सकते हैं।


यूट्यूब चैनल की एडवांस सेटिंग्स करें

अब हम जानते हैं कि यूट्यूब चैनल की एडवांस सेटिंग्स कैसे करते हैं। चैनल के होमपेज में दाईं ओर “Settings” पर क्लिक करें। यहां नीचे आपको “View Additional Features” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

view additional features


“Advanced Settings” पर क्लिक करें। अब यहाँ आप कुछ जरूरी सेटिंग्स कर सकते हैं, जिनके बारे में हम बता रहे हैं।

Youtube channel advance settings

Status and Features: यह एक महत्वपूर्ण विकल्प होता है। यहाँ से आप अपने चैनल को वेरिफाई कर सकते हैं। क्योंकि अगर आप बड़े साइज के वीडियो अपलोड करना चाहते हैं और एडसेंस के माध्यम से कमाई करना चाहते हैं, तो यूट्यूब चैनल को वेरिफाई करना जरूरी होता है। इसके लिए “Verify” के नीले बटन पर क्लिक करें।

Add mobile number and choose text message or call

आप मोबाइल नंबर जोड़कर वेरिफाई कर सकते हैं। मोबाइल नंबर जोड़ने पर आप टेक्स्ट मैसेज या कॉल के जरिए ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं और वेरिफाई कर सकते हैं।

Upload Default: इस सेटिंग में आप टाइटल, टैग्स, प्राइवेसी और कैटेगरी जोड़ सकते हैं।

Featured Content: इसमें आप अपने चैनल के लोकप्रिय वीडियो को फीचर्ड कंटेंट में जोड़ सकते हैं।

Branding: अगर आप अपने यूट्यूब चैनल के सभी वीडियो में अपना लोगो दिखाना चाहते हैं, तो यहां से जोड़ सकते हैं। यहां आपको “Add Watermark” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें और लोगो अपलोड करें। इसके बाद आपके सभी वीडियो में आपका लोगो दिखाई देगा।

Advanced: एडवांस विकल्प में आप देश चुन सकते हैं, अपने यूट्यूब चैनल के कीवर्ड जोड़ सकते हैं और गूगल एनालिटिक्स से चैनल को कनेक्ट कर सकते हैं।


Video Manager Editing Tool

यूट्यूब का यह एक वीडियो एडिटिंग टूल है। यूट्यूब आपको बिल्ट-इन वीडियो एडिटिंग फीचर प्रदान करता है, जिससे आपको किसी अन्य सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ेगी। वीडियो मैनेजर पर क्लिक करके आप अपने यूट्यूब चैनल के किसी भी वीडियो को एडिट कर सकते हैं, जैसे कि वीडियो में सब्सक्राइब बटन जोड़ना, वीडियो को ब्लर करना, वीडियो में इफेक्ट्स और साउंड जोड़ना आदि। इस तरह के सभी काम आप वीडियो मैनेजर टूल की मदद से कर सकते हैं।


दोस्तों, यूट्यूब एक ऐसी वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट है जहां हम मनोरंजन के साथ-साथ पैसे भी कमा सकते हैं। आजकल यूट्यूब से कमाई करना एक लोकप्रिय तरीका बन गया है। बस आप जो भी वीडियो अपलोड करें, वह किसी और का नहीं होना चाहिए, यानी पूरी तरह से मौलिक होना चाहिए। यहां पर आप अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने रख सकते हैं।

मुझे उम्मीद है कि “यूट्यूब चैनल कैसे बनाएं” पर यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। कृपया इसे शेयर जरूर करें और सब्सक्राइब करें।

Previous Post
Next Post

0 Comments: